एटा में मेडिकल कॉलेज के सामने जीटी रोड पर लोनी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी भाभी को खाना देकर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया, पुलिस जांच कर रही...
जागरण संवाददाता, एटा। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेडिकल कालेज के सामने जीटी रोड पर लोनी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मेडिकल कालेज में भर्ती भाभी को भोजन देकर लौट रहे थे। हादसे के बाद थोड़ी देर यातायात अवरुद्ध रहा। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। किसी काम से जा रहे थे दोनों गांव निगोह हसनपुर थाना मलावन के रहने वाले 18 वर्षीय सत्यम चौहान और 17 वर्षीय निशांत भदौरिया उर्फ गोलू शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे मेडिकल कॉलेज से निकलकर किसी कार्यवश जा रहे थे। दोनों बाइक पर थे, तभी लोनी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। बस के पहिए दोनों के ऊपर होकर निकल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां दिनभर भीड़ रहती है। हादसे के बाद रोडवेज बस खड़ी करके चालक भाग गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने दोनों दोस्त के शव मेडिकल कॉलेज भेजे आसपास मौजूद दुकानदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार और शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों दोस्तों के शव नजदीक ही स्थित मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचा दिए। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर चौतरफा खून ही खून बिखरा पड़ा था। बताया गया है कि निशांत बाइक चला रहा था और वह हेलमेट भी लगाए था। मृतकों के परिवार को जब जानकारी मिली तो वे पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। दोनों दोस्तों ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। बताया गया है कि निशांत उर्फ गोलू की भाभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, उन्हें डिलीवरी हुई थी। दोनों दोस्त भोजन लेकर गांव से आए थे। पुलिस को चालक के खिलाफ दी तहरीर हादसे के बाद मृतक के भाई ने रोडवेज बस के चालक के विरुद्ध शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उधर मृतकों के गांव में जब हादसे की खबर पहुंची तो तमाम लोग पोस्टमार्टम गृह पर एकत्रित हो गए और देर तक गहमागहमी रही। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि रोडवेज बस से हादसा हुआ है, दो युवकों की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। रोडवेज चालक की तलाश कर रहे हैं। अतिक्रमण और रफ्तार भी हादसे का कारण शहर के अंदर जीटी रोड पर अतिक्रमण की भरमार है। फुटपाथ दुकानदारों के सामान और ठेले खोमचे वालों से भरे हुए हैं। स्थिति यह है कि सड़क तक घेर ली जाती है, जिसके कारण जगह नहीं बचती और जाम लगता है। ऐसे में तेज रफ्तार से अगर कोई वाहन चलाए तो खतरे की संभावना दो गुनी हो जाती है। ऐसा ही शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के सामने हुए हादसे के दौरान हुआ। पुलिस ने ट्रैफिक वन-वे कर रखा है और शहर के अंदर काफी कट बंद कर दिए हैं, लेकिन इससे भी निजात नहीं मिल पा रही।.
जागरण संवाददाता, एटा। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेडिकल कालेज के सामने जीटी रोड पर लोनी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मेडिकल कालेज में भर्ती भाभी को भोजन देकर लौट रहे थे। हादसे के बाद थोड़ी देर यातायात अवरुद्ध रहा। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। किसी काम से जा रहे थे दोनों गांव निगोह हसनपुर थाना मलावन के रहने वाले 18 वर्षीय सत्यम चौहान और 17 वर्षीय निशांत भदौरिया उर्फ गोलू शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे मेडिकल कॉलेज से निकलकर किसी कार्यवश जा रहे थे। दोनों बाइक पर थे, तभी लोनी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। बस के पहिए दोनों के ऊपर होकर निकल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां दिनभर भीड़ रहती है। हादसे के बाद रोडवेज बस खड़ी करके चालक भाग गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने दोनों दोस्त के शव मेडिकल कॉलेज भेजे आसपास मौजूद दुकानदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार और शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों दोस्तों के शव नजदीक ही स्थित मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचा दिए। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर चौतरफा खून ही खून बिखरा पड़ा था। बताया गया है कि निशांत बाइक चला रहा था और वह हेलमेट भी लगाए था। मृतकों के परिवार को जब जानकारी मिली तो वे पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। दोनों दोस्तों ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। बताया गया है कि निशांत उर्फ गोलू की भाभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, उन्हें डिलीवरी हुई थी। दोनों दोस्त भोजन लेकर गांव से आए थे। पुलिस को चालक के खिलाफ दी तहरीर हादसे के बाद मृतक के भाई ने रोडवेज बस के चालक के विरुद्ध शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उधर मृतकों के गांव में जब हादसे की खबर पहुंची तो तमाम लोग पोस्टमार्टम गृह पर एकत्रित हो गए और देर तक गहमागहमी रही। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि रोडवेज बस से हादसा हुआ है, दो युवकों की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। रोडवेज चालक की तलाश कर रहे हैं। अतिक्रमण और रफ्तार भी हादसे का कारण शहर के अंदर जीटी रोड पर अतिक्रमण की भरमार है। फुटपाथ दुकानदारों के सामान और ठेले खोमचे वालों से भरे हुए हैं। स्थिति यह है कि सड़क तक घेर ली जाती है, जिसके कारण जगह नहीं बचती और जाम लगता है। ऐसे में तेज रफ्तार से अगर कोई वाहन चलाए तो खतरे की संभावना दो गुनी हो जाती है। ऐसा ही शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के सामने हुए हादसे के दौरान हुआ। पुलिस ने ट्रैफिक वन-वे कर रखा है और शहर के अंदर काफी कट बंद कर दिए हैं, लेकिन इससे भी निजात नहीं मिल पा रही।
Road Accident Roadways Bus Accident Etah Road Accident Uttar Pradesh Accident Bike Accident Loni Depot Bus Medical College Etah Road Traffic Accident Etah City Etah News Etah Latest News Etah News In Hindi Etah Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nainital Accident: छह महीने से बना रहे थे कैंची धाम दर्शन का प्लान, रास्ते में खाई में गिरी कार; मां-पत्नी व साली की गई जाननैनीताल के कैंची धाम में दर्शन के लिए आए पर्यटकों की कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना कैंची धाम के पास हुई, जहाँ पर्यटकों का एक समूह दर्शन के लिए जा रहा था। कार के खाई में गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »
KSRTC Bus Fire Accident: ബെംഗളൂരുവിൽ നിന്ന് കോഴിക്കോട്ടേക്കുള്ള കെഎസ്ആർടിസി ബസ് കത്തിനശിച്ചു; യാത്രക്കാർ സുരക്ഷിതർകർണാടക മൈസൂരു-നഞ്ചന്കോട് കെഎസ്ആര്ടിസി ബസ് കത്തി നശിച്ചു. നഞ്ചന്കോട് വെച്ച് പുലര്ച്ചെ രണ്ട് മണിയോടെയായിരുന്നു അപകടം നടന്നത്
Read more »
सामने से तूफानी स्पीड में आ रही बाइक और कार में हुई जबरदस्त टक्कर, हवा में उछला युवक, गाड़ी के उड़े परखच्चे: VIDEOAccident Live Video: वीडियो में तेज रफ्तार में आ रही बाइक की कार से जबरदस्त टक्कर हुई, हादसा इतना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Assam Train Accident Today: 8 Elephants Killed After Collision With Rajdhani Express; 5 Coaches DerailedIn a heartbreaking incident, 8 elephants were killed and 5 coaches of the New Delhi-bound Rajdhani Express derailed in Assam’s Nagaon early Saturday. Discover the latest updates on passenger safety, track restoration, and the collision at the Jamun
Read more »
Modi in Bengal: মোদীর সভায় যাওয়ার পথেই মর্মান্তিক মৃত্যু বিজেপি সমর্থকদের! SIR বিতর্কের মধ্যেই আজ মতুয়াগড়ে প্রধানমন্ত্রী, উদ্বোধন-শিলান্যাস জাতীয় সড়ক প্রকল্পের...Modi in Bengal: Amidst Matua SIR row, PM Modi in Bengal today will inaugurate National Highway projects, 3 BJP supporters died in accident while going to attend PM rally
Read more »
அசாமில் ரயில் விபத்து: 8 யானைகள் பலியான சோகம்... தடம் புரண்ட பெட்டிகள்Assam Train Accident: அசாமில் இன்று நள்ளிரவு நடந்த ரயில் மோதியதில் 8 யானைகள் உயிரிழந்துள்ளன. பல ரயில் பெட்டிகள் தடம் புரண்டன.
Read more »
