Fact check: अखिलेश यादव पर जनता ने जूते-चप्पल नहीं, फूल-मालाएं फेंकी, वायरल वीडियो फर्जी है

Akhilesh Yadav Kannauj Rally Viral Video News

Fact check: अखिलेश यादव पर जनता ने जूते-चप्पल नहीं, फूल-मालाएं फेंकी, वायरल वीडियो फर्जी है
Akhilesh Yadav False VideoAkhilesh Yadav Shoes False VideoJansatta Fact Check
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

(यह फैक्‍ट-चेक मूल रूप से आजतक फैक्ट चेक द्वारा क‍िया गया है। यहां इसे शक्ति कलेक्टिव के सदस्‍य के रूप में पेश क‍िया जा रहा है।)

आजतक फैक्ट चेक: लोकसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के जरिए कहा गया है कि प्रचार के दौरान उन पर जनता ने जूते-चप्पल फेंके। वीडियो में दिखता है कि अखिलेश एक बस के ऊपर खड़े होकर जनता का अभिवादन कर रहे हैं और जनता उनकी तरफ कुछ फेंक रही है। अखिलेश के साथ एक महिला भी नजर आ रही हैं। वीडियो पर लिखा है 'कन्नौज से लाइव'। क्या है दावा? इस वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, "कान्नौज .

. टोटी चोर अखिलेश. का चप्पल जूता से स्वागत"। इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। वीडियो को इसी कैप्शन के साथ यूजर्स फेसबुक पर भी शेयर कर रहे हैं। जांच पड़ताल: वायरल दावे के बारे में सर्च करने पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली कि अखिलेश यादव पर जनता ने जूते-चप्पल फेंके। हमने देखा कि वायरल वीडियो पर एक इंस्टाग्राम एकाउंट "vikashyadavauraiyawale" का नाम लिखा है। इस एकाउंट पर सर्च पर हमें ये वीडियो यहां 5 मई 2024 को अपलोड हुआ मिला। इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। जब हमने वायरल वीडियो को स्लो मोशन में देखा तो पाया कि अखिलेश यादव की तरफ फूल और मालाएं फेंकी जा रही हैं, न कि जूते- चप्पल। नीचे दी गई तस्वीरों में इन मालाओं को देखा जा सकता है। पूरे वीडियो में कहीं भी जूते-चप्पल नजर नहीं आ रहे हैं। कब और कहां का है वीडियो? वीडियो में "कन्नौज से लाइव" लिखा हुआ है, इस जानकारी के आधार पर खोजने पर हमें अखिलेश यादव के यूपी के कन्नौज में हुए रोड शो की खबरें मिलीं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अप्रैल 2024 को अखिलेश यादव ने कन्नौज में रोड शो किया था। अखिलेश, कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस आधार पर हमने समाजवादी पार्टी का यूट्यूब चैनल देखा। हमें 27 अप्रैल 2024 का एक वीडियो मिला जिसमें अखिलेश के साथ वायरल वीडियो वाली महिला को देखा जा सकता है। इस वीडियो में महिला ने वही कपड़े पहने हैं जैसा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है। वीडियो में 6:35 के मार्क पर अखिलेश यादव के भाषण से पता चलता है कि ये महिला औरैया जिले के बिधूना की विधायक रेखा वर्मा हैं। वीडियो के टाइटल में बताया गया है कि ये भाषण अखिलेश ने रसूलाबाद कस्बे में दिया था। हमने वायरल वीडियो के बारे में विधायक रेखा वर्मा से बात की। उन्होंने भी यही कहा कि वीडियो 27 अप्रैल का है और रसूलाबाद में हुए रोड शो का है। रसूलाबाद कस्बा, कन्नौज सीट में ही आता है। हमें अखिलेश यादव के इस रोड शो की कई ग्राउन्ड रिपोर्ट्स भी मिलीं लेकिन किसी में भी में उन पर जूते-चप्पल से हमले की बात नहीं कही गई है। निष्कर्ष: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि प्रचार के दौरान उन पर जनता ने जूते-चप्पल फेंके, लेकिन वीडियो में अखिलेश यादव की तरफ जो चीज फेंकी जा रही है वो जूते-चप्पल नहीं, बल्कि फूल-मालाएं हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Akhilesh Yadav False Video Akhilesh Yadav Shoes False Video Jansatta Fact Check

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Fact Check: पीएम मोदी ने नहीं कहा कि बीजेपी मजबूत भारत नहीं बना सकती, एडिट किया हुआ है वायरल वीडियोजांच में वायरल वीडियो फर्जी साबित हुआ है।
Read more »

प्रियंका गांधी का अधूरा वीडियो गलत दावे से वायरलप्रियंका गांधी का अधूरा वीडियो गलत दावे से वायरलPriyanka Gandhi Speech fact check: लोक सभा चुनावों के बाच सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का एक अधूरा वीडियो गलत संदर्भ के साथ वायरल किया जा रहा है.
Read more »

WATCH:BJP वाले जानबुझकर गर्मी में वोट डलवाते हैं... मोदी सरकार पर भड़के Akhilesh YadavWATCH:BJP वाले जानबुझकर गर्मी में वोट डलवाते हैं... मोदी सरकार पर भड़के Akhilesh YadavAkhilesh Yadav Attacks BJP: अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Analysis : अखिलेश यादव को 'बुआ' मायावती से किस बात का सता रहा डर?Analysis : अखिलेश यादव को 'बुआ' मायावती से किस बात का सता रहा डर?अखिलेश यादव ने बसपा पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया है.
Read more »

Fact Check: कन्नौज में अखिलेश यादव की रैली में जूते-चप्पल नहीं, फूलों की बरसात हुईFact Check: कन्नौज में अखिलेश यादव की रैली में जूते-चप्पल नहीं, फूलों की बरसात हुई- no shoes or slippers flowers rained in samajwadi party chief akhilesh yadav rally in kannauj lok sabha election 2024
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:19:51