PF withdrawal rules 2026: 1 अप्रैल 2026 से EPFO 3.0 लागू होगा, जिससे पीएफ निकासी और पेंशन प्रक्रिया में क्रांति आएगी। अब आप एटीएम/यूपीआई से पीएफ निकाल सकेंगे और पेंशन व क्लेम का निपटारा 48 घंटे में होगा।
नई दिल्ली| अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो 1 अप्रैल 2026 की तारीख आपके लिए किसी क्रांति से कम नहीं है। सरकार EPFO 3.0 की शुरुआत कर रही है, जो पीएफ निकासी और पेंशन की दशकों पुरानी जटिल प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म कर देगा। अब आपको अपने ही पैसे के लिए हफ्तों इंतज़ार नहीं करना होगा। नए नियमों के तहत आप ATM और UPI के जरिए सीधे अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकेंगे। इसके अलावा, सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम और 'इंस्टेंट सेटलमेंट' के जरिए पेंशन और क्लेम का निपटारा महज 48 घंटों के भीतर मुमकिन होगा। तकनीक के इस नए अवतार ने पीएफ ऑफिस के चक्करों से आजादी दिला दी है। आइए, 10 बड़े सवालों में समझते हैं कि यह बदलाव आपकी जेब और भविष्य को कैसे प्रभावित करेगा। इसके लिए जागरण बिजनेस ने कोर इंटीग्रा के एमडी महेश कृष्णमूर्ति से खास बातचीत की। जिसमें उन्होंने एक-एक सवालों का कंफ्यूजन दूर कर दिया है। सवाल 1: क्या मैं सच में ATM से पीएफ का पैसा निकाल पाऊंगा? जवाब: जी हां, ईपीएफओ 3.
0 के तहत पीएफ खातों को बैंकों के साथ इंटीग्रेट किया जा रहा है। सरकार एक लिमिट तय करेगी, जिसे आप जरूरत पड़ने पर सीधे एटीएम या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए निकाल सकेंगे। सवाल 2: क्या पीएफ निकालने के लिए अभी भी कंपनी के साइन की जरूरत होगी? जवाब: बिल्कुल नहीं। अब आपका पीएफ पूरी तरह आपके आधार और यूएएन से लिंक है। ईपीएफओ 3.0 में सारा कंट्रोल कर्मचारी के हाथ में होगा। आपको अपने एम्प्लॉयर के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सवाल 3: अगर मेरी नौकरी छूट जाती है, तो मुझे कितना पैसा वापस मिलेगा? जवाब: पीएफ कोई बीमा पॉलिसी नहीं है, यह आपकी बचत है। नौकरी छोड़ने पर आपको आपका पूरा पैसा ब्याज समेत वापस मिलता है। इसमें कोई कटौती नहीं की जाती। सवाल 4: पेंशन पाने के लिए क्या अभी भी फिजिकल वेरिफिकेशन और लाइफ सर्टिफिकेट के लिए बैंक जाना होगा? जवाब: नहीं। ईपीएफओ 3.0 और सीपीपीएस सिस्टम में फिजिकल वेरिफिकेशन को खत्म किया जा रहा है। अब आप 'उमंग ऐप' के जरिए घर बैठे फेशियल रिकग्निशन अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। सवाल 5: पेंशन मिलने में कितना समय लगेगा? पहले तो महीनों लग जाते थे। जवाब: नए नियमों के तहत 1 जनवरी 2025 से ही सिस्टम को सुधारा जा रहा है। अब रिटायरमेंट के बाद पेंशन शुरू होने में सालों नहीं बल्कि महज 48 घंटे से कुछ दिनों का समय लगेगा। यह भी पढ़ें- New Labour Code: 1 अप्रैल से कम होगी इन-हैंड सैलरी? 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी का सच, 12 सवालों में जानें सब कुछ सवाल 6: क्या मैं अपनी क्षेत्रीय भाषा में पीएफ की जानकारी ले पाऊंगा? जवाब: हां, ईपीएफओ 3.0 में सरकार एआई टूल 'भाषिनी' का इस्तेमाल कर रही है। इससे आप अपनी क्षेत्रीय भाषा में पोर्टल का उपयोग कर पाएंगे और ट्रांजैक्शन समझ पाएंगे। सवाल 7: मेरा पीएफ बैलेंस बहुत ज्यादा है, क्या मैं सारा पैसा एक साथ निकाल सकता हूं? जवाब: रिटायरमेंट या दो महीने तक बेरोजगार रहने पर आप पूरा पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन बीच में जरूरत पड़ने पर आप नियमों के तहत आंशिक निकासी कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया अब और तेज हो जाएगी। सवाल 8: अगर कंपनी पीएफ का पैसा जमा नहीं कर रही, तो मुझे कैसे पता चलेगा? जवाब: पहले पीएफ जमा होने की जानकारी 3-4 महीने बाद मिलती थी, लेकिन अब यह रियल-टाइम होगी। आप अपने पोर्टल पर लॉग-इन करके देख सकते हैं कि पिछले महीने का पैसा जमा हुआ है या नहीं। सवाल 9: क्या पीएफ पर मिलने वाला ब्याज अभी भी बैंक एफडी से बेहतर है? जवाब: हां, वर्तमान में ईपीएफओ पर मिलने वाला ब्याज बाजार के अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की तुलना में सबसे अधिक और फायदेमंद है। सवाल 10: क्या ईपीएफओ 3.0 से फ्रॉड का खतरा बढ़ जाएगा? जवाब: नहीं, बल्कि सुरक्षा और बढ़ेगी। डिजिटल इंटीग्रेशन के साथ इसमें मल्टी-लेवल वेरिफिकेशन और आधार-बेस्ड कंट्रोल्स लगाए गए हैं ताकि सीनियर सिटीजंस और आम कर्मचारी किसी धोखाधड़ी का शिकार न हों। महेश कृष्णमूर्ति जी के अनुसार, पिछले 8-10 सालों में ईपीएफओ ने जो डिजिटल छलांग लगाई है, वह दुनिया के किसी भी देश के लिए मिसाल है। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाला ईपीएफओ 3.0 न केवल कागजी कार्रवाई को खत्म करेगा, बल्कि कर्मचारी को उसके 'खून-पसीने की कमाई' पर असली हक और आजादी देगा। चाहे वह घर बैठे पेंशन का मामला हो या आपात स्थिति में एटीएम से पैसे निकालना, ईपीएफओ अब एक सुस्त सरकारी विभाग नहीं, बल्कि एक आधुनिक वित्तीय संस्था की तरह आपकी सेवा में खड़ा होगा।
PF Withdrawal Rules Pension Settlement ATM Withdrawal UPI Withdrawal Digital EPFO UAN Life Certificate Bhashini AI Mahesh Krishnamurthy PF Withdrawal Rules 2026 EPFO ATM Withdrawal PF Withdrawal Via UPI Centralized Pension Payment System CPPS EPFO Instant PF Settlement 48 Hours PF Claim Withdraw PF Without Employer Signature UAN Aadhaar PF Linkage Umang App Facial Recognition Digital Life Certificate EPFO EPFO Bhashini AI Real-Time PF Balance Check Employees Provident Fund New Rules EPFO Latest News 2026 Partial PF Withdrawal Online Core Integra Mahesh Krishnamurthy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आगरा में किशोरों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मची सनसनी; गांव में तनाव, पुलिस तैनातAgra Teenagers Viral Video Case: आगरा के आपत्तिजनक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। नाबालिगों का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। गांव में पुलिस तैनात किया गया है।
Read more »
फतुहा में गैस कटर से दरवाजा काट किराना दुकान में चोरी, सवा लाख की संपत्ति पारफतुहा में एक किराना दुकान में गैस कटर से दरवाजा काटकर चोरों ने 48 हजार नकद सहित सवा लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस जांच कर रही है।
Read more »
New Rules From 1 April 2026: ATM से कैश निकालने की लिमिट बदली, F&O ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा, जानें आज से क्या-क्या बदलाBanking Rules: आज से शेयर मार्केट और बैंकिंग समेत कई चीजों के नियमों में बदलाव हुए हैं। एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट में भी बदलाव हुआ है। जानें इन बदलावों के बारे में।
Read more »
प्रॉपर्टी रजिस्ट्री महंगी-टोल टैक्स बढ़ा, नई आबकारी नीति लागू; यूपी में 1 अप्रैल से क्या-क्या बदला?New Rules 1st April | 1 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष के साथ कई नियम लागू हुए हैं। प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, टोल टैक्स और देसी शराब महंगी हो गई है।
Read more »
ढाई साल की जंग खत्म: इराक ने झटका आखिरी टिकट, वर्ल्ड कप की 48 टीमें फिक्सकरीब ढाई साल तक चले क्वालिफाइंग अभियान के बाद 48 टीमों वाला वर्ल्ड कप 2026 आखिरकार पूरा हो गया, जिसमें इराक ने बोलिविया को हराकर आखिरी स्थान हासिल किया.
Read more »
देवघर में धान भुगतान में भारी देरी से किसान परेशान, 48 घंटे में भुगतान का वादा; 48 दिन बाद भी नहीं मिला दामदेवघर के सारठ प्रखंड में किसानों को पैक्स में बेचे गए धान का भुगतान 48 घंटे के बजाय डेढ़-दो महीने बाद भी नहीं मिला है। सर्वर डाउन और मशीन बंद होने से कई किसानों के धान की एंट्री भी नहीं हो पाई।
Read more »
