एफएमजीई परीक्षा का आयोजन अगले साल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर पाएंगे। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थियों का ऑनलाइन प्रोसेस पूरा होगा। सटीक अपडेट प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर विजिट कर...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम का आयोजन 12 जनवरी, 2024 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 28 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 18 नवंबर, 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे। हालांकि, कैंडिडेट्स यह ध्यान रखें कि परीक्षा तिथि और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़ी डेट्स के बारे में फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट https:// natboard .
edu.in/viewnbeexam?exam=fmge पर कोई सूचना अपलोड नहीं की गई है। इसलिए सटीक अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए। FMGE December Exam Registration 2024: जल्द ऑफिशियल सूचना जारी होने की है उम्मीद एनबीईएमएस की ओर से एफएमजीई परीक्षा के लिए सूचना बुलेटिन जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। इसमें पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम, प्रवेश पत्र और परीक्षा शहरों की सूची से संबंधित डिटेल्स सहित अन्य विवरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। FMGE 2024 December Registration: एनबीई एफएमजीई परीक्षा के लिए ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। अब होमपेज पर एफएमजीई टैब पर जाएं। एफएमजीई जून 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें। अब पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें। फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें FMGE December Registration 2024: ये है एनबीई एफएमजीई परीक्षा का पैटर्न एफएमजीई परीक्षा पैटर्न के अनुसार इस परीक्षा में दो भाग होते हैं। प्रत्येक भाग में कुल 150 प्रश्न होते हैं। प्रश्न पत्र में कुल मिलाकर 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। एग्जाम में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अगर कोई उम्मीदवार परीक्षा में 300 में से न्यूनतम 150 अंक प्राप्त करता है तो उसे उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाएगा। इस एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। FMGE December Exam 2024: ऑनलाइन करना होगा शुल्क जमा एनबीई एफएमजीई परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पिछले साल अभ्यर्थियों को 7,080 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना था। वहीं, इस साल भी यही रहने की उम्मीद है। अगर फीस में कोई बढ़ोत्तरी होती है तो इसकी जानकारी भी कैंडिडेट्स को सूचना बुलेटिन पोर्टल पर जारी होने के बाद मिल सकेगी। शुल्क भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
FMGE December 2024 Registration FMGE December 2024 Application 2024 Natboard Edu In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSC IFS 2024: यूपीएससी एग्जाम की सभी डेट जारी, जानिए कब होगा कौन सा पेपर?UPSC IFS Exam Dates 2024: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार साल 2024 में आयोजित होने वाली IFS परीक्षा का कौन सा पेपर कब होगा, यह जानने के लिए यहां पर दिया शेड्यूल चेक कर सकते हैं। सभी डेट्स को यूपीएससी की ओर से जारी कर दिया गया है।
Read more »
सिंह साप्ताहिक राशिफल, 7 से 13 अक्टूबर 2024 : इस हफ्ते होगा धन लाभ, विरोधी होंगे परास्तSingh Saptahik Rashifal, 7 to 13 october 2024 : अक्टूबर का दूसरा सप्ताह सिंह राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आइए जानते हैं सिंह राशिवालों के लिए कैसा रहेगा...
Read more »
CBSE Practical Exam 2024-25: यहां नवंबर में ही होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाCBSE Class 10-12 Practical Exam 2024-25 Date: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट आ गई है। ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.
Read more »
NTA ने SWAYAM 2024 जुलाई सेशन के लिए शुरू किया रजिस्ट्रेशन, दिसंबर में होंगे एग्जामNTA SWAYAM 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2024 सेशन की परीक्षा 7, 8, 14 और 15 दिसंबर को दो शिफ्ट में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी.
Read more »
NTA SWAYAM 2024: एनटीए ने स्वयं जुलाई सेशन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किये शुरू, यहां पढ़ें एग्जाम डेट, आवेदन सहित पूरी डिटेलराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA की ओर से स्वयं जुलाई 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी 31 अक्टूबर तक इस एग्जाम में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि होने पर 1 से 3 नवंबर के बीच उसमें संशोधन किया जा सकेगा। परीक्षा का आयोजन 7 8 14 एवं 15 दिसंबर 2024 को करवाया...
Read more »
Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड सेंट-अप डेटशीट 2025 जारी, चेक कर लीजिए कब होगा किसका पेपरBihar Board Exam 2024: सेंट-अप एग्जाम न देने वाले या फेल होने वाले स्टूडेंट को सालाना परीक्षा देने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
Read more »
