Exclusive: शरद केलकर ने दिए सफल शादी के 3 सूत्र, 'तस्‍करी' के बड़ा चौधरी असल में हैं 'फैमिली मैन'

Sharad Kelkar Interview News

Exclusive: शरद केलकर ने दिए सफल शादी के 3 सूत्र, 'तस्‍करी' के बड़ा चौधरी असल में हैं 'फैमिली मैन'
Sharad Kelkar NewsSharad Kelkar On Successful MarriageSharad Kelkar Wife
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 222 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 123%
  • Publisher: 51%

शरद केलकर इन दिनों 'तस्‍करी: द स्‍मगलर्स वेब' सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। टीवी, फिल्‍मों और ओटीटी पर दमदार एक्‍टर होने के साथ ही वह एक बेहतरीन वॉइस आर्टिस्‍ट और इन सब से बढ़कर असल जिंदगी में एक फैमिली मैन हैं। नवभारत टाइम्‍स से बातचीत में एक्‍टर ने पत्‍नी कीर्ति के साथ अपनी सफल शादी के सूत्र दिए हैं। बेटी केशा की परवरिश पर भी बात की...

एक्टर शरद केलकर जितने ज़हीन कलाकार हैं, निजी जिंदगी में उतने ही परफेक्ट फैमिली मैन भी। टीवी, फिल्मों और OTT तक पर सफलतापूर्वक अपने अभिनय की चमक बिखेरने वाले शरद इन दिनों 'नेटफ्लिक्स' पर आई अपनी वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' को लेकर चर्चा में हैं। साल 2004 में दूरदर्शन के शो 'आक्रोश' से टीवी पर डेब्‍यू किया। उसी साल 'हलचल' फिल्‍म में भी वह नजर आए। शरद एक बेहतरीन डबिंग आर्टिस्‍ट भी हैं। हॉलीवुड की 'डाउन ऑफ द प्‍लेनेट ऑफ द ऐप्‍स' और 'गार्डियन्‍स ऑफ द गैलेक्‍सी' जैसी फिल्‍मों के हिंदी वर्जन से लेकर साउथ की 'बाहुबली फ्रेंचाइज', 'सलार' और 'आदिपुरुष' में वह लीड किरदार की आवाज बने। ग्‍वालियर में पैदा हुए शरद की मुलाकात 'सात फेरे' सीरियल के सेट पर एक्‍ट्रेस कीर्ति गायकवाड़ से हुई, जिसने उन्‍होंने 2005 में शादी की। 'नवभारत टाइम्‍स' से बातचीत में शरद ने अपने करियर से लेकर निजी जिंदगी और परिवार को लेकर दिलचस्‍प बातें की हैं। वह सफल शादी के लिए 3 सूत्र - प्‍यार, सम्‍मान और वक्‍त, की बात करते हैं। पढ़‍िए उनसे यह खास बातचीत। शो में आप नेगेटिव रोल में हैं। पहले भी आपने नकारात्मक भूमिकाएं की हैं। क्या नेगेटिव रोल बतौर एक्टर पर्दे पर ज्यादा खेलने का मौका देते हैं?हां, आपको थोड़ा ज्यादा खेलने की आजादी होती है, लेकिन असल में विलेन भी अपनी नजर में हीरो ही होता है, बस उसकी सोच गलत होती है। अपने दिमाग में वह हीरो है कि मैं जो कर रहा हूं सही कर रहा हूं। अपने लिए कर रहा हूं और बतौर एक्टर आपको भी ऐसे ही सोचना होता है। अगर आप ये सोचने लगेंगे कि ये कैरेक्टर गलत कर रहा है तो वो असहजता आपके चेहरे पर दिखेगी। इसलिए, बतौर ऐक्टर आप उसे जज नहीं कर सकते। आपको उसे अपनाना पड़ेगा। हालांकि, कभी-कभी ऐसा लगता है कि यार, ये कैसा आदमी है?जैसे मुझे याद है जब मैं 'ऑपरेशन रोमियो' कर रहा था तो सातवें-आठवें दिन बहुत परेशान हो गया कि यार, ये मैं नहीं हूं। क्या गंदा काम कर रहा हूं, तो मैं नीरज पांडे सर के ऑफिस पहुंचा और बोला कि सर, मुझे बहुत तकलीफ हो रही है। खुद से घिन आ रही है कि ये मैं क्या कर रहा हूं तो उन्होंने कहा- तुझे बहुत खराब लग रहा है न, तो ऐसे ही करते रह, क्योंकि तभी लोगों को भी वैसा लगेगा। यही एक एक्टर की सफलता है कि लोगों को वह किरदार दिखे, उन्‍हें शरद केलकर न दिखे।आप एक्टर होने के साथ पिता भी हैं। कभी बेटी केशा की वजह से काम को लेकर कोई चॉइस बदली हैं कि मुझे ये चीजें नहीं करनी हैं?नहीं, बिल्कुल नहीं। अभी तो वो बहुत छोटी हैं। वह सिर्फ 12 साल की होने वाली है, मगर वह खुद थिएटर करती हैं। स्कूल के नाटकों में परफॉर्म करती हैं। गाना गाती है, तो इस दुनिया से अवेयर हैं। हालांकि, उसने फिल्में कभी पूरी देखी नहीं हैं। एकाध कोई फिल्म देखी होगी, लेकिन वो जानती है कि रियलिटी और एक्टिंग बहुत अलग-अलग चीजें हैं, क्योंकि वो खुद एक्टिंग करती है तो उसे पता है कि मैं एक किरदार निभा रहा हूं। इसलिए, मुझे यह डर नहीं है कि कभी वो ये बोलेगी कि पापा, आपने ऐसा कैरेक्टर क्यों किया? उतनी समझ उसमें है, क्योंकि मैं और मेरी पत्नी कीर्ति दोनों एक्टर हैं तो वह इस दुनिया से वाकिफ है। हालांकि, उसे फिल्मों में ज्यादा रुचि नहीं है। उसका रुझान म्यूजिक की ओर ज्यादा है। वह गाना गाती है।आपने पत्नी कीर्ति गायकवाड़ केलकर का जिक्र किया, जिनके साथ आपकी शादी को दो दशक हो गए। आज के समय में जहां प्यार के रिश्ते इतने नाजुक हो गए हैं, सफल शादी का क्या सूत्र मानते हैं?प्यार सबसे जरूरी चीज है। दूसरे सम्मान बहुत जरूरी है और वक्त जो एक दूसरे को देना चाहिए। ये तीन चीजें बहुत जरूरी हैं। ये तीन चीजें अगर आप एक दूसरे को देंगे तो सब आसान है। मुझे लगता है कि रिश्ता निभाना इतना भी मुश्किल नहीं है, हम बस उसे कॉम्प्लिकेटेड बना लेते हैं। बहुत छोटी-छोटी चीजें होती है, जिसे आपसी समझ से सुलझा सकते हैं। हमारी जब शादी हुई थी तब ये सुनते थे कि इनकी शादी को दस साल, 12 साल हो गए तो हैरानी होती थी। आज हमें खुद 21 साल हो गए और वैसा ही महसूस होता है जैसे जब शादी हुई थी। हमें एक थोड़ा सा फायदा ये है कि हम दोनों ही एक्टर हैं तो एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझते हैं। View this post on Instagram A post shared by Netflix India 'तस्करी' सीरीज में बड़े चौधरी का किरदार निभाने का अनुभव कैसा रहा? सुना है उसके लिए 8 किलो वजन कम किया? मैं नीरज सर के साथ 6-7 साल से काम कर रहा हूं। ये उनके साथ मेरा तीसरा प्रोजेक्ट है। मुझे उनके संग काम करने में बहुत मजा आता है, क्योंकि उनकी राइटिंग में बहुत क्लैरिटी होती है। मैंने उनके साथ काम करते हुए बहुत सीखा है। वह सब कुछ बहुत अच्छे से समझाते हैं, फिर आपको छोड़ देते हैं कि अपने हिसाब से करो। आपको किसी दायरे में नहीं बांधते, जो एक्टर के लिए बहुत बड़ी बात है। इसमें बड़े चौधरी के किरदार की खासियत यह है कि वह टिपिकल विलेन नहीं है। उसकी एक बढ़िया सी बैक स्टोरी है। वह एक आम सा दिखने वाला बिजनेसमैन है, मगर वो क्या कर रहा है, कैसे कर रहा है, वह रोचक है। रही बात वजन कम करने की, तो असल में मैं मोटा था तो नॉर्मल हुआ। ऐसा कोई वजन घटाया नहीं है। मैं बहुत फूडी हूं तो बहुत खाता रहता हूं, इसलिए वजन थोड़ा बढ़ गया था, वो थोड़ा कंट्रोल किया।.

एक्टर शरद केलकर जितने ज़हीन कलाकार हैं, निजी जिंदगी में उतने ही परफेक्ट फैमिली मैन भी। टीवी, फिल्मों और OTT तक पर सफलतापूर्वक अपने अभिनय की चमक बिखेरने वाले शरद इन दिनों 'नेटफ्लिक्स' पर आई अपनी वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' को लेकर चर्चा में हैं। साल 2004 में दूरदर्शन के शो 'आक्रोश' से टीवी पर डेब्‍यू किया। उसी साल 'हलचल' फिल्‍म में भी वह नजर आए। शरद एक बेहतरीन डबिंग आर्टिस्‍ट भी हैं। हॉलीवुड की 'डाउन ऑफ द प्‍लेनेट ऑफ द ऐप्‍स' और 'गार्डियन्‍स ऑफ द गैलेक्‍सी' जैसी फिल्‍मों के हिंदी वर्जन से लेकर साउथ की 'बाहुबली फ्रेंचाइज', 'सलार' और 'आदिपुरुष' में वह लीड किरदार की आवाज बने। ग्‍वालियर में पैदा हुए शरद की मुलाकात 'सात फेरे' सीरियल के सेट पर एक्‍ट्रेस कीर्ति गायकवाड़ से हुई, जिसने उन्‍होंने 2005 में शादी की। 'नवभारत टाइम्‍स' से बातचीत में शरद ने अपने करियर से लेकर निजी जिंदगी और परिवार को लेकर दिलचस्‍प बातें की हैं। वह सफल शादी के लिए 3 सूत्र - प्‍यार, सम्‍मान और वक्‍त, की बात करते हैं। पढ़‍िए उनसे यह खास बातचीत। शो में आप नेगेटिव रोल में हैं। पहले भी आपने नकारात्मक भूमिकाएं की हैं। क्या नेगेटिव रोल बतौर एक्टर पर्दे पर ज्यादा खेलने का मौका देते हैं?हां, आपको थोड़ा ज्यादा खेलने की आजादी होती है, लेकिन असल में विलेन भी अपनी नजर में हीरो ही होता है, बस उसकी सोच गलत होती है। अपने दिमाग में वह हीरो है कि मैं जो कर रहा हूं सही कर रहा हूं। अपने लिए कर रहा हूं और बतौर एक्टर आपको भी ऐसे ही सोचना होता है। अगर आप ये सोचने लगेंगे कि ये कैरेक्टर गलत कर रहा है तो वो असहजता आपके चेहरे पर दिखेगी। इसलिए, बतौर ऐक्टर आप उसे जज नहीं कर सकते। आपको उसे अपनाना पड़ेगा। हालांकि, कभी-कभी ऐसा लगता है कि यार, ये कैसा आदमी है?जैसे मुझे याद है जब मैं 'ऑपरेशन रोमियो' कर रहा था तो सातवें-आठवें दिन बहुत परेशान हो गया कि यार, ये मैं नहीं हूं। क्या गंदा काम कर रहा हूं, तो मैं नीरज पांडे सर के ऑफिस पहुंचा और बोला कि सर, मुझे बहुत तकलीफ हो रही है। खुद से घिन आ रही है कि ये मैं क्या कर रहा हूं तो उन्होंने कहा- तुझे बहुत खराब लग रहा है न, तो ऐसे ही करते रह, क्योंकि तभी लोगों को भी वैसा लगेगा। यही एक एक्टर की सफलता है कि लोगों को वह किरदार दिखे, उन्‍हें शरद केलकर न दिखे।आप एक्टर होने के साथ पिता भी हैं। कभी बेटी केशा की वजह से काम को लेकर कोई चॉइस बदली हैं कि मुझे ये चीजें नहीं करनी हैं?नहीं, बिल्कुल नहीं। अभी तो वो बहुत छोटी हैं। वह सिर्फ 12 साल की होने वाली है, मगर वह खुद थिएटर करती हैं। स्कूल के नाटकों में परफॉर्म करती हैं। गाना गाती है, तो इस दुनिया से अवेयर हैं। हालांकि, उसने फिल्में कभी पूरी देखी नहीं हैं। एकाध कोई फिल्म देखी होगी, लेकिन वो जानती है कि रियलिटी और एक्टिंग बहुत अलग-अलग चीजें हैं, क्योंकि वो खुद एक्टिंग करती है तो उसे पता है कि मैं एक किरदार निभा रहा हूं। इसलिए, मुझे यह डर नहीं है कि कभी वो ये बोलेगी कि पापा, आपने ऐसा कैरेक्टर क्यों किया? उतनी समझ उसमें है, क्योंकि मैं और मेरी पत्नी कीर्ति दोनों एक्टर हैं तो वह इस दुनिया से वाकिफ है। हालांकि, उसे फिल्मों में ज्यादा रुचि नहीं है। उसका रुझान म्यूजिक की ओर ज्यादा है। वह गाना गाती है।आपने पत्नी कीर्ति गायकवाड़ केलकर का जिक्र किया, जिनके साथ आपकी शादी को दो दशक हो गए। आज के समय में जहां प्यार के रिश्ते इतने नाजुक हो गए हैं, सफल शादी का क्या सूत्र मानते हैं?प्यार सबसे जरूरी चीज है। दूसरे सम्मान बहुत जरूरी है और वक्त जो एक दूसरे को देना चाहिए। ये तीन चीजें बहुत जरूरी हैं। ये तीन चीजें अगर आप एक दूसरे को देंगे तो सब आसान है। मुझे लगता है कि रिश्ता निभाना इतना भी मुश्किल नहीं है, हम बस उसे कॉम्प्लिकेटेड बना लेते हैं। बहुत छोटी-छोटी चीजें होती है, जिसे आपसी समझ से सुलझा सकते हैं। हमारी जब शादी हुई थी तब ये सुनते थे कि इनकी शादी को दस साल, 12 साल हो गए तो हैरानी होती थी। आज हमें खुद 21 साल हो गए और वैसा ही महसूस होता है जैसे जब शादी हुई थी। हमें एक थोड़ा सा फायदा ये है कि हम दोनों ही एक्टर हैं तो एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझते हैं। View this post on Instagram A post shared by Netflix India 'तस्करी' सीरीज में बड़े चौधरी का किरदार निभाने का अनुभव कैसा रहा? सुना है उसके लिए 8 किलो वजन कम किया? मैं नीरज सर के साथ 6-7 साल से काम कर रहा हूं। ये उनके साथ मेरा तीसरा प्रोजेक्ट है। मुझे उनके संग काम करने में बहुत मजा आता है, क्योंकि उनकी राइटिंग में बहुत क्लैरिटी होती है। मैंने उनके साथ काम करते हुए बहुत सीखा है। वह सब कुछ बहुत अच्छे से समझाते हैं, फिर आपको छोड़ देते हैं कि अपने हिसाब से करो। आपको किसी दायरे में नहीं बांधते, जो एक्टर के लिए बहुत बड़ी बात है। इसमें बड़े चौधरी के किरदार की खासियत यह है कि वह टिपिकल विलेन नहीं है। उसकी एक बढ़िया सी बैक स्टोरी है। वह एक आम सा दिखने वाला बिजनेसमैन है, मगर वो क्या कर रहा है, कैसे कर रहा है, वह रोचक है। रही बात वजन कम करने की, तो असल में मैं मोटा था तो नॉर्मल हुआ। ऐसा कोई वजन घटाया नहीं है। मैं बहुत फूडी हूं तो बहुत खाता रहता हूं, इसलिए वजन थोड़ा बढ़ गया था, वो थोड़ा कंट्रोल किया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Sharad Kelkar News Sharad Kelkar On Successful Marriage Sharad Kelkar Wife Sharad Kelkar Daughter Sharad Kelkar Taskaree Web Series Taskaree Netflix शरद केलकर इंटरव्‍यू शरद केलकर न्‍यूज शरद केलकर की पत्‍नी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Exclusive : Dharali पहुंचने वाला पहला चैनल बना News Nation, देखिए वहां के हालातExclusive : Dharali पहुंचने वाला पहला चैनल बना News Nation, देखिए वहां के हालातExclusive: News Nation becomes the first channel to reach Dharali, see the situation there, Exclusive : Dharali पहुंचने वाला पहला चैनल बना News Nation
Read more »

Dharali Super Exclusive Report: धराली में तबाही वाली जगह पर सबसे पहले पहुंचा News NationDharali Super Exclusive Report: धराली में तबाही वाली जगह पर सबसे पहले पहुंचा News NationDharali Super Exclusive Report: News Nation reached the site of devastation in Dharali first, Dharali Super Exclusive Report: धराली में तबाही वाली जगह पर सबसे पहले पहुंचा News Nation
Read more »

Uddhav Thackeray Exclusive Interview: उद्धव ठाकरे ने BMC Election सहित कई मुद्दों पर रखी राय, देखिए VIDEOUddhav Thackeray Exclusive Interview: उद्धव ठाकरे ने BMC Election सहित कई मुद्दों पर रखी राय, देखिए VIDEOMaharashtra News | Maharashtra News in Hindi | Maharashtra | Uddhav Thackeray Exclusive Interview | Uddhav Thackeray Interview | Uddhav Thackeray | Shiv Sena UBT Leader Uddhav Thackeray | Uddhav Thackeray Exclusive Interview with News Nation |
Read more »

15 फोटो में देखिए माघ मेले का हंगामा: शंकराचार्य के शिष्य की पिटाई, एसओजी ने अविमुक्तेश्वरानंद के पालकी को ...15 फोटो में देखिए माघ मेले का हंगामा: शंकराचार्य के शिष्य की पिटाई, एसओजी ने अविमुक्तेश्वरानंद के पालकी को ...Shankaracharya disciple beaten at Magh Mela, police push palanquin. Police detain supporters. Follow latest updates on the Magh Mela controversy in Prayagraj 15 Exclusive photo
Read more »

Exclusive Weight Loss Story: पैरों में सूजन, थायराइड, उम्र से बड़ी दिखने लगी, वेट लॉस से किया ट्रांसफॉर्मेशनExclusive Weight Loss Story: पैरों में सूजन, थायराइड, उम्र से बड़ी दिखने लगी, वेट लॉस से किया ट्रांसफॉर्मेशनकिसी भी लड़की के लिए अपनी उम्र से बड़ी नजर आना तकलीफदेह होता है। मोटापे ने मयूरी का शरीर बेडौल और चेहरा बेजान बना दिया। लेकिन मयूरी ने 8 महीने में 20 किलो वजन घटाकर अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया।
Read more »

Exclusive: क्या डिजिटल फ्रॉड से मिलेगी राहत? 6G पर क्या है प्लान; अनिल सिंघवी के सवालों पर क्या बोले TRAI चेयरमैन?Exclusive: क्या डिजिटल फ्रॉड से मिलेगी राहत? 6G पर क्या है प्लान; अनिल सिंघवी के सवालों पर क्या बोले TRAI चेयरमैन?इस बातचीत में उन्होंने स्पैम कॉल्स और डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए AI और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, ऊंची इमारतों में नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग, साथ ही 6G की तैयारियों को लेकर पूरा रोडमैप सामने रखा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:20:03