Ghaziabad Crime: घर में ही महिला की हत्या, शव के पास बैठा मिला विज्ञानी भाई

Ghaziabad-Crime News

Ghaziabad Crime: घर में ही महिला की हत्या, शव के पास बैठा मिला विज्ञानी भाई
Ghaziabad MurderGhaziabad CrimeGhaziabad Police
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 53%

लाजपत नगर में शुक्रवार देर रात घर में ही एक महिला की हत्या हो गई। आशंका जताई जा रही है कि भाई ने ही बहन की हत्या की है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि किसने महिला की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा...

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के लाजपत नगर में शुक्रवार देर रात घर में ही एक महिला की हत्या हो गई। शव के पास मृतका का विज्ञानी भाई बैठा था। महिला की आंख, हाथ और गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्यारोपित और हत्या कारणों का पता नहीं लगा सकी है। डॉ.

किशोर कुमार नैय्यर साउथ अफ्रीका में विज्ञानी थे। वर्ष 2018 में वह नौकरी छोड़कर गाजियाबाद आ गए। वह अपनी अविवाहित बहन 39 वर्षीय गीता के साथ रहते थे। इनकी मां इंद्रा केरल में रहती हैं। दो भाई और हैं जो अलग-अलग स्थान पर रहते हैं। दीपा ने गीता के पास दोबारा फोन किया तो नहीं उठा गीता के घर से कुछ ही दूरी पर उसकी दूसरी बहन दीपा रहती है। आसपास के लोगों ने बताया कि आए दिन गीता और किशोर के बीच झगड़ा होता था। शुक्रवार देर शाम को गीता ने दीपा के पास फोन कर झगड़ा होने के बारे में बताया था। इसके बाद दीपा ने गीता के पास दोबारा फोन किया तो फोन नहीं उठा। दीपा ने एक पड़ोसी को उनके घर भेजा। पड़ोसी जब उनके घर पहुंचा तो गीता का शव फर्श पर पड़ा था। किशोर कुमार बेड पर बैठे थे। इसकी सूचना पुलिस को 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके घर से पुलिस को कोई हथियार नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि भाई ने ही बहन की हत्या की है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि किसने महिला की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है। जिस वजह अभी तक हत्या के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बता पाएगी कि हत्या कैसे की गई है। साउथ अफ्रीका में करता था अनुसंधान नैनो विज्ञान अति सूक्ष्म मशीनें बनाने का विज्ञान है। वह मशीनें जो इंसान के जिस्म में उतर कर, उसकी धमनियों में जाकर आपरेशन कर सकें। नैनो का अर्थ ऐसे पदार्थ है जो अति सूक्ष्म आकार वाले तत्वों से बने होते हैं। पदार्थ में परमाणु, आणविक स्तर पर परिवर्तन किया जा सकता है। इसी तकनीक पर किशोर अनुसंधान करता था। बाद में मानसिक विक्षिप्त होने के कारण उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। तब से वह बहन के साथ ही रह रहा था। 10 दिन पहले बुलाई थी पुलिस स्थानीय लोगों ने बताया कि गीता व किशोर में आए दिन झगड़ा होता था। 10 पहले अधिक झगड़ा होने पर गीता ने पुलिस भी बुलाई थी। पुलिस के 112 नंबर पर शव की सूचना मिली थी। शव के पास मृतका का भाई बैठा था। पुलिस हत्या के कारण और हत्यारोपित का पता लगाने में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। - रजीनश कुमार उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Ghaziabad Murder Ghaziabad Crime Ghaziabad Police Brother Ghaziabad Latest News Ghaziabad News Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Canada: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़ाई पूरी करने गया था विदेश; परिवार ने लगाई मदद की गुहारCanada: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़ाई पूरी करने गया था विदेश; परिवार ने लगाई मदद की गुहारCanada: कनाडा के वेनकूवर में 24 साल के भारतीय छात्र चिराग अंतिल की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने छात्र के शव को एक कार से बरामद किया है।
Read more »

VHP के स्थानीय अध्यक्ष की हत्या, दुकान में खून से लथपथ पड़ा मिला शवचश्मदीदों के मुताबिक उनका शरीर खून से लथपथ दुकान के अंदर ही पड़ा हुआ था और स्थानीय लोगों ने ही उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Read more »

UP: नाव से टकराई यमुना में उतराती लाश, UPSC में सफल अभ्यर्थी की मौत की उड़ी अफवाह; एक सा नाम बना भ्रम की वजहUP: नाव से टकराई यमुना में उतराती लाश, UPSC में सफल अभ्यर्थी की मौत की उड़ी अफवाह; एक सा नाम बना भ्रम की वजहतीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में चीरघाट के पास यमुना में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उतराता हुआ मिला।
Read more »

Delhi Crime: घर में खून से लथपथ मिले महिला और उसके भाई के शव, पति हिरासत मेंDelhi Crime: घर में खून से लथपथ मिले महिला और उसके भाई के शव, पति हिरासत मेंपूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक महिला और उसके भाई की लाश उनके घर में मिली है। पति पर कथित तौर पर पेचकस से वारकर हत्या का आरोप है। पुलिस ने घटना के बारे में बुधवार को जानकारी दी। गाजियाबाद के एक स्कूल में शिक्षक कमलेश होल्कर और राम प्रताप सिंह बुधवार सुबह शकरपुर में एक आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ पाए...
Read more »

शकरपुर में पेचकस मारकर पत्नी और साले की हत्या, जांच के लिए पहुंच पुलिस तो पति बोला- मैंने किया है मर्डरशकरपुर में पेचकस मारकर पत्नी और साले की हत्या, जांच के लिए पहुंच पुलिस तो पति बोला- मैंने किया है मर्डरदिल्ली में एक महिला और उसके भाई की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में महिला के पति ने खुद पुलिस के सामने आकर हत्या की बात को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। व्यक्ति की शादी तीन साल पहले ही हुई थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:37:52