E-shram Card se Pension: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड एक अहम पहचान बन चुका है. इसके जरिए श्रमिक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जुड़कर भविष्य में नियमित पेंशन का लाभ ले सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया आसान और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है.
"E-shram Card se Pension: ई-श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए शुरू किया गया एक राष्ट्रीय डेटाबेस है. इसमें दिहाड़ी मजदूर, निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले और अन्य असंगठित कामगार शामिल हैं.
इस कार्ड का उद्देश्य ऐसे श्रमिकों को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सीधे जोड़ना है, ताकि पात्र लोगों तक लाभ बिना किसी रुकावट के पहुंच सके.Advertisment ई-श्रम कार्ड से पेंशन का लाभ कैसे मिलेगा? ई-श्रम कार्ड धारक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जुड़कर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये की निश्चित पेंशन पा सकते हैं. यह योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है. इसमें शामिल होने के लिए श्रमिक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. लाभ उठाने के लिए पैसे देने होंगे? इस योजना में योगदान राशि श्रमिक की उम्र पर निर्भर करती है. न्यूनतम योगदान करीब 55 रुपये प्रति माह से शुरू होता है और अधिकतम 200 रुपये प्रति माह तक जाता है. इसमें खास बात यह है कि श्रमिक जितना योगदान करता है, उतनी ही राशि केंद्र सरकार भी जमा करती है. उदाहरण के तौर पर, यदि कोई श्रमिक हर महीने 100 रुपये जमा करता है तो सरकार भी 100 रुपये का योगदान करेगी. डेथ केस में पेंशन किसे मिलेगा? जब लाभार्थी 60 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है, तो उसे हर महीने 3000 रुपये की पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है. यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे बुजुर्गावस्था में आर्थिक सुरक्षा मिल सके. यदि इस अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो पत्नी को पेंशन दिया जाएगा या फिर जिसका नाम नॉमिनी में होगा, उसे पेंशन मिलेगा. लाभ लेने के लिए अप्लाई कैसे करें? प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए ई-श्रम कार्ड होना अनिवार्य है. इसके बाद श्रमिक नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर या फिर ऑनलाइन माध्यम से योजना में पंजीकरण करा सकता है. आवेदन के दौरान आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर जरूरी होता है. अगर ई-श्रम कार्ड नहीं है तो क्या करें जिन श्रमिकों के पास अभी ई-श्रम कार्ड नहीं है, वे आसानी से इसे बनवा सकते हैं. इसके लिए eshram पोर्टल पर जाकर या नजदीकी CSC सेंटर पर आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण कराया जा सकता है. ई-श्रम कार्ड बन जाने के बाद श्रमिक इस पेंशन योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है. ये भी पढ़ें- Government Business Loan Scheme: सरकार बिजनेस करने के लिए दे रही है 20 लाख रुपये, जानें क्या है स्कीम"
Pension Scheme Labour Pension Government Scheme Unorganised Workers Pm Shram Yogi Mandhan Pension Benefits Social Security India Scheme Monthly Pension Retirement Plan Worker Welfare Labour Card Csc Center Online Apply Contribution Age Limit Pension Amount Scheme Details Workers Benefit Shram Yogi Mandhan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को 1500 नहीं 3000 देने की तैयारी, जानें कब-कब मिल सकती है खुशियों की सौगातमध्य प्रदेश में लाडली बहनों को 3000 रुपये देने की तैयारी में राज्य सरकार जुट गई है। इसके लिए 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए भी नई योजना लॉन्च करने की तैयारी है।
Read more »
புதிய ரேஷன் கார்டு + பொங்கல் பரிசு கிடைக்குமா? அமைச்சர் சக்கரபாணி கொடுத்த அப்டேட்New Ration Card : புதிய ரேஷன் கார்டு மற்றும் பொங்கல் பரிசு கிடைக்குமா? என்ற எதிர்பார்ப்பில் இருப்பவர்களுக்கு அமைச்சர் சக்கரபாணி முக்கிய அப்டேட்டைக் கொடுத்துள்ளார்.
Read more »
VB-G Ram G: मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड से नहीं मिलेगा काम, बनवाना होगा ये खास कार्ड, जानें कैसे होगा रजिस्ट्रेशनSpecial Gramin Rozgar Guarantee Card Registration Process: मनरेगा के तहत आजीविका कमाने ग्रामीण मजदूरों को जी राम जी एक्ट के अंतर्गत नया जॉब कार्ड बनवाना होगा।
Read more »
मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने की मांग कीचंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने संसद में चंडीगढ़ में बुजुर्गों को मिलने वाली कम बुढ़ापा पेंशन का मुद्दा उठाया। उन्होंने पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम पेंशन दिए जाने पर चिंता जताई और इसे 3000 रुपये प्रति माह करने की मांग की। केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच इस मुद्दे पर जिम्मेदारी को लेकर खींचतान जारी है।
Read more »
सरकारी नौकरी: बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग ने 3407 पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 37 साल, फीस 100 रुपएबिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर सहित 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट btsc.bihar.gov.
Read more »
Delhi Police Admit Card 2025: दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? यहां मिलेगा लिंकDelhi Police Exam 2025 Admit Card: दिल्ली पुलिस ड्राइवर के बाद एग्जीक्यूटिव भर्ती शुरू होनी है। जिसके लिए अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।
Read more »
