Explainer: ईरान और इजरायल के बीच सीधे युद्ध के खतरे के बीच भारत का रुख

Iran Israel War News

Explainer: ईरान और इजरायल के बीच सीधे युद्ध के खतरे के बीच भारत का रुख
IndiaIndia Foreign MinistryPM Modi
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 29 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 145%
  • Publisher: 63%

ईरान ने शनिवार को इजरायल पर ड्रोन हमले किए.

नई दिल्ली : ईरान और इजरायल के बीच तनातनी को लेकर मुश्किल में फंसे भारत ने दोनों देशों को संयम बरतने की सलाह दी है. तेहरान की ओर से कल किए गए ड्रोन हमले के बाद विदेश मंत्रालय ने आज सुबह कहा कि तनाव को"बातचीत और कूटनीति" के जरिए हल किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ेंफिलिस्तीन के समर्थक ईरान ने हमास युद्ध के बीच कल देर शाम को इजरायल पर ड्रोन हमला किया. इजरायली सेना ने कहा कि 200 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और हमलावर ड्रोनों में से अधिकांश को लैंडिंग से पहले ही इजरायल के सहयोगियों की मदद से रोक दिया गया. तेहरान ने कहा कि, इजरायल की ओर से दमिश्क में ईरान के राजनयिक मिशन को निशाना बनाए जाने के बाद यह"आत्मरक्षा" की कार्रवाई थी. नई दिल्ली ने हालात को"मानवीय" त्रासदी बताते हुए कहा कि वह शत्रुता के बढ़ने से गंभीर रूप से चिंतित है, इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि,"हम तत्काल तनाव कम करने, संयम बरतने, हिंसा से पीछे हटने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान करते हैं. हम उभरती स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं... यह महत्वपूर्ण है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे." इजरायल की ओर से हमास के खिलाफ युद्ध शुरू किए जाने के बाद से ही क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका थी. पिछले सप्ताह भारत ने एक एडवाइजरी जारी करके अपने नागरिकों से ईरान या इजरायल की यात्रा न करने का आग्रह किया था और दोनों देशों में रहने वाले भारतीयों से"अत्यंत सावधानियां" बरतने को कहा था.इजरायल से भारत के प्रगाढ़ रिश्तेइजरायल के साथ भारत के रणनीतिक संबंध हैं. इसके साथ उसने दशकों से रक्षा से लेकर टेक्नालॉजी तक कई क्षेत्रों में सहयोग किया है. एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद से दोनों देशों के संबंध और मजबूत हुए हैं. पीएम मोदी ने 2018 में इजरायल का दौरा किया था. इजरायली पीएम नेतन्याहू के साथ उनकी पर्सनल केमिस्ट्री काफी अच्छी है. अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के साथ-साथ इजरायल भी भारत को सबसे बड़ी रक्षा आपूर्ति करने वाले देशों में से एक है. ईरान के साथ भारत के पुराने सकारात्मक रिश्ते हैं. यह देश भारत को तेल सप्लाई करने वाले प्रमुख देशों में से एक है. भारत की ईरान से नजदीकियांईरान पर उसके विवादास्पद न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर प्रतिबंध लगाए जाने से पहले भारत ईरान का दूसरा सबसे बड़ा तेल इम्पोर्टर था. चार साल से भारत ईरान से तेल नहीं खरीद सका है, लेकिन दोनों के बीच नजदीकियां बरकरार रही हैं. भारत और ईरान ने 2002 में एक रक्षा समझौता किया था. इस साल की शुरुआत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान की यात्रा पर गए थे. वहां भारत ने चाबहार बंदरगाह के निर्माण में निवेश किया है. भारत हमास को आतंकवादी संगठन नहीं मानता है, लेकिन इजरायल पर हमास ने जिस तरह हमला किया, उसे आतंकवादी हमला माना गया. इजरायल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसे"आतंकवादी कृत्य" बताया था. इसके जरिए भारत ने साफ संदेश दिया कि वह आतंकवाद के खिलाफ इजराइल के साथ है. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comहालांकि भारत गाजा में मानवीय त्रासदी को लेकर भी आवाज उठाता रहा है. नई दिल्ली दो-राज्य समाधान की वकालत कर रही है, और फिलिस्तीनियों की मदद करना जारी रखे है. Iran Israel warIndiaIndia foreign ministryटिप्पणियां पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

India India Foreign Ministry PM Modi Israel Iran War News Israel Iran War News Latest Hamas Attack Israel Gaza War Iran Hezbollah Drone Attack Syria इज़रायल ईरान युद्ध भारत विदेश मंत्रालय पीएम मोदी इजराइल ईरान युद्ध समाचार इज़रायल ईरान युद्ध ताजा समाचार हमास का हमला इजरायल गाजा युद्ध ईरान हिज़बुल्लाह ड्रोन हमले सीरिया

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Iran-Israel Row: ईरान की नौसेना द्वारा कब्जे में लिए गए जहाज पर 17 भारतीय; सुरक्षित वापसी की कोशिश कर रहा भारतIran-Israel Row: ईरान की नौसेना द्वारा कब्जे में लिए गए जहाज पर 17 भारतीय; सुरक्षित वापसी की कोशिश कर रहा भारतइस्राइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद पश्चिमी एशिया में एक और युद्ध की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
Read more »

क्‍या दुनिया में छिड़ रहा तीसरा व‍िश्‍वयुद्ध? ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र में भेजे हजारों ड्रोन, इजराइल के खिलाफ शुरू किया हमलाक्‍या दुनिया में छिड़ रहा तीसरा व‍िश्‍वयुद्ध? ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र में भेजे हजारों ड्रोन, इजराइल के खिलाफ शुरू किया हमलाईरान और इजरायल के बीच युद्ध को लेकर पूरी दुनिया डरी हुई है, ऐसे में अमेरिका ने जहां युद्धपोत तैनात Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

ईरान के चंगुल से 17 भारतीयों को छुड़ाने की चुनौती, इजरायल पर हमले ने बढ़ा दी भारत की दिक्कतें!ईरान के चंगुल से 17 भारतीयों को छुड़ाने की चुनौती, इजरायल पर हमले ने बढ़ा दी भारत की दिक्कतें!ईरान और इजरायल के बीच की मौजूदा स्थिति के बीच भारत खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहा है. भारत ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर ईरान और इजरायल के बीच की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है. भारत सरकार का कहना है कि हम इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव को लेकर चिंतित हैं, जिससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा है.
Read more »

Israel-Iran War: ईरान या इजरायल, ज्यादा ताकतवर कौन? जंग में कौन पड़ेगा किस पर भारीIsrael Iran War: इजरायल हमास युद्ध के बीच अब ईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया है औऱ कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया है।
Read more »

Israel-Iran War: ईरान या इजरायल, किसके पास ज्यादा ताकत? जंग में कौन पड़ेगा किस पर भारीIsrael Iran War: इजरायल हमास युद्ध के बीच अब ईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया है औऱ कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:04:48