घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर नाम वापसी के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू ने अपना नामांकन वापस लिया, अब तेरह (13) अभ्यर्थी चुनावी मैदान में होंगे । निर्वाची पदाधिकारी की ओर से सभी 13 अभ्यर्थियों को सिंबल आवंटित कर दिया गया। कुल निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अब तेरह (13) है जिनमें 12 पुरूष एवं 01 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं...
जमशेदपुर: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद अब कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। यह उपचुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत विधायक एवं राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद कराया जा रहा है। नाम वापसी की आखिरी तिथि पर निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू ने अपना नाम वापस ले लिया। अब घाटशिला सीट से कुल 13 उम्मीदवार शेष हैं, जिनमें एक महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।कुल मतदाता और मतदान केंद्रों की जानकारीजिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, घाटशिला विधानसभा सीट पर 2,56,352 मतदाता हैं, जिनमें 1,31,235 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 231 स्थानों पर 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर 2025 को की जाएगी। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाकाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि अवैध शराब, नकदी, नशीले पदार्थ या संदिग्ध वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाई जा सके। अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा 237.
73 लाख रुपये मूल्य की जब्ती की गई है।13 उम्मीदवारों की सूची बाबूलाल सोरेन , सोमेश चंद्र सोरेन , रामदास मुर्मू , पार्वती हांसदा , पंचानन सोरेन , परमेश्वर टुडू, श्रीलाल किस्कू, मानस राम हांसदा, नारायण सिंह, विकास हेम्ब्रम, बसंत कुमार टोपनो, मनोज कुमार सिंह, और रामकृष्ण कांती महली।त्रिकोणीय मुकाबले की संभावनाघाटशिला सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है।वहीं झामुमो ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को टिकट दिया है। जेएलकेएम ने रामदास मुर्मू को मैदान में उतारा है। 2024 के विधानसभा चुनाव में बाबूलाल सोरेन को रामदास सोरेन से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि रामदास मुर्मू तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार सोमेश चंद्र सोरेन पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, जिससे यह मुकाबला रोचक और भावनात्मक बन गया है।
Ghatsila By-Election 2025 Ramdas Soren Babulal Soren Somesh Chandra Soren घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 घाटशिला उपचुनाव 2025 रामदास सोरेन बाबूलाल सोरेन सोमेश चंद्र सोरेन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Chunav 2025: पीएम मोदी के बिहार दौरे में अचानक बदलाव,जानिए- रैलियों से पहले कर्पूरी ग्राम जाने के क्या हैं मायनेBihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रचार की शुरुआत करेंगे। उनकी समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियां होंगी, लेकिन इससे पहले वे कर्पूरी ग्राम जाएंगे।
Read more »
Bihar Assembly Election 2025 : मैथिली ठाकुर के प्रचार में पाग का अपमान, बिफरा विद्यापति सेवा संस्थानविद्यापति सेवा संस्थान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मैथिली भाषा के प्रचार में पाग के अपमान पर नाराजगी व्यक्त की है। संस्थान का कहना है कि पाग मिथिला की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका गलत इस्तेमाल अस्वीकार्य है। राजनीतिक दलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और कार्रवाई की चेतावनी दी गई...
Read more »
Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव को बीजेपी ने भ्रष्टाचार और जेडीयू ने वंशवाद के मुद्दे पर घेराBihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) ने कहा- वंशवादी पार्टी कांग्रेस ने दूसरी वंशवादी पार्टी (राष्ट्रीय जनता दल) से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।
Read more »
Bihar Election 2025: Modi Without Nitish Crashes, With Him ConquersOnce allies, once rivals, Bihar’s ballot will decide if the old bond still delivers power.
Read more »
जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की 3 सीटें NC ने जीतीं: एक पर भाजपा की विजय, फरवरी 2021 में खाली हुई थीं सीटेंJammu Kashmir Rajya Sabha Election Voting and Result 2025 Update.
Read more »
Bihar Chunav 2025: तेज प्रताप यादव का तेजस्वी को आशीर्वाद लेकिन RJD में वापसी से बेहतर मौत मान रहे!Bihar Election 2025: आरजेडी से निष्कासित तेज प्रताप यादव पार्टी में किसी भी कीमत पर वापसी नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा है- मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सर्वोपरि है।
Read more »
