EVM-VVAT का 100 फीसदी मिलान कराने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

United States News News

EVM-VVAT का 100 फीसदी मिलान कराने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों में मिलान की मांग करने वालों को सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है (AneeshaMathur)

ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों में मिलान की मांग करने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों की 100 फीसदी मिलान करने वाली याचिका खारिज कर दी है.

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मुख्य न्यायाधीश की बेंच पहले ही इस पर फैसला कर चुकी है. चेन्नई की एक एनजीओ की ओर से दाखिल जनहित याचिका में ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों की 100% मिलान करने का आदेश देने का अनुरोध किया गया था, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश की बेंच पहले ही इस पर फैसला कर चुकी है. अगर हम ऐसा करेंगे तो देश का लोकतंत्र पर असर पड़ेगा. यह याचिका बेवकूफी भरी है. याचिका में मीडिया में ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ और बदले जाने की कई खबरों का हवाला भी दिया गया था. साथ ही यह भी कहा गया था कि ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों में मिलान से रिजल्ट में लोगों को विश्वास बढ़ेगा और मतगणना के दौरान इसकी संख्या बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया जाए.इससे पहले 7 मई को 21 विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट की ओर से तगड़ा झटका लगा जब ईवीएम और वीवीपैट की 50 फीसदी पर्चियों के मिलान की मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया. इस याचिका को टीडीपी और कांग्रेस सहित 21 विपक्षी दलों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी. इन 21 विपक्षी दलों की मांग थी कि 50 फीसदी वीवीपैट पर्चियों की ईवीएम से मिलान का आदेश चुनाव आयोग को दिया जाए. सुनवाई के दौरान तब चंद्रबाबू नायडू, डी. राजा, संजय सिंह और फारूक अब्दुल्ला अदालत में मौजूद रहे. तब याचिका को खारिज करते हुए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अदालत इस मामले को बार-बार क्यों सुने. वह इस मामले में दखलअंदाजी नहीं करना चाहते हैं.पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 5 बूथ के ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों के औचक मिलान करने का आदेश दिया था जिसे चुनाव आयोग ने मान भी लिया था. आयोग ने इस लोकसभा चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट के मिलान को पांच गुना बढ़ाया. कोर्ट ने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 5 वीवीपैट का ईवीएम से मिलान किया जाएगा. अभी सिर्फ एक का वीवीपैट मिलान होता है. अभी तक चुनाव आयोग 4125 ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान कराता है लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़कर 20,625 ईवीएम और वीवीपैट का मिलान करना होगा. वर्तमान में वीवीपैट पेपर स्लिप मिलान के लिए प्रति विधानसभा क्षेत्र में केवल एक ईवीएम लिया जाता है. एक ईवीएम प्रति विधानसभा क्षेत्र के 4,125 ईवीएम के वीवीपैट पेपर्स से मिलान कराया जाता है. देश की शीर्ष अदालत के उस आदेश के बाद चुनाव आयोग को 20,625 ईवीएम की वीवीपैट पर्चियां गिननी हैं, यानी प्रति विधानसभा क्षेत्र में पांच ईवीएम की जांच होगी. जबकि 21 विपक्षी दलों के नेताओं ने लगभग 6.75 लाख ईवीएम की वीवीपीएटी पेपर स्लिप के मिलान की मांग की थी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है.
Read more »

बैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिबैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिईडी के मुताबिक, तायल समूह और केएसएल समेत उसकी चार कंपनियों ने 2008 में बैंक ऑफ इंडिया और आंध्र बैंक से करीब 524 करोड़ रुपये
Read more »

रेप केस में फरार गठबंधन प्रत्‍याशी अतुल राय पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मांगी अग्रिम जमानत– News18 हिंदीरेप केस में फरार गठबंधन प्रत्‍याशी अतुल राय पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मांगी अग्रिम जमानत– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बसपा उम्मीदवार अतुल राय ने रेप के मामले में 23 मई को मतगणना होने तक उन्हें गिरफ्तार नहीं करने की याचिका दायर की है. जिस पर सुप्रीम कोर्ट 17 मई को सुनवाई करेगा. इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट अतुल राय की याचिका खारिज कर चुका है.
Read more »

प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल पुलिस की मनमानी कार्रवाईः सुप्रीम कोर्टप्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल पुलिस की मनमानी कार्रवाईः सुप्रीम कोर्टइसके अलावा मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही कोलकाता की साइबर सेल पुलिस ने भी प्रियंका को क्लीनचिट दे दी थी. उसके बाद भी उन्हें रिहा नहीं किया गया.
Read more »

सीबीआई ने केस में आगे की जांच की मांग करने वाली याचिका वापस लीसीबीआई ने केस में आगे की जांच की मांग करने वाली याचिका वापस लीफरवरी 2018 में सीबीआई ने अदालत में आगे की जांच को लेकर याचिका दाखिल की थी अदालत ने कहा था कि एजेंसी को आगे की जांच करने के लिए हमारी अनुमति की जरूरत क्यों है? | CBI withdraws application for further probe in Bofors case
Read more »

लकी ड्रॉ से तय होंगे पांच बूथ, ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का होगा मिलानलकी ड्रॉ से तय होंगे पांच बूथ, ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का होगा मिलानलकी ड्रॉ से तय होंगे पांच बूथ, ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का होगा मिलान BJP4India INCIndia ECISVEEP LokSabhaElections2019 ResultsWithAmarUjala
Read more »

चुनाव आयोग की चूक, वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की जगह किसी और की तस्वीरचुनाव आयोग की चूक, वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की जगह किसी और की तस्वीरपटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव का भी वोट है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव का वोट तो है, मगर उनके नाम के आगे फोटो तेजस्वी की नहीं, बल्कि किसी और की है.
Read more »

Exit Poll: क्या NYAY योजना की घोषणा चुनावों में नहीं की कांग्रेस की मदद ?Exit Poll: क्या NYAY योजना की घोषणा चुनावों में नहीं की कांग्रेस की मदद ?गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग के 45 फीसदी परिवारों ने बीजेपी गठबंधन का समर्थन किया है. जबकि इसी वर्ग के 27 फीसदी परिवारों ने कांग्रेस का समर्थन किया है. गरीब परिवारों से अलग हटकर, सभी तरह की आयवर्ग के 40 फीसदी मतदाताओं ने बीजेपी गठबंधन को सपोर्ट किया है.
Read more »

EVM और VVPAT की 100% पर्चियों के मिलान को SC ने बताया फिज़ूल, याचिका खारिज– News18 हिंदीEVM और VVPAT की 100% पर्चियों के मिलान को SC ने बताया फिज़ूल, याचिका खारिज– News18 हिंदीसुप्रीम कोर्ट ने EVM और VVPAT के 100% पर्चियों के मिलान के मामले में दायर की गई याचिका खरिज कर दी है...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:20:43