Emergency: 'इमरजेंसी' को नहीं मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, रिलीज की अटकलों पर कंगना रणौत ने किया बड़ा खुलासा

Emergency News

Emergency: 'इमरजेंसी' को नहीं मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, रिलीज की अटकलों पर कंगना रणौत ने किया बड़ा खुलासा
Emergency ControversyEmergency CensorKangana Ranaut
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

कंगना रणौत ने फिल्म 'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने वीडियो साझा कर अपना दर्द बयां किया है।

अभिनेत्री-राजनेता कंगना रणौत की अगली फिल्म ' इमरजेंसी ' को लेकर खबरें थीं कि इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से रिलीज की मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, कंगना की पोस्ट कुछ और ही कहती है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट साझा कर अटकलों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर साफ कर दिया कि उनकी अगली फिल्म को सीबीएफसी से मंजूरी नहीं मिली है। कंगना रणौत की तरफ से साझा किए गए वीडियो में उन्होंने दावा किया कि फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर सेंसर बोर्ड के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'कुछ अफवाहें हैं कि मेरी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है, लेकिन यह सच नहीं है। वास्तव में, हमारी फिल्म को शुरुआत में मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन सेंसर बोर्ड के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां मिलने के कारण प्रमाणन रोक दिया गया है।' कंगना रणौत ने अपनी बात में जोड़ा, 'हम पर कुछ सीन को हटाने का दबाव डाला जा रहा है, जैसे इंदिरा गांधी की हत्या, पंजाब दंगे और भी बहुत कुछ। अब, मुझे नहीं पता कि और क्या दिखाना है। हमें क्या करना चाहिए। क्या इन दृश्यों के दौरान फिल्म को ब्लैकआउट कर देना चाहिए? यह मेरे लिए अविश्वसनीय है और मुझे इस देश की वर्तमान सोच पर गहरा खेद है।' Khel Khel Mein Box Office Collection Day 16: 16वें दिन भी 'खेल खेल में' की हालत पतली, जानें कुल कमाई # Emergency pic.

twitter.com/Klko20kkqY— Kangana Ranaut August 30, 2024 यह विवाद तब पैदा हुआ जब कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' को बैन करने की मांग की गई। फिल्म को तेलंगाना में प्रतिबंधित किए जाने की संभावना है, जहां पूर्व आईपीएस अधिकारी तेजदीप कौर मेनन के नेतृत्व में तेलंगाना सिख सोसाइटी के 18 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने फिल्म में समुदाय को आतंकवादी और राष्ट्र-विरोधी के रूप में चित्रित करने का आरोप लगाया है। Coolie: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में प्रीति बन छाएंगी श्रुति हासन, निर्माताओं ने खास अंदाज में किया वेलकम सरकारी सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सिख समुदाय के नेताओं को आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार कानूनी परामर्श लंबित रहने तक कंगना रणौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगी। जानकारी हो कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत 6 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Emergency Controversy Emergency Censor Kangana Ranaut Kangana Ranaut Post Kangana Ranaut Video इमरजेंसी इमरजेंसी सेंसर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंदौर IIT कॉलेज को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासाइंदौर IIT कॉलेज को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासाIndore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक IIT कॉलेज के परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धकमी इमेल के माध्यम से किसी युवक ने भेजी थी। जिसके बाद से कॉलेज के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ था। अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
Read more »

Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' के बाद अभिनय छोड़ देंगी कंगना रणौत? अभिनेत्री के बयान ने बढ़ाई प्रशंसकों की चिंताKangana Ranaut: 'इमरजेंसी' के बाद अभिनय छोड़ देंगी कंगना रणौत? अभिनेत्री के बयान ने बढ़ाई प्रशंसकों की चिंताकंगना रणौत ने 'इमरजेंसी' के बाद अभिनय करियर त्याग देने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री का बयान प्रशंसकों की चिंता बढ़ाने वाला है।
Read more »

Kangana Ranaut: 'यह बेहद हिंसक हो गया है...,' कंगना रणौत ने की ऑनलाइन कंटेंट को सेंसर करने की मांगKangana Ranaut: 'यह बेहद हिंसक हो गया है...,' कंगना रणौत ने की ऑनलाइन कंटेंट को सेंसर करने की मांगकंगना रणौत अपनी अगली फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने ऑनलाइन कंटेंट को सेंसर करने की मांग कर दी है।
Read more »

जब कंगना रनौत का उनके लुक को लेकर उड़ाया गया मजाक, कभी रानी मुखर्जी तो कभी प्रीति ज़िंटा से किया कम्पेयरजब कंगना रनौत का उनके लुक को लेकर उड़ाया गया मजाक, कभी रानी मुखर्जी तो कभी प्रीति ज़िंटा से किया कम्पेयरकंगना रनौत के हालिया इंटरव्यू का एक क्लिप रेडिट पर वायरल हो रहा है, जिसमें कंगना ने अपने लुक्स पर की गई टिप्पणियों के बारे में खुलासा किया.
Read more »

कंगना को मिली जान से मारने की धमकी, फिल्म 'इमरजेंसी' के विरोध में जारी किया वीडियोकंगना को मिली जान से मारने की धमकी, फिल्म 'इमरजेंसी' के विरोध में जारी किया वीडियोफिल्म इमरजेंसी को लेकर कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी मिल रही है.
Read more »

Kangana Ranaut: कंगना रणौत की मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मांगी पुलिस से मददKangana Ranaut: कंगना रणौत की मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मांगी पुलिस से मददअपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज से पहले कंगना रणौत सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, अभिनेत्री को हाल ही में सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:43:25