दीपावली पर एफएसडीए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रहा है। टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर प्रतिदिन सौ से अधिक शिकायतें आ रही हैं। एफएसएसएआई और एफएसडीए इंटरनेट मीडिया पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। एफएसडीए ने 1155 कुंतल से अधिक खाद्य पदार्थ नष्ट किए हैं। दूध, खोया, पनीर में मिलावट का पता लगाने के लिए घरेलू...
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दीपावली के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार अभियान चलाने के साथ जनता को जागरूक भी कर रहा है। टोल फ्री नंबर 18001805533 और वाट्सएप नंबर 9793429747 भी मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री की जानकारी देने के लिए जारी किया गया है। जिस पर सौ से अधिक शिकायतें प्रतिदिन मिल रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण और एफएसडीए मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। एफएसडीए ने बुधवार तक चले अभियान में 1155 कुंतल से अधिक खाद्य पदार्थ नष्ट किए हैं। साथ ही तीन हजार कुंतल से अधिक खाद्य पदार्थ जब्त किया गया है। मिलावटी खोया औऱ पनीर इसमें सबसे अधिक है। एफएसडीए के संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त हरिशंकर सिंह बताते हैं कि अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं लेकिन इनकी जांच घरेलू स्तर पर भी की जा सकती है। इसके लिए एफएसएसएआई के इंटरनेट मीडिया पर जानकारी उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने बताया कि दूध में डिटर्जेंट की मिलावट का पता लगाने के लिए बहुत आसान तरीका बताया गया है। पांच या 10 मिलीलीटर दूध और उसमें समान मात्रा में पानी मिलाकर हिलाना है। यदि दूध में झाग बन रहा है तो उसमें डिटर्जेंट की मिलावट है। इसी तरह स्टार्च की मिलावट का पता लगाने के लिए दो-तीन मिलीलीटर दूध लेकर उसमें पांच मिलीलीटर पानी मिलाना है। इसमें भी दो-तीन बूंद टिंचर आयोडीन की डालें। यदि मिश्रण नीला पड़ जाता है तो दूध में स्टार्च मिला हुआ है। घी व मक्खन में आलू, शकरकंदी या स्टार्च की मिलावट का पता लगाने के लिए भी आयोडीन का इस्तेमाल किया जाता है। आधा चम्मच घी या मक्खन में दो-तीन बूंद आयोडीन मिलाने से नमूना नीला पड़ जाए तो उसमें स्टार्च की मिलावट है। खोया और पनीर में भी मिलावट का पता लगाने के लिए उसकी थोड़ी सी मात्रा लेकर आयोडीन की दो-तीन बूंद डालें। यदि नमूना नीले रंग का हो जाए तो उसमें मिलावट है।इसके अलावा खोया को लेकर हथेली पर रगड़ने से यदि चिकनापन और दूध जैसी महक आती है तो वो असली है। पनीर को भी हथेली में रगड़ने पर चिकनापन आता है तो उसमें मिलावट नहीं है।घर में होने वाले कुछ परीक्षण -दो मिलीलीटर तेल लेकर उसमें जमा हुआ मक्खन डालें, यदि तुरंत लाल रंग दिखे तो उसमें ट्राय आर्थो क्रेसाइल फास्फेट की मिलावट हैँ। -शहद में चीनी की मिलावट पता करने के लिए उसकी थोड़ी सी मात्रा एक गिलास पानी में डालें। शहद नहीं घुला तो शुद्ध है। यदि घुल गया तो उसमें चीनी मिली है। -चांदी का वर्क यदि चुटकी में रगड़ने पाउडर जैसा हो जाएगा, एल्युमिनियम होगा तो वर्क छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा। इसके अलावा चांदी के वर्क की छोटी सी गोली बनाकर उसे जलाएं, वर्क होगा जलने के बाद चमकदार राख मिलेगी। एल्युमिनियम होगा तो उसकी राख सिलेटी रंग की होगी।.
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दीपावली के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार अभियान चलाने के साथ जनता को जागरूक भी कर रहा है। टोल फ्री नंबर 18001805533 और वाट्सएप नंबर 9793429747 भी मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री की जानकारी देने के लिए जारी किया गया है। जिस पर सौ से अधिक शिकायतें प्रतिदिन मिल रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण और एफएसडीए मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। एफएसडीए ने बुधवार तक चले अभियान में 1155 कुंतल से अधिक खाद्य पदार्थ नष्ट किए हैं। साथ ही तीन हजार कुंतल से अधिक खाद्य पदार्थ जब्त किया गया है। मिलावटी खोया औऱ पनीर इसमें सबसे अधिक है। एफएसडीए के संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त हरिशंकर सिंह बताते हैं कि अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं लेकिन इनकी जांच घरेलू स्तर पर भी की जा सकती है। इसके लिए एफएसएसएआई के इंटरनेट मीडिया पर जानकारी उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने बताया कि दूध में डिटर्जेंट की मिलावट का पता लगाने के लिए बहुत आसान तरीका बताया गया है। पांच या 10 मिलीलीटर दूध और उसमें समान मात्रा में पानी मिलाकर हिलाना है। यदि दूध में झाग बन रहा है तो उसमें डिटर्जेंट की मिलावट है। इसी तरह स्टार्च की मिलावट का पता लगाने के लिए दो-तीन मिलीलीटर दूध लेकर उसमें पांच मिलीलीटर पानी मिलाना है। इसमें भी दो-तीन बूंद टिंचर आयोडीन की डालें। यदि मिश्रण नीला पड़ जाता है तो दूध में स्टार्च मिला हुआ है। घी व मक्खन में आलू, शकरकंदी या स्टार्च की मिलावट का पता लगाने के लिए भी आयोडीन का इस्तेमाल किया जाता है। आधा चम्मच घी या मक्खन में दो-तीन बूंद आयोडीन मिलाने से नमूना नीला पड़ जाए तो उसमें स्टार्च की मिलावट है। खोया और पनीर में भी मिलावट का पता लगाने के लिए उसकी थोड़ी सी मात्रा लेकर आयोडीन की दो-तीन बूंद डालें। यदि नमूना नीले रंग का हो जाए तो उसमें मिलावट है।इसके अलावा खोया को लेकर हथेली पर रगड़ने से यदि चिकनापन और दूध जैसी महक आती है तो वो असली है। पनीर को भी हथेली में रगड़ने पर चिकनापन आता है तो उसमें मिलावट नहीं है।घर में होने वाले कुछ परीक्षण -दो मिलीलीटर तेल लेकर उसमें जमा हुआ मक्खन डालें, यदि तुरंत लाल रंग दिखे तो उसमें ट्राय आर्थो क्रेसाइल फास्फेट की मिलावट हैँ। -शहद में चीनी की मिलावट पता करने के लिए उसकी थोड़ी सी मात्रा एक गिलास पानी में डालें। शहद नहीं घुला तो शुद्ध है। यदि घुल गया तो उसमें चीनी मिली है। -चांदी का वर्क यदि चुटकी में रगड़ने पाउडर जैसा हो जाएगा, एल्युमिनियम होगा तो वर्क छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा। इसके अलावा चांदी के वर्क की छोटी सी गोली बनाकर उसे जलाएं, वर्क होगा जलने के बाद चमकदार राख मिलेगी। एल्युमिनियम होगा तो उसकी राख सिलेटी रंग की होगी।
Milk Adulteration Khoya Adulteration Paneer Adulteration Food Safety FSDA Campaign FSSAI Awareness Iodine Test For Food Diwali Food Safety Detecting Adulterants Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'Fake नहीं है इंडियन आइडल', कहकर गुस्साए विशाल ददलानी, भावुक हुए बादशाहइंडियन आइडल के नए सीजन को लेकर फैन्स एक्साइटेड हैं. लेटेस्ट प्रोमो में शो के जज विशाल ददलानी गुस्से में नजर आए. उन्होंने शो पर सवाल उठाने वालों को दो टूक जवाब दिया.
Read more »
ICC Test Rankings: यशस्वी-कुलदीप की छलांग, जडेजा का दबदबा बरकरार, जानिए ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग का हालआज यानि 15 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से ताजा टेस्ट रैंकिंग का ऐलान किया गया है. जिसमें यशस्वी और कुलदीप को फायदा हुआ है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
இறந்தது போல் நாடகமாடிய நபர்..அதுவும் ‘இந்த’ காரணத்துக்காக! வைரல் செய்தி..Bihar Man Holds Fake Funeral : ஒருவர், இறந்தது போல நாடகமாடி தன் மீது யாரெல்லாம் பாசம் வைத்திருக்கிறார்கள் என்று கண்டுபிடித்திருக்கிறார். இது குறித்த முழு விவரம், இதோ.
Read more »
PAK vs SA 1st Test Highlights: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को लाहौर में धो दिया, जीता हुए मैच हारे 'चोकर्स, 39 साल के नोमान अली बने हीरोपाकिस्तानी टीम ने साउथ अफ्रीका को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हरा दिया. इस मैच में पाकिस्तानी टीम के लिए नोमान अली और शाहीन शाह आफरीदी हीरो साबित हुआ. 'प्लेयर ऑफ द मैच' नोमान ने मैच में 10 विकेट हासिल किए.
Read more »
गुरुग्राम से पकड़ी राजस्थान की लुटेरी दुल्हन: पुलिस से बचने को साल भर ठिकाने बदलती; हरियाणा, राजस्थान-यूपी क...Rajasthan police arrested Kajal, a fake bride involved in marriage fraud, from Gurugram’s Saraswati Enclave.
Read more »
मतचोरीसाठी नकली आधार, रोहित पवारांच्या प्रात्यक्षिकांमुळे महाराष्ट्रात खळबळ; काय नेमकं प्रकरण?Fake Voting: राष्ट्रवादी शरद पवार पक्षाचे आमदार रोहित पवारांनी गंभीर आरोप केलेत. बनावट आधार कार्ड बनवण्याचं प्रात्यक्षिकचं रोहित पवारांनी पत्रकार परिषदेत दाखवलंय. थेट डोनाल्ड ट्रम्प यांचं बनावट आधार कार्ड रोहित पवारांनी सर्वांसमोर बनवून दाखवलं. त्यामुळे अनेक गंभीर प्रश्न उपस्थित होत आहेत.
Read more »
