Zee News Exclusive Video: सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज में दिखाई दे रहा है कि लोग कैसे नॉर्मल तरीके से अपने काम में व्यस्त थे और फिर अचानक हुए धमाके से सब कैसे चौंक जाते हैं. हालांकि किसी की समझ में कुछ भी नहीं आया. ये वीडियो मेट्रो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे से लिया गया है.
Delhi Red Ford Blast: सोमवार को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर -1 के पास हुए धमाके इतने शक्तिशाली थे कि उनका असर जमीन के 40 फीट नीचे तक असर हुआ था. धमाके समय मेट्रो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में धरती के हिलने का वीडियो Zee Media के पास आए.
इस वीडियो में हम साफ तौर से देख सकते हैं कि कैसे अचानक धमाके के समय मेट्रो स्टेशन के 40 फुट नीचे बनी दुकानों में कैसे भूकंप की तरह झटका लगा. वहां मौजूद दुकानदार, खरीददार सभी ने इस झटके को महसूस किया और जब उन लोगों को इस धमाके के बारे में पता चला तो वो अंदर से ऐसे ही हिल गए जैसे धमाके के बाद धरती हिली थी. सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज में दिखाई दे रहा है कि लोग कैसे नॉर्मल तरीके से अपने काम में व्यस्त थे और फिर अचानक हुए धमाके से सब कैसे चौंक जाते हैं. हालांकि किसी की समझ में कुछ भी नहीं आया. ये वीडियो मेट्रो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे से लिया गया है. इस वीडियो में एक मोमोज बेचने वाला शख्स अपनी दुकान पर बैठा होता है तभी अचानक से उसकी कुर्सी हिल जाती है. इतना ही नहीं स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों को भी ये बड़ा झटका महसूस होता है और वो ठिठक कर अपनी जगह पर खड़े हो जाते हैं. धमाके के बाद जमीन के 40 फीट नीचे भी ऐसा लगा मानो कोई भूकंप आ गया हो. वो तो अच्छा रहा कि धमाके की वजह से सड़क में गड्ढा नहीं हुआ नहीं तो दिल्ली मेट्रो को भी नुकसान हो सकता था. View this post on Instagram A post shared by Zee News धमाके से सुन्न पड़ गए थे सबके कान दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए धमाके की जद में आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आ गई थीं. धमाके के बाद इन गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जब धमाका हुआ था तब वहां जितने भी लोग खड़े थे थोड़ी देर तक उनके कान सुन्न पड़ गए थे. इस धमाके में 13 लोगों की जान चली गई थी. अभी भी लगभग दो दर्जन लोग धमाके में घायल हैं जिसमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है. धमाके के बाद घायलों को इलाज के लिए तुरंत दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पूरी सड़क पर लोगों के क्षत-विक्षत शव और शरीर के एवं मांस के टुकड़े बिखरे पड़े थे. साल 2000 के बाद दिल्ली में हुए बड़े विस्फोट और नुकसान 29 अक्टूबर 2005- सरोजनी नगर, पहाड़गंज, गोविंदपूरी में सीरियल ब्लास्ट में 62 की मौत, 210 घायल 13 सितंबर 2008- कनॉट प्लेस, करोलबाग, ग्रेटर कैलाश में फिर सीरियल ब्लास्ट से 24 की मौत, 100 से ज्यादा घायल 27 सितंबर 2008- महरौली फ्लावर मार्केट में धमाका 3 मरे 23 घायल 7 सितंबर 2011- दिल्ली हाई कोर्ट में धमाका से 15 की मौत और कम से कम 74 घायल यह भी पढ़ेंः दिल्ली धमाके से जुड़े डॉक्टर उमर के घर चला बुलडोजर, आतंकवाद के खात्मे का दिया संदेश
Delhi Blast Red Fort Metro Station Blast CCTV Footage
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली ब्लास्ट का सबसे क्लोज CCTV वीडियो: रेड लाइट पर 20+ गाड़ियों के परखच्चे उड़े, अफरा-तफरी मची; विस्फोट ...Delhi Blast LIVE CCTV Video Photo Update; Red Fort Metro Station Car Explosion | PM Modi Amit Shah
Read more »
CCTV और 2 लेयर सिक्योरिटी, बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले जनता के 'खजाने' की किलेबंदीBihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानी 14 नवंबर को आने वाले हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने जनता के खजाने यानी वोटों की किलेबंदी कर दी है। सभी ईवीएम को कड़े सुरक्षा घेरे के अंदर रखा गया है।
Read more »
Delhi Blast: CCTV Captures Shocking Moment Hyundai i20 Explodes On Jam-Packed Road Near Red FortThe CCTV video shows the i20 inching through heavy traffic before the explosion engulfs it. Emergency services arrived quickly, but the car was reduced to charred remains. Authorities have confirmed nine fatalities, with at least twelve others injure
Read more »
मुजफ्फरनगर: बंदरों के झुंड ने 8 साल के बच्चे पर किया हमला, घटना CCTV में कैदमुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी में बंदरों के हमले से 8 साल का बच्चा घायल हो गया. सीसीटीवी में कैद यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई. नगर पालिका ने बंदर पकड़ने के लिए मथुरा से टीम बुलाने का फैसला लिया है. अधिशासी अभियंता प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सोमवार से कॉलोनी में अभियान शुरू होगा ताकि लोगों को राहत मिल सके.
Read more »
आगीने वेढलेला कंटेनर रस्त्यावर धावत होता, अपघाताचं धक्कादायक CCTV आलं समोरPune Accident CCTV: पुण्यातील नवले पुलावर झालेल्या भीषण अपघाताचं सीसीटीव्ही समोर आलं आहे. सीसीटीव्हीत आगीने वेढलेला कंटेनर रस्त्यावरुन धावताना दिसत आहे.
Read more »
गोंडा परिवार की कार दुर्घटना में 5 की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसागोंडा से शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार के 5 लोगों की मध्य प्रदेश के रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर खाई में गिर गई। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताई जा रही है। घटना CCTV में कैद हो गई और गाड़ी की स्पीड 150 kmph थी।
Read more »
