Explainer: वेनेज़ुएला की सेना कितनी मजबूत है? अमेरिका से जंग में कितने समय तक टिक सकती है? जानिए पूरी ताकत

US Attack On Venezuela News

Explainer: वेनेज़ुएला की सेना कितनी मजबूत है? अमेरिका से जंग में कितने समय तक टिक सकती है? जानिए पूरी ताकत
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलाVenezuela Army Strengthवेनेजुएला सेना की ताकत
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 179 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 51%

Venezuela US Army Power: अगर युद्ध की स्थिति बनी तो अमेरिका के मुकाबले वेनेज़ुएला आखिर कितने समय तक टिक पाएगा? यहां दोनों देशों की सेनाओं की तुलना करते हुए मानव बल, तकनीक, एयर पावर, नौसेना और बजट को मद्देनजर रखते हुए डिटेल में समझते हैं.

3 जनवरी 2026 को शनिवार का दिन अचानक से अहम हो गया. इसका कारण अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर हुआ हमला है. इस संघर्ष ने दुनिया का ध्यान खींच लिया है. यहाँ अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला में हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिए जाने की घटना ने हर किसी को चौंका दिया.

अमेरिका की एलीट स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट डेल्टा फोर्स ने उन्हें पकड़ लिया. हालांकि वेनेजुएला के रक्षामंत्री ने सरेंडर नहीं करने और आख‍िरी सांस तक लड़ने की बात कही है. अब ऐसे में दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य दबाव और संभावित जंग के बीच सवाल उठता है कि वेनेज़ुएला सेना की ताकत क्या है? अगर युद्ध की स्थिति बनी तो अमेरिका की सैन्य ताकत के मुकाबले वेनेज़ुएला आखिर कितने समय तक टिक पाएगा? यहां दोनों देशों की सेनाओं की तुलना करते हुए मानव बल, तकनीक, एयर पावर, नौसेना और बजट को मद्देनजर रखते हुए डिटेल में समझते हैं. वेनेज़ुएला की सेना की वर्तमान तस्वीर वेनेज़ुएला की सशस्त्र बलों को National Bolivarian Armed Forces कहा जाता है. ये सेना मुख्यतः रक्षात्मक रणनीति पर आधारित है. इसका मुख्य काम देश की सुरक्षा और सरकार की स्थिरता का संरक्षण है. इसमें सक्रिय सैनिकों की संख्या लगभग 1 लाख 9 हजार की है. वहीं रिज़र्व में लगभग 8000 की फोर्स है. अगर पैरामिलिटरी और मिलिशिया को भी मिला लिया जाए तो करीब 2 लाख 20 हजार की संख्या होती है. ये संख्याएँ अलग-अलग स्रोतों में थोड़ा भिन्न हैं लेकिन यह मोटा अनुमान है. वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से भारत पर कैसा संकट! वहां कितने इंडियन, कितना ट्रेड? US स्ट्राइक के बीच हर बात वेनेजुएला की वायु सेना की बात करें तो कुल विमान की संख्या लगभग 229 है. वास्तविक युद्धक विमान बहुत कम और ज्यादातर पुराने रूसी Su-30Mk2 जैसे मॉडल्स हैं. आधुनिक मिसाइल/ग्राउंड फोर्स से मुकाबला करना मुश्किल है. जमीनी सेना को देखें तो बख्तरबंद वाहन लगभग 8800 हैं. टैंक की संख्या लगभग 170 से 200 तक की है. ये उपकरण ज़्यादातर पुराने और कमजोर हैं. नौसेना की बात करें तो छोटी नौकाएँ और तटरक्षक बड़े युद्धपोत या विमान वाहक नहीं हैं. समुद्र में अमेरिका जैसा प्रभाव नहीं रखती है. वेनेजुएला की सेना की बजट और तैयारियों पर गौर करें तो वेनेज़ुएला का रक्षा बजट लगभग 4 से 5 अरब डॉलर के आसपास है. यह बेहद सीमित माना जाता है और आधुनिक तकनीक अपनाने में बाधा पैदा करता है. कुल मिलाकर देखें तो वेनेज़ुएला की सेना क्षेत्रीय रक्षा के लिए ठीक-ठाक है. लेकिन वैश्विक शक्ति के स्तर पर कमजोर और तकनीक रूप/लॉजिस्टिक्स में पिछड़ी है. जरा अमेरिका की ताकत पर भी गौर करें वहीं दूसरी तरफ वेनेजुएला के सामने अमेरिका खड़ा है. अमेरिका की सेना को वैश्विक टॉप पावर का तमगा हासिल है. दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे अधिक संसाधन वाली सेना यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री है. इसमें लगभग 13 लाख से अधिक की फोर्स है. रिज़र्व और नेशनल गॉर्ड की संख्या करीब 8 लाख तक है. यह संख्या वेनेज़ुएला से 10 गुना से भी अधिक सक्रिय सैनिकों की है. गिरफ्तारी के बाद मादुरो की पहली फोटो आई सामने, अमेरिका की कस्टडी में दिखे डोनाल्ड ट्रंप के शासन वाले अमेरिका के एयर पावर पर गौर करें तो संयुक्त रूप से 13000 से अधिक विमान हैं, जिसमें आधुनिक F-22, F-35 जैसे स्टेल्थ फाइटर शामिल हैं. आसान भाषा में कहें तो ये दुनिया के सबसे उन्नत और आगे के विमान हैं. वहीं समुद्री ताकत की बात करें तो नौसेना में लगभग 440 युद्धपोत हैं, जिनमें 11 परमाणु विमानवाहक पोत, मिसाइल विध्वंसक और समुद्र के अंदर के यू-बोट शामिल हैं. अमेरिका की तकनीक और क्षमता की बात करें तो न्यूक्लियर हथियार के साथ ही दुनिया भर में बेस नेटवर्क है. संयुक्त कमांड और नियंत्रण भी है. इसके साथ ही अंतरिक्ष सेना और साइबर युद्ध क्षमताओं पर गौर करें तो यह पूरी संरचना अमेरिका को दुनिया की नंबर-1 मिलिट्री पावर बनाती है. क्या है कार्टेल डे लॉस सोलेस, जिसे लेकर वेनेजुएला को लगातार चेतावनी दे रहा था अमेरिका दोनों देशों के बीच पूरी तुलना से पता चलता है कि अमेरिका लगभग हर मोर्चे पर वेनेज़ुएला से आगे है. अगर युद्ध की स्थिति होती है तो वेनेज़ुएला के पास मजबूत विकल्प नहीं है. आमने-सामने की लड़ाई में वेनेजुएला ज्यादा नहीं टिक पाएगा. इसकी बजाय घुटने टेकने की बजाय, गोरिल्ला युद्ध रणनीति और आंतरिक मिलिशिया का प्रयोग किया जा सकता है. हालांकि यह भी कुछ समय तक या संक्षिप्त रूप से सहूलियत दे सकती हैं. अत्याधुनिक तकनीक और हथियारों से लैस अमेरिका के सामने वेनेजुएला बौना ही साबित होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला Venezuela Army Strength वेनेजुएला सेना की ताकत US Military Power अमेरिकी सैन्य ताकत Venezuela Vs US Military Comparison वेनेजुएला बनाम अमेरिका सैन्य तुलना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Explainer: क्यों इतना खास है क्रांस-मोंटाना, जहां नए साल के जश्न में हुईं दर्जनों मौतExplainer: क्यों इतना खास है क्रांस-मोंटाना, जहां नए साल के जश्न में हुईं दर्जनों मौतExplainer: क्रांस-मोंटाना स्विट्ज़रलैंड के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक प्रमुख अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर है, जो प्रकृति की शानदार पहाड़ियों, ग्लेशियर और विश्व-स्तरीय पर्यटन सुविधाओं के लिए मशहूर है.
Read more »

Explainer: ईरान में मुल्ला और तानाशाह के खिलाफ सड़कों पर क्यों Gen Z? अयातुल्ला खामेनेई से गुस्से की वजह जा...Explainer: ईरान में मुल्ला और तानाशाह के खिलाफ सड़कों पर क्यों Gen Z? अयातुल्ला खामेनेई से गुस्से की वजह जा...Iran Crisis: ईरान में चौपट होती अर्थव्यवस्था और महंगाई, बेरोजगारी को लेकर गुस्सा अभी चरम पर है. खामेनेई के खिलाफ सड़कों पर उतरी पब्लिक तानाशाह विरोधी नारे लगाने के साथ ही मुल्लाओं ईरान छोड़ो के नारे लगा रही है. ईरान में हालिया सालों में गौर किया जाए तो यह अभी तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन साबित हो रहा है.
Read more »

Explainer: ईरान में मुल्ला और तानाशाह के खिलाफ सड़कों पर क्यों Gen Z? अयातुल्ला खामेनेई से गुस्से की वजह जा...Explainer: ईरान में मुल्ला और तानाशाह के खिलाफ सड़कों पर क्यों Gen Z? अयातुल्ला खामेनेई से गुस्से की वजह जा...Iran Crisis: ईरान में चौपट होती अर्थव्यवस्था और महंगाई, बेरोजगारी को लेकर गुस्सा अभी चरम पर है. खामेनेई के खिलाफ सड़कों पर उतरी पब्लिक तानाशाह विरोधी नारे लगाने के साथ ही मुल्लाओं ईरान छोड़ो के नारे लगा रही है. ईरान में हालिया सालों में गौर किया जाए तो यह अभी तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन साबित हो रहा है.
Read more »

Explainer: क्यों अब भारत में ज्यादातर जगहों पर नलों में आने लगा दूषित पानी, घरों में लगे ROExplainer: क्यों अब भारत में ज्यादातर जगहों पर नलों में आने लगा दूषित पानी, घरों में लगे ROइंदौर में पेयजल हादसे में दूषित पानी पीने से 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. पुराने समय में बिछाई गईं पेयजल पाइपलाइनें अब खराब पड़ चुकी हैं. लिहाजा पेयजल आपूर्ति की स्थिति आमतौर पर देशभर में ही चरमराई हुई है. कितना साफ है आपके घरों में नलों से आने वाला पानी.
Read more »

Explainer: KFC-Pizza Hut... कंपनियों के मर्जर से ग्राहकों को क्या होगा फायदा?, क्या-क्या चीजें बदलेंगीExplainer: KFC-Pizza Hut... कंपनियों के मर्जर से ग्राहकों को क्या होगा फायदा?, क्या-क्या चीजें बदलेंगीFood operator companies merger: अब आपको केएफसी और पिज्जा हट के लिए अलग-अलग आउटलेट में नहीं जाना होगा। ये चीजें एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी।
Read more »

Explainer: कोहरे से लेकर पार्किंग की कमी तक... उड़ानों में किन-किन कारणों से होती है देरी, यहां समझिएExplainer: कोहरे से लेकर पार्किंग की कमी तक... उड़ानों में किन-किन कारणों से होती है देरी, यहां समझिएदेशभर में घने कोहरे और सर्दियों के कारण उड़ानों में भारी देरी हो रही है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कम दृश्यता के अलावा, हवाई क्षेत्र प्रतिबंध, पार्किंग की कमी, कर्मचारियों की अनुपलब्धता और प्रदूषण से उत्पन्न स्मॉग भी देरी के प्रमुख कारण...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:49:25