आज 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान के कुछ समय बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे. आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या अंतर होता है और इसे वोटिंग के बाद ही क्यों जारी किया जाता है.
आज यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे. एग्जिट पोल में चुनाव परिणाम का अनुमान लगाया जाता है. हालांकि, कई बार एग्जिट पोल के नतीजे विफल भी हो जाते हैं.
आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल क्या होते हैं और ये ओपिनियन पोल से है कितना अलग हैं और मतदान के बाद ही क्यों जारी होता है. What is Exit Poll: क्या होता है एग्जिट पोल?एग्जिट पोल एक चुनावी सर्वे है. मतदान के दिन तमान न्यूज चैनल और एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियां मतदान केंद्रों पर मौजूद होते हैं. मतदान करने के बाद मतदाताओं से चुनाव से जुड़े कुछ सवाल पूछते हैं और उनके जवाब के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाती है. इस रिपोर्ट के आंकलन से पता चलता है कि मतदाताओं का रुझान चुनाव में किस तरफ है. एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को शामिल किया जाता है.एग्जिट पोल से कितना अलग है ओपिनियन पोल?ओपिनियन पोल भी एक चुनावी सर्वे है, मगर इसे चुनाव से पहले किया जाता है. इसमें सभी लोगों को शामिल किया जाता है. इसमें मतदाता होने की शर्त अनिवार्य नहीं है. इस सर्वे में विभिन्न मुद्दों के आधार पर क्षेत्रवार जनता के मूड का अनुमान लगाया जाता है. जनता को कौन सी योजना पसंद है या नापसंद है. किस पार्टी से कितना खुश है, इसका अनुमान ओपिनियन पोल से लग जाता है.वोटिंग के बाद ही क्यों जारी होता है एग्जिट पोल?चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कोई भी एग्जिट पोल या सर्वे जारी नहीं किया जा सकता है. इन्हें अंतिम चरण के मतदान के बाद शाम को वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल जारी किया जा सकता है. बता दें कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 126 ए के तहत अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल जारी करने पर रोक है. वहीं, इसका उल्लंघन करने पर दो साल कारावास, जुर्माना या फिर दोनों से दंडित किया जा सकता है. भारत निर्वाचन आयोगन साल 1998 में पहली बार एग्जिट पोल की गाइडलाइंस जारी की थी. वहीं, साल 2010 में 6 राष्ट्रीय और 18 क्षेत्रीय दलों के समर्थन के बाद धारा 126 ए के तहत मतदान के दौरान एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगाई गई थी. आपको बता दें कि ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल जारी करते समय सर्वे एजेंसी का नाम, कितने मतदाताओं से और क्या सवाल पूछे गए यह सब बताना अनिवार्य होता है. ये भी देखें Live TV
Opinion Poll 2024 C Voter Survey 2024 Result Lok Sabha Election 2024 Date Exit Poll 2024 Exit Poll 2024 Live Streaming Where To Watch Lok Sabha Election Exit Polls When To Watch Lok Sabha Election Exit Polls Exit Poll Result Live Streaming Exit Poll Results 2024 LIVE Streaming Lok Sabha Election Exit Polls
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Exit Poll: क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से है कितना अलग, मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी?Lok Sabha Election 2024 एक जून की शाम लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी होंगे। मतदाताओं का रुझान किसके पक्ष में हैं इसका अनुमान एग्जिट पोल से लगता है। मगर यह कितने सटीक होंगे इसका पता तो चार जून को परिणाम वाले दिन ही लगेगा। मगर आज आपको एग्जिट पोल से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे...
Read more »
Lok Sabha Election Exit Poll 2024: देश का मिजाज पकड़ेगा आजतक, 1 जून को देखें सबसे सटीक एग्जिट पोलIndia Today Axis My India Exit Poll: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल (Exit Poll) देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल होता है. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और दिसंबर 2013 से दिसंबर 2023 तक 67 विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल किए गए. इन 69 चुनावों में से 64 चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक साबित हुए हैं.
Read more »
Exit Poll और Opinion Poll क्या है? जानिए दोनों में कितना अंतर है और किसे माना जाता है ज्यादा सटीकExit Poll And Opinion Poll: लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनावों को त्योहार माना जाता है. अपने विशाल देश में हर साल अलग-अलग स्तर का चुनाव होते रहना स्वाभाविक है. हाल के वर्षं में चुनाव के दौरान एग्जिट पोल (Exit Poll) और ओपिनियन पोल (Opinion Poll) सबसे ज्यादा चर्चित कवायदों में से एक है.
Read more »
Exit Poll vs Opinion Poll: एग्जिट और ओपिनियन पोल में क्या है अंतर? जानें कैसे कलेक्ट किया जाता है डाटाLok Sabha Election 2024, Exit Poll vs Opinion Poll: 1 जून को शाम 6 बजे के बाद जैसे ही वोटिंग खत्म होगी, उसके बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे।
Read more »
Exit Poll 2024: रिजल्ट से पहले दूर कर लें कन्फ्यूजन! क्या हैं एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल, अंतर है भी या नहीं...Lok Sabha Elections Exit Poll Result 2024: देश में बहुत से लोग एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल को एक ही मान लेते हैं. मगर हकीकत में तो दोनों में जमीन आसमान का अंतर होता है. ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर को ऐसे समझें. ओपिनियन पोल जहां वोटिंग शुरू होने से पहले का डेटा होता है, वहीं एग्जिट पोल वोट देने के बाद का.
Read more »
Opinion Poll से है कितना अलग Exit Poll, जानें मतदान के बाद ही क्यों होता है जारीलोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद आज, 1 जून को एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे. अगले पांच साल के लिए देश में किसकी सरकार बनेगी, इसका जवाब आपको Exit Poll में मिल सकता है.
Read more »
