Face massage tips : कई बार गलत तरीके से की गई फेस मसाज चेहरे को फायदा पहुंचाने की बजाय उसके लिए नुकसानदेह साबित हो जाती है. इसलिए फेस मसाज करते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए.
Face Massage Tips : चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए चेहरे की स्किन की सही देखभाल काफी जरूरी है. चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए चेहरे पर केवल क्रीम और फेस वॉश ही नहीं यूज किया जाता है, फेस की नियमित मसाज भी काफी अहम होती है.
पार्लर के महंगे फेशियल की बजाय कई लोग घर पर ही फेस की मसाज कर लेते हैं. इससे स्किन टाइट हो जाती है और साथ साथ कोमल भी हो जाती है.लेकिन कई बार गलत तरीके से की गई फेस मसाज चेहरे को फायदा पहुंचाने की बजाय उसके लिए नुकसानदेह साबित हो जाती है. इसलिए फेस मसाज करते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. चलिए आज फेस मसाज की कुछ खास बातें जानते हैं.डाइट सही से नहीं ले पा रहे हैं तो खाने में शामिल करें ये 7 बीज, शरीर को मिलेगा भरपूर पोषण{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});Photo Credit: Pexelsकैसे करनी चाहिए फेस की मसाज | how to do face massage in right wayफेस मसाज के लिए हाथों का सही दबाव, सही डायरेक्शन और मसाज का सही तरीका जरूर अप्लाई करना चाहिए. अगर मसाज करते समय हाथों का डायरेक्शन गलत हो गया तो आपके चेहरे पर झुर्रियां आ सकती हैं.फेस मसाज करते समय ध्यान रखें कि आपके हाथों का प्रेशर नीचे से ऊपर की तरफ जाना चाहिए. यानी चिन से लेकर माथे की साइड में ऊपर की तरफ जाना चाहिए. अगर मसाज करते समय आपके हाथों का प्रेशर नीचे की तरफ जाता है तो आपके चेहरे की स्किन लटक जाएगी और चेहरे पर झुर्रियां आ जाएंगी. जॉ लाइन से जबड़े के नीचे और फिर कान के पीछे ले जाते हुए मसाज करें. इसके अलावा दूसरे राउंड में नाक की साइड से चीक बोन्स तक हाथ ले जाकर मसाज करें. इसके बाद माथे की मसाज करनी चाहिए.मसाज करते समय हाथों का प्रेशर हल्का नहीं होना चाहिए. हल्के हाथ की मसाज से चेहरे की स्किन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसलिए जब भी मसाज करें तो हाथों को ऊपर प्रेशर देकर लेते हुए जाएं और स्किन को हाथों का प्रेशर देकर ऊपर की तरफ खींचना चाहिए. हालांकि आपके हाथ का प्रेशर इतना भी ज्यादा नहीं होना चाहिए कि स्किन को नुकसान पहुंचे.मसाज करते समय राउंड मोशन और अपर मसाज मोशन में हाथों को बार बार चलाना चाहिए. मसाज करते समय बार बार चेहरे से हाथों को हटा नहीं लेना चाहिए. एक बार में कम से कम दस मिनट तक मसाज करनी चाहिए और इतने समय में चेहरे के अलग अलग प्वाइंट पर मसाज करनी चाहिए.फेस मसाज करते समय अच्छी क्वालिटी की क्रीम यूज़ करनी चाहिए. अगर आपके हाथ मसाज करते वक्त सूख गए हैं तो फिर से थोड़ी सी क्रीम हाथों पर लगाकर मसाज करनी चाहिए.फेस मसाज से पहले चेहरे को अच्छे टोनर और क्लींजर से साफ कर लेना चाहिए. अगर आपके चेहरे पर गंदगी जमा है तो फेस मसाज के दौरान वो गंदगी चेहरे के पोर्स में जा सकती है.अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.Yoga Expert के बताए इन एक्सरसाइज से Monsoon में आपकी Immunity रहेगी मजबूत | Yoga To Boost Immunity
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लड़को के हर फेस टाइप पर अच्छे लगते हैं ये हेयरस्टाइल!लड़को के हर फेस टाइप पर अच्छे लगते हैं ये हेयरस्टाइल!
Read more »
Fatty Liver होने पर चेहरे पर नजर आते हैं ये संकेत!Fatty Liver होने पर चेहरे पर नजर आते हैं ये संकेत!
Read more »
मानसूनी ग्लो के लिए ट्राई करें 9 सस्ते DIY फेस पैकमानसून ग्लो सीजन में चेहरे पर निखार चाहिए, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना, तो ये रहे सस्ते होममेड फेस पैक।
Read more »
Bike Riding Tips: बनना चाहते हैं परफेक्ट राइडर, तो हमेशा ध्यान रखें ये 3 जरूरी बातेंअगर आप एक्सपर्ट राइडर बनना चाहते हैं तो कुछ चीजों का ध्यान ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सार्वजनिक सड़कों पर सवारी करते समय आपकी एक छोटी सी गलती न केवल खुद को बल्कि दूसरों को भी खतरे में डाल सकती है। अगर आप रेगुलर बेस पर बाइक राइड करेंगे तो धीरे-धीरे आपका डर खत्म हो जाएगा। आइए जरूरी टिप्स जान लेते...
Read more »
ITR फाइल करने से पहले Online कर लें ये जरूरी काम, वरना बाद में होगा पछतावाITR File करने जा रहे हैं तो आपको ये जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। क्योंकि आपको ऑनलाइन टैक्स असिस्टेंट दिया जा रहा है। यहां पर जाकर आप टैक्स फाइल कर सकते हो।
Read more »
इमारतों से प्रकृति का मुकाबला कर लेंगे,आप ये सोच रहे तो गलती कर रहे हैं : कोचिंग सेंटर हादसे पर हाईकोर्टइमारतों से प्रकृति का मुकाबला कर लेंगे,आप ये सोच रहे तो गलती कर रहे हैं : कोचिंग सेंटर हादसे पर हाईकोर्ट
Read more »
