सोने के दामों में आई जबरदस्त उछाल ने निवेशकों को चौंका दिया है। सात कारोबारी दिनों में सोने ने 7 से ज्यादा रिटर्न दिया है। अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद गिरा सोना अब तेजी से बढ़ रहा है। शादियों के सीजन और अक्षय तृतीया की वजह से भी सोने की मांग बढ़ी है। जानिए सोने की कीमतों में उछाल के कारण और निवेशकों के लिए क्या है...
राजीव सक्सेना, कानपुर। अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद तेजी से गिरा सोने का भाव दोबारा उतनी ही तेजी से बढ़ा है। सात कारोबारी दिवस में उसने सात प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न ग्राहकों को दिया है। यह लाभ इतना अधिक है कि बैंक पूरे साल भर में भी इतना ब्याज नहीं देते। इसके चलते सोने में तेजी से निवेश हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने दो अप्रैल को टैरिफ की घोषणा की थी जो नौ अप्रैल से लागू होनी थी। दो अप्रैल को सोना उस समय तक की सर्वोच्च कीमत 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था और उसी दिन सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया था लेकिन जैसे ही टैरिफ की घोषणा हुई। सोने में गिरावट हुई और आठ अप्रैल को सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया था लेकिन इसके बाद जब 90 दिन के लिए टैरिफ टला तो सोने की कीमतों में फिर से वृद्धि शुरू हो गई। सात दिनों में 7100 रुपये तक बढ़े सोने के दाम आठ अप्रैल के बाद अब तक सराफा बाजार सात दिन खुले। इस दौरान गुरुवार को सोना 7100 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 97,700 रुपये पर पहुंच गया है। सोने ने 10, 11, 12, 16 व 17 अप्रैल को कीमत के मामले में अपने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। आठ अप्रैल के 90,600 रुपये के भाव को देखा जाए तो सात दिन में सोने ने अपने निवेशकों को 7.
84 प्रतिशत का लाभ दिया है। इतना लाभ सरकारी या निजी बैंक बचत क्या सावधि जमा में भी नहीं देते। सोने में जिस हिसाब से रिटर्न मिल रहा है, उसे देखते हुए जेवरों से ज्यादा बुलियन खरीदने वाले बाजार में हैं। इसलिए सोने की मांग भी बहुत अधिक है। क्यों बढ़ी सोने की मांग सहालग के साथ 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है जिस पर धनतेरस के बाद सबसे ज्यादा जेवर खरीदे जाते हैं। इसलिए भी सोने की मांग बढ़ी हुई है। निवेशक अगले दो सप्ताह में भाव और बढ़ने की आस लगाए हुए हैं, इसलिए वे आज की तारीख पर ही बिस्कुट और सिक्के की बुकिंग करा रहे हैं ताकि अभी के भाव के आधार पर अक्षय तृतीया के दिन उसकी डिलीवरी ली जा सके। जिनके यहां मई या जून में वैवाहिक कार्यक्रम हैं, वे भी अभी से अपने जेवर खरीद हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि आगे भाव बढ़ सकता है। ऑल इंडिया ज्वेल्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के मुताबिक सोने की कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं। वहीं यूपी सराफा एसोसिएशन के सचिव रामकिशोर मिश्रा के मुताबिक वैश्विक प्रभाव के साथ यह सहालग और अक्षय तृतीया का असर है। आठ अप्रैल से अब तक बढ़ा सोना तारीख भाव कीर्तिमान तारीख मूल्य 08 अप्रैल 90,600 09 अप्रैल 92,300 10 अप्रैल 93,850 11 अप्रैल 95,800 12 अप्रैल 96,200 15 अप्रैल 95,700 16 अप्रैल 97,200 17 अप्रैल 97,700 नोट : सोने का भाव प्रति 10 ग्राम के हिसाब से होता है। इसे भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 5 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण, बनेगी रिंग रोड; 4 गुणा ज्यादा मिलेगा दाम
Gold Price Hike Why Gold Price Hike Today Gold Price Today Today Gold Price Gold Rate 24 Carat Gold Rate Kanpur News Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस कार कंपनी ने ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ाने जा रही गाड़ियों की कीमतRenault Price Hike: रेनॉल्ट इंडिया के पास वर्तमान में देश में ट्राइबर, काइगार और क्विड जैसे मॉडल्स बिक्री के लिए मौजूद हैं.
Read more »
90000 के पार सोना, लगातार क्यों बढ़ रहीं कीमतें, अब कहां तक जा सकता है भाव? जानिएGold Prices: सोने के भाव में तेजी का सिलसिला बरकरार है, खासकर अमेरिकी टैरिफ और ट्रेड वॉर के जोखिम की आशंका से भाव में और तेजी आई है.
Read more »
रामनवमी पर कोलकाता से शिफ्ट किया जा रहा IPL मैच, BJP ने ममता सरकार से पूछा- ये कैसी कानून व्‍यवस्‍थारामनवमी के दिन कोलकाता की सुरक्षा करने में पुलिस की असमर्थता के कारण ईडन गार्डन में केकेआर बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट आईपीएल मैच को गुवाहाटी में स्थानांतरित कर दिया गया.
Read more »
Gold Silver Price Today in Varanasi: नवरात्रि से पहले सर्राफा बाजार में सातवें आसमान पर सोना, चांदी भी हुई ...Gold Silver Price Today: वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि मार्च के महीने में फिर सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है.
Read more »
Share Market News: Sensex-Nifty में Bumper उछाल, Adani Group के Shares में भी तेजीShare Market News: फ्ते के आखिरी दिन बाजार में दिखी जबर्दस्त तेजी, सेंसेक्स में 1300 अंकों से ज्यादा की उछाल ,निफ्टी में 422 अंकों से ज्यादा की उछाल
Read more »
कन्या राशि के लिए खुलेंगे धन के द्वार! करियर में दिखेगी उछालVirgo Horoscope: कन्या राशि के लिए खुलेंगे धन के द्वार! करियर में दिखेगी उछाल, लव लाइफ में बढ़ेगा जबरदस्त प्यार
Read more »
