Gold Price Today: नवंबर के पहले कारोबारी सत्र में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम Gold Price Today: Gold silver prices surge in the first trading session of November
" Gold Price Today: नवंबर के पहले कारोबारी सत्र में ही भारतीय सर्राफा बाजार में शादियों के सीजन का असर देखने को मिल रहा है. क्योंकि शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में फिर से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है.
हालांकि दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन सोमवार को एक बार फिर से इसमें भारी उछाल देखने को मिली.Advertisment सोमवार सुबह सोने की कीमतों में 460 रुपये की तेजी देखने को मिली. उसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 111,943 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखी. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 122,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जबकि चांदी का भाव 840 रुपये के उछाल के साथ 149,700 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया. एमसीएक्स और विदेशी बाजार में सोने-चांदी की कीमत उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 508 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत उछाल के साथ 121,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कोराबार कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत 950 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत तेजी के साथ 149,237 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 27 डॉलर यानी 0.68 प्रतिशत तेजी के साथ 4,023.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 0.42 डॉलर यानी 0.87 प्रतिशत उछाल के साथ 48.58 डॉलर प्रति औंस हो गया है. देश के प्रमुख शहरों में दोनों धातुओं के दाम वहीं बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां 22 कैरेट सोने का भाव 111,503 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 121,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. जबकि चांदी का भाव 149,110 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड 111,696 और 24 कैरेट सोने की कीमत 121,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं चांदी का भाव यहां 149,370 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. कोलकाता में सोना 111,540 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 121,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. जबकि चांदी का भाव 149,170 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड 111,907 और 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 122,080 रुपये प्रति दस ग्राम में बिक रहा है. जबकि चांदी की कीमत 149,630 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई है."
Gold Price Gold And Silver Price Delhi Gold Price Today Gold Price Today Delhi 22K Gold Price Today Gold Price Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Shabarimala Gold Theft Case: ശബരിമല സ്വർണക്കൊള്ള കേസ്: മുൻ എക്സിക്യൂട്ടീവ് ഓഫീസർ സുധീഷ്കുമാർ അറസ്റ്റിൽSabarimala Gold Robbery Case: കേസിലെ മുഖ്യപ്രതി ഉണ്ണികൃഷ്ണൻ പോറ്റിയുമായി സുധീഷ് കുമാറിന് അടുത്ത ബന്ധമുണ്ടായിരുന്നു.
Read more »
महिन्याच्या पहिल्याच दिवशी आली Good News! सोनं झालं स्वस्त, जाणून घ्या 22 कॅरेटचे दरGold Rate Today: आज सोन्याच्या दरात पुन्हा एकदा घसरण झाली असून काय आहेत आजचे दर वाचाच
Read more »
Gold, Silver Rate Today: নভেম্বরের শুরুতেই সোনার দাম নিয়ে বড় খবর! কত বাড়ল বা কমল হলুদ ধাতু?Today Gold, Silver Rate November 1: Check 22, 24 carat gold price today in delhi mumbai kolkata chennai Bengaluru
Read more »
वेडिंग सीजन में लौटी रौनक, बाजार में बढ़ी ग्राहकों की भीड़, जानें आज का रेटGold Silver Price Udaipur: वेडिंग सीजन का असर! सोना-चांदी की चमक बढ़ी, जानें उदयपर का लेटेस्ट रेट
Read more »
Arecanut Price Today: ರಾಜ್ಯದ ಮಾರುಕಟ್ಟೆಯಲ್ಲಿ ಇಂದಿನ ಅಡಿಕೆ ಧಾರಣೆ ಹೇಗಿದೆ ನೋಡಿ...ರಾಜ್ಯದ ಹಲವೆಡೆ ಇರುವ ಮಾರುಕಟ್ಟೆಗಳಲ್ಲಿ ಅಡಿಕೆ ಬೆಲೆಗಳು ವಿಭಿನ್ನವಾಗಿರುತ್ತದೆ. ಅಲ್ಲದೆ ಪ್ರತಿ ದಿನವೂ ಬೆಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಏರಿಳಿತವಾಗುತ್ತಿರುತ್ತದೆ.
Read more »
Gold Silver Price Today: आज क्या है सोना-चांदी की कीमत? चेक कर लें अपने शहर के दाम; बिहार में गोल्ड सबसे सस्ताGold Silver Price Today: त्योहारों के दौरान रिकॉर्ड बनाने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। IBJA के अनुसार, पिछले 15 दिनों में 24 कैरेट सोना 10,059 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 20,105 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है। डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव में कमी के कारण कीमतों में गिरावट आई है। खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट...
Read more »
