भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड एनालिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी है। योग्य उम्मीदवार fssai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता, अनुभव और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से फूड एनालिस्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। एफएसएसएआई की ओर से भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 जनवरी निर्धारित है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट fssai.
gov.in पर जाकर तय तिथियों के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। यूजी से पीएचडी डिग्री धारक आवेदन के लिए पात्र फूड एनालिस्ट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का केमिस्ट्री, डेयरी केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फूड सेफ्टी, एग्रीकल्चर साइंस जैसे 14 विषय में यूजी, पीजी या पीएचडी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इंस्टीट्यूशन ऑफ केमिस्ट्स से फूड एनालिस्ट सेक्शन की परीक्षा पास होना भी मान्य है। न्यूनतम तीन साल का फूड एनालिसिस का अनुभव जरूरी है। आवेदन करने की स्टेप्स इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दिया जा रहा है। एफएसएसएआई फूड एनालिस्ट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करें और पंजीकरण कर लें। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। FSSAI Food Analyst Application Form 2025 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। एप्लीकेशन फीस एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए 2500 रुपये जमा करना होगा वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 5000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा और नाम में गड़बड़ी होने पर आवेदन रद्द हो सकता है। ऐसे में अभ्यर्थी ध्यान से फॉर्म को पूरा करें। इस परीक्षा में कोई आरक्षण लागू नहीं है। यह भी पढ़ें- BSSC: बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती पदों में बढ़ोत्तरी, अब 24492 पदों पर होंगी नियुक्तियां, इस डेट तक आवेदन का मौका
FSSAI फूड एनालिस्ट भर्ती नौकरी आवेदन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीएमजी ने 2025 के लिए शीर्ष दस घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य समाचारों की सूची जारी कीसीएमजी ने 2025 के लिए शीर्ष दस घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य समाचारों की सूची जारी की
Read more »
Bengal Weather Update: শুক্রবারই মরশুমের শীতলতম দিন, বছর শেষে বাড়বে হাড়কাঁপানো ঠান্ডা!west-bengal-weather-update-kolkata-winter-fog-forecast-dec-26-2025
Read more »
2025 की वो रिकॉर्ड-ब्रेकर फिल्म, जिसने 22 दिनों में 1000 करोड़ कमाकर रचा इतिहास, तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, IMDb रेटिंग भी है 8.1खास बात ये रही कि इस साल इंटरनेशनल मार्केट में भी भारतीय फिल्मों की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दी. नॉर्थ अमेरिका, यूके और यूरोप के कई हिस्सों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. क्रिसमस और न्यू ईयर के आसपास शो कम होने के बावजूद एडवांस बुकिंग, थिएटर ऑक्यूपेंसी और वीकेंड का फायदा साफ नजर आया. यही वजह रही कि ग्लोबल लेवल पर कमाई ने नए रिकॉर्ड छुए.
Read more »
Tea Row: চায়ের কাপে তুফান! কেন্দ্র সাফ বলে দিল, চায়ের নামে বরদাস্ত করা হবে না কোনও বজ্জাতিই! ফলে, বন্ধ হয়ে গেল...Tea Row which is tea which is not no more herbal tea fssai restricts use of tea Why FSSAI warns food businesses against labeling herbal infusions as tea
Read more »
GRSE Recruitment 2025: 56 साल वालों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! मैनेजर के 100+ पदों पर आवेदन शुरू, 3 लाख तक होगी मंथली सैलरीGRSE Recruitment 2025 Notification: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और इंजीनियर्स (GRSE) ने मैनेजर के विभिन्न 107 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार 09 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
UGC NET Admit Card 2025 OUT: यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से एक क्लिक में डाउनलोड करें हॉल टिकटUGC NET December 2025 Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2025 सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
Read more »
