Ghazipur Lahuri Kashi: गाजीपुर को प्राचीन काल से 'लहुरी काशी' या 'छोटी काशी' के नाम से जाना जाता है. यहां बनारस के 80 घाटों की तरह 50 घाट हैं. यहां छठ पूजा पर नवापुर घाट, कलेक्टर घाट, ददरी घाट, पक्का घाट, मसान घाट और महादेव घाट पर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है. जानें यहां के घाटों का महत्व...
गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर को प्राचीन काल से ही ‘लहुरी काशी’ या ‘छोटी काशी’ कहा जाता है, जो अपने 50 से अधिक घाटों के कारण प्रसिद्ध है. यहां के नवापुर घाट, कलेक्टर घाट, ददरी घाट, पक्का घाट, मसान घाट और महादेव घाट जैसे कई ऐतिहासिक घाट मौजूद हैं.
बनारस के घाटों की तरह हैं मशहूर वहीं, लोकल 18 की टीम ने जब यहां के नाविकों से बात की और घाटों का सफर किया. तब पता चला कि हर घाट का अपना एक इतिहास और महत्व है. ये सभी घाट गंगा के ही किनारे बसे हुए हैं. यहां बनारस के 80 घाटों की तरह ही यहां के घाट भी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं, लेकिन सुविधाओं और विकास की कमी के कारण इसकी अनदेखी हो रही है. घाटों की स्थिति और विकास की कमी गाजीपुर के ये घाट न केवल धार्मिक स्थलों के रूप में महत्वपूर्ण हैं. बल्कि स्थानीय और बाहरी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र भी बने हुए हैं. इन घाटों पर कई सौ साल पुराने मंदिर और आश्रम हैं. यहां घाटों पर छठ पूजा के समय लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. गंगा आरती के दौरान यहां श्रद्धालु आते हैं. इसके बावजूद इन घाटों को व्यवस्थित रूप से एक कतार में नहीं सजाया गया है और न ही कोई पर्यटन सुविधा प्रदान की गई है. यहां के घाटों की हो रही है अनदेखी नगर पालिका और प्रशासन की अनदेखी के कारण घाटों की हालत बदतर होती जा रही है. स्थानीय नाविक बताते हैं कि नगर पालिका को सरकार की तरफ से फंड बहुत पहले ही मिल चुका है, लेकिन इस पर गौर नहीं किया जा रहा है. गाजीपुर के आर्थिक विकास के अवसर यदि गाजीपुर के इन घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाए और इन्हें एक आकर्षण का केंद्र बनाया जाए, तो इससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. बल्कि गाजीपुर की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी. घाटों का विकास न केवल गाजीपुर के लोगों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक नई संभावना हो सकती है. अंग्रेजों के समय का है ‘कलेक्टर घाट’ यहां एशिया की सबसे बड़ी अफीम फैक्ट्री के पास स्थित नवापुर घाट और अंग्रेजों के समय के कलेक्टर के नाम पर स्थित कलेक्टर घाट जैसे स्थल अपनी धरोहर के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं. घाटों का विकास और सुंदरता बढ़ाने से गाजीपुर भी काशी की तरह विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकती है.
Ghazipur Lahuri Kashi Ghazipur Chhoti Kashi Ghazipur News Ghazipur Collector Ghat Ghazipur Masan Ghat Ghazipur Mahadev Ghat
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Navratri 2024: नवरात्रि पर आज करें यह उपाय, माता कुष्मांडा होंगी प्रसन्न, नहीं आएगा गर्भ में पल रहे बच्चे प...Navratri 2024: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा के दर्शन से हर तरह के भय से मुक्ति मिलती है.
Read more »
बीमारी से छूटकारा पाने के लिए मां ने दे दी 1 महीने की बच्ची की बलि, चौंकाने वाला खुलासाUP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक माता-पिता ने अपनी एक महीने की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया.
Read more »
इम्यूनिटी का पावरहाउस है ये फल, दिल के लिए किसी वरदान से नहीं है कमइम्यूनिटी का पावरहाउस है ये फल, दिल के लिए किसी वरदान से नहीं है कम
Read more »
केरल के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान धमाका, 150 से ज्यादा घायल; 8 लोगों की हालत गंभीरKerala Temple Blast: केरल के कासरगोड जिले में एक मंदिर में पटाखों के हादसे में कम से कम 154 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है.
Read more »
कोलकाता रेप-मर्डर: जूनियर डॉक्टर्स के दो गुट आमने-सामने, लगाए ये गंभीर आरोपKolkata Rape Murder: डब्ल्यूबीजेडीए ने राज्य सरकार से मांग की है कि डब्ल्यूबीजेडीएफ के कार्यकर्ताओं की जांच की जाए, जिसमें मोर्चा की ओर से जुटाए गए फंड के सोर्स भी शामिल हैं.
Read more »
सुपरफूड से कम नहीं है ये सब्जी, भर भर के मिलता है विटामिन बी12सुपरफूड से कम नहीं है ये सब्जी, भर भर के मिलता है विटामिन बी12
Read more »
