EXCLUSIVE: आखिर BJP के 'शत्रु' ने खोल दिए राज- क्यों हैं वे इतने नाराज, जानिए

United States News News

EXCLUSIVE: आखिर BJP के 'शत्रु' ने खोल दिए राज- क्यों हैं वे इतने नाराज, जानिए
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 215 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 53%

EXCLUSIVE: आखिर BJP के 'शत्रु' ने खोल दिए राज- क्यों हैं वे इतने नाराज, जानिए ShatruganSinha narendramodi LokSabhaElection2019 pmnarendramodi

बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि अगर सच कहना बगावत है तो वे बागी हैं। उन्होंने कहा कि उन्‍हें मंत्री पद की लालसा नहीं रही, लेकिन सवाल तो उठता है कि जब जैसे-तैसे लोगों को क्या नहीं बनाया गया, तब उन्‍हें भी पद दे दिया जाता तो क्या आसमान गिर जाता? अरूण जेटली को चुनाव हारने के बाद भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन-तीन महत्वपूर्ण विभाग दिए गए। स्मृति ईरानी चुनाव हार गयीं, फिर भी उन्हें मानव संसाधन विभाग दिया गया। लेकिन वे इतने नाकाबिल समझे गए कि चुनाव में रिकॉर्ड जीत के बाद भी मंत्री पद नहीं दिया गया। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने यह भी कहा कि वे बिहार के मुख्‍यमंत्री पद की पेशकश को ठुकरा चुके हैं और आगे भी मुख्‍यमंत्री बनने का इरादा नहीं है। ?से खास बातचीत में भाजपा के 'शत्र' ने राजनीति के विभिन्‍न मुद्दों पर खुलकर बातें की। साथ ही बेटी व बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा को अपने लिए ईश्वर का वरदान बताया। प्रस्‍तुत हैं बातचीत के महत्वपूर्ण अंश.

.. प्रश्न- पटना में एनडीए की रैली में आपको नहीं बुलाया गया। स्थानीय सांसद होने के बावजूद इस उपेक्षा कर वजह?ये सब बदले की भावना से किया जा रहा है। रैली में मुझे आमंत्रण नहीं दिया गया। मुझसे बात तक नहीं की गई। आपको बता दूं कि बिहार भाजपा की कोर कमेटी में बिहारी बाबू का ही नाम नहीं है। एेसा नहीं कि बिहार में जनता ने यूं ही अपना वोट दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि पार्टी में क्या मेरा योगदान नहीं रहा है? अभी शूट और स्कूट की राजनीति हो रही है। संवाद खत्म हो गया है। लोकशाही नहीं तानाशाही चल रही है। भाजपा मेरी पार्टी रही है, उससे भावनात्मक लगाव है। मैंने अटलजी, आडवाणीजी के सानिध्य में काम किया है। लेकिन आज माहौल बदला हुआ है, क्या हो रहा है किसी से छुपा नहीं है? देखकर तकलीफ होती है। कोई बुलाए या ना बुलाए फर्क नहीं पड़ता। बिहार की जनता मुझे प्यार करती है, मैं जनता के लिए काम करना चाहता हूं। प्रश्न- क्या आप मान चुके हैं कि भाजपा इस बार आपको टिकट नहीं देगी? किधर का रूख करेंगे-राजद या कांग्रेस कादो दिन रूक जाइए, सब पता चल जाएगा। मैंने अबतक भाजपा का साथ नहीं छोड़ा है और ना ही पार्टी ने अबतक निकाला है। लेकिन प्रत्याशी का नाम अनाउंस होते ही सबको पता चल जाएगा कि किसे टिकट मिलेगा, किसे नहीं। वैसे मैंने पहले भी कहा कि सिचुएशन कोई हो, लोकेशन वही रहेगा- पटना साहिब क्षेत्र। मैं इसी सीट से चुनाव लड़ूंगा।महागठबंधन गजब का गठबंधन बना है। अभी देश का माहौल खराब हो चुका है और एेसे में केंद्र की नीतियों को खिलाफ एकजुटता दिखाना पड़ेगी। महागठबंधन इसीलिए बना है ताकि जनता से की गई ठगी का, झूठे वादों का करारा जवाब दिया जाए। सबकी एकजुटता जरूरी है। महागठबंधन एक प्रकाश पुंज की तरह है जो देश की जनता के लिए नई रोशनी लेकर आएगा। सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए विकल्प जरूरी है, वरना लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। तानाशाही हावी हो जाएगी। प्रश्न- पटना साहिब से भाजपा नेता आरके सिन्हा अपने बेटे ऋतुराज के लिए टिकट चाहते हैं? आपकी क्या प्रतिक्रिया है?वो मेरे बच्चे की तरह है, क्या प्रतिक्रिया होगी? आरके सिन्हा मेरे दोस्त, मेरे भाई की तरह हैं। अगर वे अपने बेटे के लिए पटना साहिब से भाजपा की सीट चाहते हैं तो मेरी शुभकामनाएं हैं। यह तो पार्टी का फैसला होगा।मैं लालू जी से पहले भी मिलता रहा हूं। लालू जी ने कहा था कि मेरे परिवार का ख्याल रखिएगा। आज वे परेशान हैं। जिन लोगों ने खिलाफत की है उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। आज लालू जी का पूरा परिवार दुखी है। एेसे में अगर हम राबड़ी जी, मीसा बेटी, तेजस्वी से मिल लिए तो कौन-सा पहाड़ टूट गया? लालू जी के परिवार ने भरपूर सम्मान दिया है। बच्चे अंकल-अंकल कहते हैं, बहुत प्यार करते हैं। एेसे में मिलना क्या गलत है?एेसा नहीं है कि मेरी भाजपा विरोधी नेताओं से निकटता रही है। मैं राष्ट्रहित की बात करता हूं। राजनीतिक संबंध और आपसी संबंध दो अलग-अलग बातें होतीं हैं। मैंने कभी किसी व्यक्ति को नहीं, पार्टी को तवज्जो दी है। आडवाणी जी के कैंप का रहा हूं और पार्टी के साथ वफादारी आज भी है। मैं आडवाणी जी को नहीं छोड़ूंगा। दर्द होता है देखकर कि इस तरह से दरकिनार किया जाता है। प्रश्न- नीतीश कुमार जब महागठबंधन का हिस्सा थे तो आपकी उनसे मुलाकात होती थी, अब नहीं होती, एेसा क्यों?नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे अच्छे दोस्त हैं। उनसे मिलना कम नहीं हुआ है। हां, आज के माहौल को देखते हुए किसी से मिलना भी हो तो लगता है कि इसके क्या कयास लगाए जाएंगे। हां, मुझे पहले कई बार कहा गया कि बिहार का मुख्‍यमंत्री बनूं, लेकिन मैं केंद्र में रहकर बिहार और देश दोनों के लिए काम करना चाहता हूं। मैंने कभी एेसी ख्वाहिश नहीं की कि मैं मुख्‍यमंत्री बनूं। अगर मुझे अब भी मौका मिलता है तो मैं केंद्र में ही रहना चाहूंगा। मैं अपने काम की कभी गिनती नहीं करता, न ही प्रचार करता हूं। पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान शत्रुघ्न सिन्हा की ही देन है। इसके लिए नीतीश कुमार ने भी तारीफ की थी। पटना के लिए बहुत सारे काम किए जो आप चाहें तो सरकारी विभागों से पता कर सकतीं हैं। काम को बोलना चाहिए, न कि आप अपनी खुद की तारीफ करते रहें। काम किया तभी जनता ने भी सर-आंखों पर रखा है। प्रश्न- आप चाहें कुछ भी बोलें, विवाद तो फंसता ही है। क्‍या शत्रुघ्‍न सिन्‍हा विवादित बातें ही करते हैं या विवाद बस हो जाता हैमैं चिकनी-चुपड़ी बातें नहीं करता। मेरे बयान का अगर कोई उल्टा मतलब निकाल ले तो इसका मैं क्या कर सकता हूं? मैं अपना काम करता हूं और मुझे जो गलत लगता है, उसकी आलोचना करता हूं। जो अच्छा लगता है मैं तब तारीफ भी करता हूं।आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत दखल दे रही हैं। कोई भी क्षेत्र उनसे अछूता नहीं है। फख्र होता है ये देखकर। आपको बता दूं कि जब मेरी बेटी सोनाक्षी ने फिल्मों में जाने का फैसला किया तो लोगों ने कहा कि बेटी को फिल्मों में भेजेंगे? मैंने कहा कि जब मेरे बेटे काम कर सकते हैं तो बेटी क्यों नहीं? सोनाक्षी मेरे लिए ईश्वर के वरदान की तरह है। मुझे बेटियां बहुत प्यारी हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Digvijay Singh Shivraj Singh। एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने पर भड़के दिग्विजय पर भड़के शिवराज, कहा मोदी विरोध ने बना दिया अंधाDigvijay Singh Shivraj Singh। एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने पर भड़के दिग्विजय पर भड़के शिवराज, कहा मोदी विरोध ने बना दिया अंधाभोपाल। एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने पर मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री आमने-सामने आ गए हैं। दिग्विजय सिंह के सबूत मांगने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी के विरोध में दिग्विजय सिंह इतने अंधे हो गए हैं कि वे पाकिस्तान की भाषा बोलने लगे हैं। वे ऐसी भाषा बोल रहे हैं जिससे पाकिस्तान का साख बढ़े। दिग्विजय सिंह अब मोदी का विरोध करते-करते भारतमाता का अपमान करने लगे हैं। अगर दिग्विजय सिंह सेना के शौर्य को भी सहन नहीं कर पा रहे हैं, तो उन पर धिक्कार है।
Read more »

मसूद अजहर के भाई ने कहा- भारतीय लड़ाकू विमानों ने जैश के ठिकानों को निशाना बनायामसूद अजहर के भाई ने कहा- भारतीय लड़ाकू विमानों ने जैश के ठिकानों को निशाना बनायाMaulana Ammar brother of Jaish leader Masood Azhar Says- Indian fighter jets hit the JeM camp | मसूद अजहर के भाई अम्मार का ऑडियो वायरल, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई अम्मार ने कहा- भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तानी एजेंसियों को निशाना नहीं बनाया
Read more »

भारत के दबाव के बाद PAK ने मसूद अजहर पर कार्रवाई के दिए संकेतभारत के दबाव के बाद PAK ने मसूद अजहर पर कार्रवाई के दिए संकेतआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य ठिकानों को कब्जे में लेने का दावा करने के बाद पाकिस्तान ने मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दिया है. पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों और उनके आकाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव है.
Read more »

IAF का मिशन फेल होता तो किसका इस्तीफा मांगते? सबूत मांगने वालों पर मोदी के 10 बड़े प्रहारIAF का मिशन फेल होता तो किसका इस्तीफा मांगते? सबूत मांगने वालों पर मोदी के 10 बड़े प्रहारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बयान पाकिस्तान के अखबारों की हेडलाइन बनते हैं. दुश्मन देश की संसद में तालियां बजती हैं. उन्होंने विपक्ष से कहा कि अगर मोदी को गाली देना है तो दो, लेकिन सेना को क्यों बदनाम करते हो? मैं सेना का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं.’
Read more »

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »

टाइगर श्रॉफ ने खोला राज, क्यों जाते हैं दिशा पाटनी के साथ डिनर परटाइगर श्रॉफ ने खोला राज, क्यों जाते हैं दिशा पाटनी के साथ डिनर परटाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने फिल्म बागी 2 में साथ काम किया था तब से इनके अफेयर की चर्चा जोरो पर हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में टाइगर ने दिशा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।
Read more »

राफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंराफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केंद्र सरकार ने कहा कि राफेल डील (Rafale Deal) से जुड़े कागजात चोरी हो गए हैं और याचिकाकर्ता उनका इस्तेमाल करके आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का जिक्र करने के दौरान कही. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी वेणुगोपाल ने कहा, ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या वर्तमान कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं. ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है. इसके बाद केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग जांच कर रहे हैं कि कागजातों की चोरी कैसे हुई? साथ ही राफेल विमान सौदे से जुड़े केस में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, यदि अब CBI जांच के निर्देश दिए जाते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा... पुनर्विचार याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत में जब राफेल सौदे के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया तो केन्द्र ने महत्वपूर्ण तथ्यों को उससे छुपाया था. प्रशांत भूषण ने जब वरिष्ठ पत्रकार एन राम के एक लेख का हवाला दिया तो अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया और कहा कि यह लेख चोरी किये गये दस्तावेजों पर आधारित हैं और इस मामले की जांच जारी है.
Read more »

कांग्रेस ने मुलायम सिंह के रिश्तेदार के खिलाफ उतारा कैंडिडेट, अखिलेश बोले- साथ हैंकांग्रेस ने मुलायम सिंह के रिश्तेदार के खिलाफ उतारा कैंडिडेट, अखिलेश बोले- साथ हैंकांग्रेस ने सपा और बसपा गठबंधन को नजर में रखते हुए भी दो प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस के ये दोनों कैंडिडेट उन सीटों पर किस्मत आजमाएंगे, जिन पर सपा और बसपा के वर्तमान सांसद हैं।
Read more »

जूतमपैजार के बाद सांसद ने पूछा- बघेल को ही क्यों मिलते हैं सारे ठेके?जूतमपैजार के बाद सांसद ने पूछा- बघेल को ही क्यों मिलते हैं सारे ठेके?Also ReadUP: बीजेपी के सांसद और विधायक के बीच कैसे शुरू हुई जूतमपैजार? पढ़िए पूरा घटनाक्रम…VIDEO: जूतों से मार खाकर रो दिए बीजेपी विधायक, सांसद बोले- क्रिया की प्रतिक्रिया है
Read more »

मिजोरम के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, शशि थरूर के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव- Amarujalaमिजोरम के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, शशि थरूर के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव- Amarujalaमिजोरम के राज्यपाल का इस्तीफा स्वीकार, शशि थरूर के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव BJP4India INCIndia ShashiTharoor LokSabhaElections2019 MizoramGovernor
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:53:04