पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को फैलाने और एंटी-इंडिया कैम्पेन चलाने वाले अमेरिकी मीडिया की वजह से अमेरिका की डिफेंस कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टिंग को लेकर भारत के रक्षा अधिकारियों में गहरा गुस्सा...
वॉशिंगटन: ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऐसा लग रहा था कि अमेरिकन मीडिया पाकिस्तान का मुखपत्र बन गया है। सीएनएन से लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स समेत कई और टीवी चैनल्स और अखबार, पाकिस्तानी सेना का मुखपत्र बनकर भारत के खिलाफ कैम्पेन चला रहे थे। अमेरिकी मीडिया में एक के बाद एक पाकिस्तानी सेना के हवाले से खबरें लिखी जा रही थीं। भारत की बातों का कोई जिक्र नहीं था। हालांकि अब अमेरिकी मीडिया ने धीरे धीरे सच कबूलना जरूर शुरू कर दिया है, लेकिन इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर में जो नुकसान होना था, वो हो चुका है। अमेरिकी मीडिया के एंटी-इंडिया कैम्पेन से अब अमेरिका की डिफेंस कंपनियों जैसे बोइंग, लॉकहीड मार्टिन को अरबों डॉलर का तगड़ा नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह से अमेरिकी मीडिया ने भारत के खिलाफ कैम्पेन चलाया और झूठी खबरों से भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने का काम किया है, उससे भारत के रक्षा अधिकारी काफी गुस्से में हैं।अमेरिकी मीडिया के भारत के खिलाफ कैम्पेन ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नैनेटिव को नुकसान पहुंचाया है और इसका निश्चित तौर पर अमेरिका के साथ आने वाले डिफेंस डील पर देखने को मिलेगा। भारत एक विशालकाय डिफेंस मार्केट है। भारत-अमेरिका के बीच कई डिफेंस प्रोजेक्ट मेज पर थे, जिसके जरिए भारत, अमेरिका से सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश बन जाता है। भारत के खिलाफ अमेरिकी मीडिया का कैम्पेनभारत ने अमेरिका से P-8I Poseidon नौसैनिक विमान, C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, Apache AH-64E अटैक हेलिकॉप्टर, Chinook हैवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर जैसे एडवांस डिफेंस प्लेटफॉर्म खरीदे हैं। इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच कई और हथियार सौदे को लेकर बातचीत चल रही है और ये लिस्ट उससे भी ज्यादा बड़ा है। भारत और अमेरिका के बीच GE-F414 इंजन प्रोजेक्ट , MQ-9 Reaper ड्रोन्स , Stryker ICVs, NASAMS Air Defense और Archer artillery जैसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर दोनों देश बातचीत कर रहे हैं। लेकिन अमेरिकी मीडिया ने एंटी-इंडिया कैम्पेन चलाकर सारा खराब कर दिया है। अमेरिकी मीडिया की वजह से ही 13 एयरबेस तबाह होने के बाद भी पाकिस्तान जश्न मना रहा है।लिहाजा अब CH-47 चिनूक, P-8I पोसिडॉन और C-130J सुपर हरक्यूलिस जैसे प्लेटफॉर्म के लिए फॉलोअप ऑर्डर खतरे में पड़ सकते हैं। इसके अलावा भारत MRFA प्रोजेक्ट, जिसके तहत भारत 114 फाइटर जेट्स खरीदने वाला है, वो सौदा भी अमेरिकी हथियार कंपनियों के हाथ से निकल सकता है। अमेरिका अपने एफ-21 फाइटर जेट के साथ कुछ और फाइटर जेट्स को MRFA कार्यक्रम में शामिल करना चाहता है। वहीं अमेरिका को सबसे बड़ा झटका तो पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एफ-35 को लेकर लग सकता है। ऐसी रिपोर्ट है कि भारत कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट पर बातचीत रोकने की योजना बना रहा है।भारत के रक्षा अधिकारियों में गुस्सा इस बात को लेकर है की सीएनएन, न्यूजवीक और रॉयटर्स जैसी न्यूज एजेंसियों ने बिना फैक्ट चेक किए, पाकिस्तान जो कह रहा था, उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे थे। सीएनएन के संवाददाता इस्लामाबाद से अनाप-शनाप रिपोर्टिंग कर रहे थे। पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से फर्जी खबरें चलाई जा रही थीं। जैसे ख्वाजा आसिफ के हवाले से अमेरिकी मीडिया दिखा रहा था कि भारत ने पाकिस्तान में नागरिकों पर हमले किए हैं। इसके अलावा भारत के फाइटर जेट्स को लेकर भी जमकर झूठी खबरें दिखाई गई हैं। अमेरिका मीडिया ने आतंकवाद को लेकर एक बार भी पाकिस्तान से सवाल नहीं पूछे, बल्कि पाकिस्तान के नेताओं के लिए कई मीडिया ऑउटलेट एक मंच बन गये थे और प्रवक्ता की तरह रिपोर्टिंग कर रहे थे। जिसने भारत के रक्षा मंत्रालय में गहरा आक्रोश भर दिया है और इसका असर अब भारत-अमेरिका के डिफेंस डील पर पड़ने वाला है। भारतीय अधिकारियों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संतुलन बनाने के लिए अमेरिका की तरफ से भारत के खिलाफ एक अभियान चलाया गया और अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टिंग उसी अभियान का हिस्सा था। भारत-अमेरिका हथियार समझौतेभारत ने साल 2008 के बाद से अमेरिका से 20 अरब डॉलर से ज्यादा के हथियार खरीदे हैं, जिनमें 2 AlH-64E अपाचे हेलीकॉप्टर, 15 CH-47F चिनूक हेवी-लिफ्ट हेलीकॉप्टर, 12 P-8I पोसिडॉन समुद्री गश्ती विमान और 22 C-130J सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान शामिल हैं। उसके अलावा भारत अपनी नौसेना को और मजबूत करने के लिए अमेरिका को 2.
42 अरब डॉलर में 6 और P-8ls सर्विलांस विमान का फॉलोअब ऑर्डर देने वाला था। इसके अलावा MRFA डील में बोइर्ग के F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट और लॉकहीड मार्टिन के F-21 प्रमुख दावेदार थे और एफ-35 बेचने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं, लेकिन अब ये तमाम डील खतरे में आ चुके हैं।
Us Media Anti India Campaign Impact India May Hold Us Defence Deal Us Defence Companies India Deal Donald Trump India Pakistan Policy India Us F-35 F-21 Deal America अमेरिकी मीडिया एंटी-इंडिया कैम्पेन पाकिस्तान भारत अमेरिका रक्षा सौदों पर खतरा एफ-35 एफ-21 भारत अमेरिका डील भारत अमेरिका डिफेंस डील
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सब जानते हैं, फिर भी करते हैं लापरवाही, इन 5 आदतों से जमीन से आसमान पर पहुंच जाता है कोलेस्ट्रॉलबैड कोलेस्ट्रॉल को अगर सेहत का दुश्मन कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा, कई लोग इस बात से वाकिफ भी हैं, फिर भी अपनी बुरी आदतों पर लगाम नहीं लगा पाते.
Read more »
ट्रंप प्रशासन अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ने वाले 'अवैध अप्रवासियों' को देगी 1,000 डॉलर का 'स्टाइपेंड'ट्रंप प्रशासन अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ने वाले 'अवैध अप्रवासियों' को देगी 1,000 डॉलर का 'स्टाइपेंड'
Read more »
अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिजअमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बात, ईरान ने प्रस्ताव से जुड़ी रिपोर्ट को किया खारिज
Read more »
पंजाब सरकार को बड़ा झटका देने की तैयारी में बीबीएमबी, भाखड़ा डैम पर तैनात होगी सीआईएसएफबीबीएमबी, पंजाब सरकार को झटका देने की तैयारी में है। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड भाखड़ा की सुरक्षा पंजाब से लेकर सीआईएसएफ को देगा। बीबीएमबी के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर किया है। उन्होंने पंजाब पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाया...
Read more »
5 खिलाड़ी जो टेस्ट में नंबर-4 पर विराट कोहली की जगह ले सकते हैं, एक का औसत 62 से ऊपरविराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया को नंबर-4 पर बैटिंग करने वाले खिलाड़ी की जरूरत होगी।
Read more »
High Court : एल्विश यादव को हाईकोर्ट से झटका, सांप से जहर निकालने के मामले में दर्ज एफआईआर नहीं होगी रद्दइलाहाबाद हाईकोर्ट से यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में दाखिल चार्जशीट और जारी समन आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर
Read more »
