ENG vs IND: नए युग का 'शुभ-आग-मन'... शतक जड़कर कप्तान Shubman Gill ने रचा इतिहास; बना डाले कई रिकॉर्ड्स

Shubman Gill Century News

ENG vs IND: नए युग का 'शुभ-आग-मन'... शतक जड़कर कप्तान Shubman Gill ने रचा इतिहास; बना डाले कई रिकॉर्ड्स
Indian Captains EnglandVirat Kohli Century EnglandIndia Test Captain Century
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 53%

भारतीय टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल युग की शानदार शुरुआत हुई है। 20 जून से शुरू हुई पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कप्तान गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय कप्तान...

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड की धरती पर शतक जड़ने वाले मात्र पांचवें भारतीय कप्तान बने। इससे पहले चार भारतीय कप्तान यह कमाल कर चुके हैं। इंग्लैंड की धरती पर आखिरी शतक पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 में जड़ा था। इसके अलावा उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। दरअसल, इंग्लैंड में अब तक सिर्फ चार भारतीय कप्तानों ने ही शतक लगाए थे। इंग्लैंड में आखिरी बार किसी भारतीय कप्तान ने 7 साल पहले सेंचुरी जमाई थी। साल 2018 में विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर शतक जड़ा था। 25 साल के शुभमन गिल ने यह सूखा खत्म कर दिया है। पहली पारी में शतक बनाने वाले चौथे भारतीय कप्तान इसके अलावा वह भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पहली पारी में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। यहीं, गिल कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में शतक बनाने वाले 23वें खिलाड़ी हैं। साथ ही हर्बी टेलर, एलेस्टेयर कुक और स्टीवन स्मिथ के बाद चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पहली पारी में शतक 164* विजय हजारे बनाम इंग्लैंड दिल्ली 1951 116 सुनील गावस्कर बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 1976 115 विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2014 102* शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025 यहां देखें किन-किन भारतीय कप्तानों ने कब-कब इंग्लैंड में शतक जड़ा है। 1.

मंसूर अली खान पटौदी इंग्लैंड की सरजमीं पर पहला शतक जमाने वाले भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी हैं। पूर्व कप्तान पटौदी ने 1967 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 148 रनों की पारी खेली थी। 2. मोहम्मद अजहरुद्दीन मंसूर अली खान पटौदी के बाद 23 साल तक कोई भारतीय कप्तान इंग्लैंड में शतक नहीं जमा सका। यह सूखा मोहम्मद अजहरुद्दीन ने समाप्त किया।अजहरुद्दीन ने 1990 में इंग्लैंड दौरे पर 2 सेंचुरी ठोकीं। उन्होंने लॉर्ड्स में 121 और मैनचेस्टर में 179 रन की पारी खेली। 3. सौरव गांगुली इस लिस्ट में तीसरा नाम पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का है। 1990 के बाद सौरव गांगुली ने 2002 में इंग्लैंड की धरती पर 128 रनों की पारी खेली। उन्होंने यह कमाल लीड्स के ही मैदान पर किया। 4. विराट कोहली 16 साल बाद विराट कोहली इंग्लैंड में बतौर कप्तान 2 शतक जड़ने का कारनामा किया। उन्होंने 2018 में इंग्लैंड दौरे पर बर्मिंघम में 149 और नॉटिंघम में 103 रन बनाए। इंग्लैंड का मौजूदा दौरा शुरू होने से पहले ही विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 5. शुभमन गिल गिल ने सात साल बाद इस सूखे को खत्म किया और अपने डेब्यू कप्तानी में उम्दा शतक जड़ा। गिल ने पहले टेस्ट मैच में 140 गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। गिल ने सेना देशों के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ा। यह कप्तान के रूप में उनका पहला शतक रहा। टेस्ट शतक के साथ किया कप्तानी का आगाज यही नहीं वह टेस्ट कप्तानी में शतक से आगाज करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। इस लिस्ट में विजय हजारे पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम दर्ज है। विजय हजारे- नाबाद 164 बनाम इंग्लैंड सुनील गावस्कर- 116 बनाम न्यूजीलैंड विराट कोहली- 115 बनाम ऑस्ट्रेलिया शुभमन गिल-नाबाद 103 बनाम इंग्लैंड यह भी पढे़ं- ENG vs IND: लीड्स में युवा ललकार... यशस्‍वी जायसवाल ने शतक जड़कर तोड़ डाला 58 साल पुराना रिकॉर्ड, कीर्तिमानों की लगा दी झड़ी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Indian Captains England Virat Kohli Century England India Test Captain Century Shubman Gill Captaincy Debut India Vs England Test Indian Cricket Records England Cricket Tour

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs ENG Test Series: Shubman Gill बने कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलानIND vs ENG Test Series: Shubman Gill बने कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलानBreaking News| India Test Squad For England: इंतजार की घड़ी समाप्त हो चुकी है. इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. इसके साथ ही ये भी साफ चुका है कि आगामी दौरे पर भारतीय टीम की अगुवाई कौन करेगा. हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल के ऊपर भरोसा जताया है.
Read more »

ENG vs IND: टेस्ट कप्तान बनते ही Shubman Gill ने किया अनोखा कारनामा, दिग्गजों के इस क्लब में मारी एंट्रीENG vs IND: टेस्ट कप्तान बनते ही Shubman Gill ने किया अनोखा कारनामा, दिग्गजों के इस क्लब में मारी एंट्रीशुभमन गिल ने टेस्ट कप्तान बनते ही अनोखा कारनाम कर दिया है। वह भारत के टेस्ट इतिहास में पांचवें सबसे युवा कप्तान बने। गिल ने 25 साल और 258 दिन में यह कमाल किया है। उनसे पहले इस लिस्ट में चार दिग्गजों का नाम पहले से मौजूद है। इसमें मंसूर अली खान पटौदी सचिन कपिल देव और रवि शास्त्री का नाम शामिल...
Read more »

नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, 100 ATP टाइटल जीतने वाले तीसरे प्लेयर बनेनोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, 100 ATP टाइटल जीतने वाले तीसरे प्लेयर बनेनोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, 100 ATP टाइटल जीतने वाले तीसरे प्लेयर बने
Read more »

गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए: ऐसे आयोजन में हादसों का खतरा; गिल बोले- रोहित-विराट...गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए: ऐसे आयोजन में हादसों का खतरा; गिल बोले- रोहित-विराट...Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Updates; Follow India Vs England (IND Vs ENG) Test Series 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

एडन मार्कराम ने लॉर्ड्स में इतिहास रचा, दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के करीबएडन मार्कराम ने लॉर्ड्स में इतिहास रचा, दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के करीबएडन मार्कराम ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक जड़कर दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने के करीब पहुंचाया है। उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
Read more »

IND vs ENG: Shubman Gill को बनाएंगे निशाना..., दिग्गज ने बनाया डाला डर का माहौल; टीम इंडिया को रहना होगा अर्लटIND vs ENG: Shubman Gill को बनाएंगे निशाना..., दिग्गज ने बनाया डाला डर का माहौल; टीम इंडिया को रहना होगा अर्लटइंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक नाइट Nick Knight ने शुभमन गिल Shubman Gill को लेकर एक बड़ा डरावने वाला बयान दिया हैं। उन्होंने बताया कि गिल को बेन स्टोक्स की सेना विशेष रूप से टेस्ट सीरीज में निशाना बनाएगी। बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड IND vs ENG Test Series टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होना है जो कि 4 अगस्त तक खेला...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:48:55