Elon Musk कोसते रहे और पीछे से खेल कर गया ChatGPT! जानिए कैसे बन गया नंबर-1 AI App

Chatgpt Mobile App Revenue News

Elon Musk कोसते रहे और पीछे से खेल कर गया ChatGPT! जानिए कैसे बन गया नंबर-1 AI App
Chatgpt Vs GrokChatgpt 2 Billion DollarChatgpt Downloads India

ChatGPT मोबाइल ऐप ने iOS और Android पर मिलाकर 2 बिलियन डॉलर (लगभग 16,600 करोड़ रुपये) की ग्लोबल कमाई कर ली है. ChatGPT की ग्रोथ 2025 में और तेज हुई है. साल-दर-साल (YoY) इसके रेवेन्यू में 673% की बंपर बढ़त दर्ज की गई है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी ट्रेंड बन चुकी है. इसी बीच, OpenAI का ChatGPT मोबाइल ऐप इतिहास रच रहा है. मई 2023 में लॉन्च हुए इस ऐप ने कुछ ही समय में रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल कर ली है.

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ChatGPT मोबाइल ऐप ने iOS और Android पर मिलाकर 2 बिलियन डॉलर की ग्लोबल कमाई कर ली है. ChatGPT की धमाकेदार कमाई टेक रिसर्च फर्म Appfigures के ताजा डेटा के मुताबिक, ChatGPT की ग्रोथ 2025 में और तेज हुई है. साल-दर-साल इसके रेवेन्यू में 673% की बंपर बढ़त दर्ज की गई है. सिर्फ इस साल 2025 में ही ChatGPT मोबाइल ऐप ने करीब 1.35 बिलियन डॉलर की कमाई कर डाली है. डाउनलोड का नया रिकॉर्ड इस साल अब तक ChatGPT ऐप को 318 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 2.8 गुना ज्यादा है. इंस्टॉलेशन के मामले में भारत सबसे आगे है. दुनियाभर के कुल डाउनलोड्स में से 13.7% सिर्फ भारत से आए हैं. इसके बाद अमेरिका का नंबर है, जहां से 10.3% इंस्टॉल हुए हैं. अमेरिकन यूजर्स बने सबसे बड़े स्पेंडर्स भले ही इंस्टॉलेशन के मामले में भारत नंबर-1 है, लेकिन कमाई में अमेरिका आगे है. ChatGPT की कुल ग्लोबल कमाई में से करीब 40% अमेरिका से आती है. औसतन, हर अमेरिकी यूजर एक डाउनलोड पर 10 डॉलर खर्च कर रहा है. वहीं, जर्मनी दूसरे नंबर पर है लेकिन वहां यह आंकड़ा सिर्फ 5.3 डॉलर है. ChatGPT बनाम प्रतिस्पर्धी ऐप्स रेवेन्यू के मामले में ChatGPT अपने सभी प्रतिद्वंदियों से आगे है. • ChatGPT की औसत कमाई $2.91 है. • Anthropic का Claude $2.55 पर है. • एलन मस्क का Grok सिर्फ $0.75 तक ही सीमित है. • Microsoft का Copilot ऐप तो और भी पीछे है, जिसकी औसत कमाई सिर्फ $0.27 है. Grok क्यों रह गया पीछे? विशेषज्ञों का मानना है कि Grok की परफॉर्मेंस इसलिए कमजोर रही क्योंकि इसका मोबाइल ऐप काफी देर से लॉन्च हुआ. xAI ने नवंबर 2023 में Grok की घोषणा की थी, लेकिन इसका iOS ऐप जनवरी 2025 और Android ऐप मार्च 2025 में आया. यही वजह है कि यह ऐप ChatGPT जैसी रफ्तार पकड़ने में नाकाम रहा. एलन मस्क बनाम OpenAI दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में एलन मस्क ने Apple पर आरोप लगाया था कि वह OpenAI का पक्ष ले रहा है और प्रतियोगियों को App Store की टॉप चार्ट्स में जगह मिलना “नामुमकिन” है. लेकिन ताजा आंकड़े बताते हैं कि ChatGPT की लीड इतनी बड़ी है कि किसी भी ऐप के लिए इस अंतर को कम करना मुश्किल है. सिर्फ 2025 में ही ChatGPT ने 53 गुना ज्यादा रेवेन्यू कमाया है. जहां ChatGPT ने 1.35 बिलियन डॉलर कमाए, वहीं Grok की कमाई सिर्फ 25.6 मिलियन डॉलर रही. FAQs Q1. ChatGPT मोबाइल ऐप कब लॉन्च हुआ था? ChatGPT मोबाइल ऐप मई 2023 में लॉन्च हुआ था. Q2. ChatGPT मोबाइल ऐप ने अब तक कितनी कमाई की है? इसने iOS और Android पर मिलाकर 2 बिलियन डॉलर की ग्लोबल कमाई की है. Q3. सबसे ज्यादा ChatGPT ऐप डाउनलोड किस देश से हुए हैं? भारत सबसे आगे है, जहां से 13.7% डाउनलोड हुए हैं. Q4. ChatGPT की कमाई में सबसे ज्यादा योगदान किस देश का है? अमेरिका का, जहां से लगभग 40% राजस्व आता है. Q5. Grok ऐप ChatGPT से पीछे क्यों है? क्योंकि Grok का मोबाइल ऐप देर से लॉन्च हुआ, जिससे इसे मार्केट में पकड़ बनाने का मौका नहीं मिला.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Chatgpt Vs Grok Chatgpt 2 Billion Dollar Chatgpt Downloads India Chatgpt App 2025 Chatgpt मोबाइल ऐप कमाई Chatgpt बनाम Grok Chatgpt 2 बिलियन डॉलर Chatgpt डाउनलोड इंडिया Chatgpt ऐप 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Airtel ने कंधे पर रखा हाथ और इस AI App ने ChatGPT को पछाड़ा! बन गया Play Store में नंबर-1Airtel ने कंधे पर रखा हाथ और इस AI App ने ChatGPT को पछाड़ा! बन गया Play Store में नंबर-1इस ऑफर की घोषणा होते ही Perplexity ऐप की डाउनलोड्स में जबरदस्त उछाल आया और यह Apple App Store पर नंबर 1 फ्री ऐप बन गया. इसने ChatGPT और Google Gemini जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है.
Read more »

China देखता रह गया और भारत कर गया खेल! इस मामले में बना रच डाला इतिहास, जानिए पूरी कहानीChina देखता रह गया और भारत कर गया खेल! इस मामले में बना रच डाला इतिहास, जानिए पूरी कहानीसाल 2025 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच भारत से अमेरिका को भेजे गए स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 44% रही, जो कि एक साल पहले सिर्फ 13% थी. वहीं चीन की हिस्सेदारी घटकर 61% से 25% पर आ गई है.
Read more »

खेल को कुछ वापस देने का समय आ गया है : शिखर धवनखेल को कुछ वापस देने का समय आ गया है : शिखर धवनखेल को कुछ वापस देने का समय आ गया है : शिखर धवन
Read more »

खबर हटके- जापानी अरबपति प्रॉपर्टी छोड़ कांवड़ यात्रा पर निकला: महिला ने चोरी कर ₹315 करोड़ कमाए, 28 बार जेल गई...खबर हटके- जापानी अरबपति प्रॉपर्टी छोड़ कांवड़ यात्रा पर निकला: महिला ने चोरी कर ₹315 करोड़ कमाए, 28 बार जेल गई...Khabar Hatke Interesting & Trending News Update; एक जापानी अरबपति प्रॉपर्टी और बिजनेस छोड़ भारत आकर शिव भक्त बन गया और अब हर साल कांवड़ यात्रा निकाल रहा है
Read more »

क्या पुतिन की ट्रंप के साथ बैठक के लिए राजी होने की वजह भारत है? US प्रेसीडेंट ने बताई अलास्का में बैठक की वजहक्या पुतिन की ट्रंप के साथ बैठक के लिए राजी होने की वजह भारत है? US प्रेसीडेंट ने बताई अलास्का में बैठक की वजहट्रंप ने बताया क्योंकि भारत रूस से तेल खरीददार का दूसरा सबसे बड़ा खरीददार बन चुका है और वो तेल खरीददारी में पहले नंबर के खरीददार चीन के करीब पहुंच रहा है.
Read more »

आजादी के 78 साल: चमाचमाती भाग रही थी पाकिस्तान की गाड़ी, फिर कैसे बन गया डंप ट्रक, 1990 में कैसे पलटा खेलआजादी के 78 साल: चमाचमाती भाग रही थी पाकिस्तान की गाड़ी, फिर कैसे बन गया डंप ट्रक, 1990 में कैसे पलटा खेलअगस्त 1947 में भारतीय उपमहाद्वीप को अंग्रेजों से आज़ादी मिली और दो राष्ट्रों का जन्म हुआ - भारत और पाकिस्तान... आज़ादी के 78वें वर्ष में इन देशों ने कितनी प्रगति की है? ये एक-दूसरे के मुकाबले कैसे खड़े हैं? पढ़ें रोशनीश क्मानेक का विश्लेषण...
Read more »



Render Time: 2026-05-06 13:17:14