France Election Results 2024: फ्रांस की धुर दक्षिण पंथी पार्टी आरएन की जीत की भविष्यवाणियां कई चुनाव पूर्व सर्वों में की गई थी लेकिन नतीजों में पार्टी तीसरे नंबर पर रही.
France Elections 2024: 'अब मुझे डर नहीं होगा कि कोई मेरा हिजाब छीन लेगा' - फ्रांस में RN पार्टी की हार से क्यों खुश हैं मुस्लिम समुदाय? France Election Results 2024: फ्रांस की धुर दक्षिण पंथी पार्टी आरएन की जीत की भविष्यवाणियां कई चुनाव पूर्व सर्वों में की गई थी लेकिन नतीजों में पार्टी तीसरे नंबर पर रही.
Tripti Dimri कौन हैं तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट? जिनके साथ स्पीड बोटी की सवारी करती दिखीं 'भाभी 2'बिना मेकअप भी हुस्न परी लगती है ये हीरोइन, 28 की उम्र में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात; क्या आपने देखी हैं इनकी फिल्में?डायबिटीज में हद से ज्यादा फायदेमंद है मखाना, रोज खाएं एक मुट्ठी Makhana, इन बीमारियों का भी मिट जाएगा नामोनिशान फ्रांस में धुर दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली की हार से मुस्लिम समुदाय के बड़े तबके ने खुशी जाहिर की है. आरएन की जीत की भविष्यवाणियां कई चुनाव पूर्व सर्वों में की गई थी लेकिन नतीजों में पार्टी तीसरे नंबर पर रही. बीबीसी के मुताबिक चुनाव नतीजों के बाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट 19 सारा बेनानी ने कहा, 'मैं बहुत राहत महसूस कर रही हूं. जब मैं आज रात घर जाऊंगी, तो मुझे यह डर नहीं रहेगा कि कोई मेरा हिजाब छीन लेगा.' सारा ने मरीन ले पेन की नेशनल रैली पर नस्लवाद को बढ़ावा देने और पूरे फ्रांस में नस्लवादी हमलों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. 22 साल की लॉ स्टूडेंट मरियम टूर ने हंसते हुए कहा, 'मैं रोना चाहती थी. मैं मेट्रो में थी और मेरी बहन ने मुझे फोन करके कहा 'हम जीत गए!' मैं मेट्रो में ही चिल्ला उठी.' हालांकि हफ्ते भर पहले 30 30 जून को पहले चरण का चुनाव हुआ था तो स्थिति बिल्कुल उल्टी थी. इसमें आरएन ने बढ़त बनाई थी. यूनिवर्सिटी में संचार की पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय सेलिम क्रोची ने कहा, 'पिछले हफ़्ते हम बहुत दुखी थे. उम्मीद देखना बहुत मुश्किल था. लेकिन अब हम बहुत खुश हैं लेकिन लड़ाई जारी है.'द गार्डियन के मुताबिक फ्रांस यूरोप की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी में से एक का घर है. यहां लगभग 6 मिलियन लोग इस्लाम का पालन करते हैं या मुस्लिम पृष्ठभूमि रखते हैं. यह समुदाय यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित समुदायों में से एक है, जहां ऐसे परिवार हैं जिन्होंने पाँच पीढ़ियों तक फ्रांसीसी और मुस्लिम परंपराओं को मिलाकर जीवन व्यतीत किया है.अलजजीरा के मुताबिक आरएन की नेता मरीन ली पेन ने चुनाव से पूर्व सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. इसके साथ ही उनकी पार्टी अपने इमिग्रेशन विरोधी रुख के लिए जानी जाती है. उनके शिष्य जॉर्डन बार्डेला, , ने हिजाब को 'भेदभाव का औजार' कहा. बार्डेला ने पेरिस के उत्तर में स्थित घनी आबादी वाले उस इलाके - सीन-सेंट-डेनिस - के खिलाफ़ आवाज़ उठाई है, जहां वे बड़े हुए हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने अपने ही देश में विदेशी बनने की भावना का गहराई से अनुभव किया है. मैंने अपने पड़ोस के इस्लामीकरण का अनुभव किया है. उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वे कुछ 'सबसे रणनीतिक' सरकारी नौकरियों में दोहरी नागरिकता रखने वालों पर प्रतिबंध लगा देंगे. द गार्डियन के मुताबिक 1970 के दशक की शुरुआत में नेशनल फ्रंट के रूप में शुरू हुई इस पार्टी को यहूदी विरोधी, समलैंगिकता विरोधी और नस्लवादी विचारों की वजह से लंलोकतंत्र के लिए ख़तरा माना जाता रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
N Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी अमरावती, एनडीए की बैठक में चंद्रबाबू नायडू का एलानएनडीए की बैठक में एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती है। अमरावती राजधानी है।
Read more »
Pakistan Cricket: यह भी कोई टीम है? कोई इधर भाग रहा, कोई उधर... विदेशी कोच ने खोली पाकिस्तान की कलईT20 World Cup 2024: कोच गैरी कर्स्टन ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना करते हुए कहा कि टीम में कोई एकता नहीं है.
Read more »
असमानता: 113 देशों में कभी सत्ता में नहीं आई महिला; 141 देशों के कैबिनेट मंत्रियों में हिस्सेदारी बेहद कमलोकतंत्र की दृष्टिकोण से 2024 इतिहास का सबसे बड़ा चुनावी वर्ष है। इसके बावजूद सत्ता में महिलाओं की हिस्सेदारी अब भी कोई खास अच्छी नहीं है।
Read more »
Iran Election Results: चौंकाने वाले रुझान, कट्टरपंथी जलीली को सुधारवादी पेजेशकियन से मिल रही मजबूत टक्कर, कांटे का मुकाबलाIran Presidential Election Results 2024: अगर जलीली या पेजेशकियन में से कोई भी 50% वोट नहीं जीत पाता है, तो चुनाव दूसरे दौर में जाएगा - जो अगले शुक्रवार को होगा.
Read more »
T20 WC: 'जन्मदिन का उपहार', धोनी ने इस तरह दी टीम इंडिया को बधाई, युवराज-सचिन और गांगुली की यह रही प्रतिक्रियापिछले साल भारत में वनडे विश्व कप फाइनल में टीम आस्ट्रेलिया से हार गई थी। हालांकि, इस फाइनल में टीम इंडिया ने कोई चूक नहीं की।
Read more »
USA: जो बाइडन की राह मुश्किल, दानदाताओं ने धमकी दी- उम्मीदवारी की रेस में बने रहे तो फंडिंग बंद कर देंगेडेमोक्रेट पार्टी के एक नेता एंजी क्रेग ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति प्रभावी ढंग से चुनाव प्रचार कर सकते हैं और डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जीत सकते हैं।
Read more »
