नॉटिंघम फारेस्ट की टीम चैंपियंस लीग में जगह बनाने से चूक गई है। क्रिस्टल पैलेस के साथ मुकाबला ड्रॉ खेलने के कारण नॉटिंघम फारेस्ट को झटका लगा। नॉटिंघम फारेस्ट की टीम ने साल का अधिकतर समय लीग के शीर्ष तीन में बिताया लेकिन चार मैच में से केवल एक में जीत दर्ज करने से वह चेल्सी न्यूकैसल और मैनचेस्टर सिटी से पिछड़ गई। वह छठे नंबर पर...
एपी, लंदन। नॉटिंघम फारेस्ट ने सोमवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में क्रिस्टल पैलेस के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला, जिससे उसकी चैंपियंस लीग में जगह बनाने की उम्मीदें धूमिल हो गईं। इस मुकाबले में पैलेस को 60वें मिनट में पेनाल्टी दी गई, जिस पर एबेरेची इजे ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी थी। चार मिनट के भीतर ही फारेस्ट ने वापसी की और नेको विलियम ने उसके लिए बराबरी का गोल दागा। नॉटिंघम फारेस्ट की टीम ने साल का अधिकतर समय लीग के शीर्ष तीन में बिताया, लेकिन चार मैच में से केवल एक में जीत दर्ज करने से वह चेल्सी, न्यूकैसल और मैनचेस्टर सिटी से पिछड़ गई। क्रिस्टल पैलेस के विरुद्ध जीत से वह चेल्सी और न्यूकैसल की बराबरी पर आ जाता, लेकिन इस मैच में केवल एक अंक मिलने से वह पहले की तरह छठे नंबर पर ही है। प्रीमियर लीग में शीर्ष पांच में रहने वाली टीम ही अगले सत्र के लिए चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी। लेवानदोवस्की फिट इंटर मिलान के विरुद्ध चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे लेग से पहले बार्सिलोना के लिए अच्छी खबर है। उसके स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानदोवस्की इस मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस पोलिश स्ट्राइकर को सोमवार को टीम में शामिल किया गया। वह बायीं जांघ में चोट के कारण दो सप्ताह से बाहर थे। इस दौरान उन्होंने चार मुकाबले नहीं खेले थे, जिसमें पिछले सप्ताह चैंपियंस लीग सेमीफाइनल का पहला लेग भी शामिल है। हालांकि कोच हांसी फ्लिक का कहा है कि लेवानदोवस्की फिलहाल बेंच पर रहेंगे। जब हमें उनकी आवश्यकता होगी, वह मैदान पर उतरेंगे।.
एपी, लंदन। नॉटिंघम फारेस्ट ने सोमवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में क्रिस्टल पैलेस के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला, जिससे उसकी चैंपियंस लीग में जगह बनाने की उम्मीदें धूमिल हो गईं। इस मुकाबले में पैलेस को 60वें मिनट में पेनाल्टी दी गई, जिस पर एबेरेची इजे ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी थी। चार मिनट के भीतर ही फारेस्ट ने वापसी की और नेको विलियम ने उसके लिए बराबरी का गोल दागा। नॉटिंघम फारेस्ट की टीम ने साल का अधिकतर समय लीग के शीर्ष तीन में बिताया, लेकिन चार मैच में से केवल एक में जीत दर्ज करने से वह चेल्सी, न्यूकैसल और मैनचेस्टर सिटी से पिछड़ गई। क्रिस्टल पैलेस के विरुद्ध जीत से वह चेल्सी और न्यूकैसल की बराबरी पर आ जाता, लेकिन इस मैच में केवल एक अंक मिलने से वह पहले की तरह छठे नंबर पर ही है। प्रीमियर लीग में शीर्ष पांच में रहने वाली टीम ही अगले सत्र के लिए चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी। लेवानदोवस्की फिट इंटर मिलान के विरुद्ध चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे लेग से पहले बार्सिलोना के लिए अच्छी खबर है। उसके स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानदोवस्की इस मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस पोलिश स्ट्राइकर को सोमवार को टीम में शामिल किया गया। वह बायीं जांघ में चोट के कारण दो सप्ताह से बाहर थे। इस दौरान उन्होंने चार मुकाबले नहीं खेले थे, जिसमें पिछले सप्ताह चैंपियंस लीग सेमीफाइनल का पहला लेग भी शामिल है। हालांकि कोच हांसी फ्लिक का कहा है कि लेवानदोवस्की फिलहाल बेंच पर रहेंगे। जब हमें उनकी आवश्यकता होगी, वह मैदान पर उतरेंगे।
English Premier League Crystal Palace Champions League Barcelona Football News Football News In Hindi Sports News Nottingham Forest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पांडे और लांडे के बाद ये कौन आया... नीतीश, तेजस्वी और चिराग के साथ-साथ मांझी-सहनी की राजनीति क्यों खतरे में...Bihar Chunav News: बिहार में हाल के दिनों में तांती-ततवा समाज की सबसे बड़ी आवाज बनकर उभरे इंजीनियर आईपी गुप्ता ने रविवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है.
Read more »
प्राइम वॉलीबॉल लीग ने सीजन 4 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की घोषणा कीप्राइम वॉलीबॉल लीग ने सीजन 4 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की घोषणा की
Read more »
अहमदाबाद में एसआरएच के सामने जीत की चुनौती, गुजरात टाइटंस की नजर प्लेऑफ में जगह बनाने पर (प्रीव्यू)अहमदाबाद में एसआरएच के सामने जीत की चुनौती, गुजरात टाइटंस की नजर प्लेऑफ में जगह बनाने पर (प्रीव्यू)
Read more »
औंधे मुंह गिरी Hero की बिक्री... Bajaj को भी झटका! जानें क्या है वजहTwo Wheeler sales: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो की बिक्री में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है.
Read more »
NEET 2025: कोटा में जमकर मंदिरों में दे रहे भगवान से प्रार्थना, परीक्षा आजदेश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2025 आज आयोजित की जा रही है। कोटा के कोचिंग क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली।
Read more »
आईपीएल के बीच में एंट्री, फिर बिना खेले हो गया बाहर... काव्या मारन की टीम में फिर बदलावIPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। हैदराबाद की टीम में स्मरन रविचंद्रन की जगह एक नए खिलाड़ी को एंट्री दी गई है।
Read more »
