Election: कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशियों को कमजोर कर रही गुटबाजी... राह नहीं आसान; विरोध से भाजपा को फायदा

Haryana Ls Polls News

Election: कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशियों को कमजोर कर रही गुटबाजी... राह नहीं आसान; विरोध से भाजपा को फायदा
Haryana Lok Sabha ElectionCongressBjp

मजबूत प्रत्याशियों और एंटी इंकमबेंसी के चलते कांग्रेस के पक्ष में बनी हवा के बावजूद लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए अब इतना आसान नहीं लग रहा।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में अब महज 10 दिन का समय बचा है। चुनाव प्रचार अब आठ दिन और चलेगा। दोनों पार्टियों का आकलन करें तो अब तक भाजपा 86 विजय संकल्प रैलियां कर चुकी है। मनोहर और नायब सिंह सैनी की जोड़ी अधिकतर विधानसभा हलकों को कवर कर चुकी है। वहीं, देरी से प्रत्याशी उतारने के चलते भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र अब तक सात लोकसभा क्षेत्रों में 28 रैलियां ही कर पाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंचकूला में रोड शो कर चुके हैं और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी हरियाणा में प्रचार में उतर चुके हैं। 16 मई से उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी प्रचार को धार देने आएंगे। इसके बाद हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बारी आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी की चार रैलियां और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन कार्यक्रम तय हो चुके हैं। वहीं, कांग्रेस आलाकमान की ओर से अभी तक कोई बड़ा नेता हरियाणा में नहीं आ पाया है। इसके अलावा जनसंपर्क की बात करें तो भाजपा इसमें भी कांग्रेस से बहुत आगे है। जिला, ब्लाॅक से लेकर मंडल स्तर और बूथ स्तर से पन्ना प्रमुख तक भाजपा ने प्रचार में उतार दिए हैं और मतदाताओं के घर-घर दस्तक देनी शुरू कर दी है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का कहना है कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी प्रत्यायिशयों के लिए प्रचार किया जा रहा है। एक-दो दिन में शीर्ष नेताओं के दाैरे भी तय हो जाएंगे। केंद्रीय स्टार प्रचारक आए नहीं हरियाणा के हलकों तक सीमित कांग्रेस ने 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इनमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी केंद्रीय नेता हैं। इनके अलावा हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह, पूर्व मंत्री आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अजय माकन, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल व सचिन पायलट समेत अन्य नाम शामिल हैं। इनमें से कोई भी नेता हरियाणा नहीं आया है। इनके अलावा हरियाणा के ही नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला सिर्फ सिरसा लोकसभा क्षेत्र तक सीमित हैं, जबकि अन्य विधायक और पूर्व विधायक भी अपने-अपने हलकों में ही सक्रिय हैं। विरोध से भाजपा को फायदा चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि किसान आंदोलन के नाम पर भाजपा और जजपा प्रत्याशियों के विरोध किए जाने से भी भाजपा को फायदा मिलने की संभावना है। इससे मतदाता मुखर व साइलेंट दो भागों में बंट गए हैं। जो शांत हैं, वह अधिकतर भाजपा के साथ जा सकते हैं। इसी कारण जहां-जहां विरोध हो रहा है, भाजपा उस क्षेत्र और गांव के साइलेंट मतदाताओं पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है। बेरोजगारी व खिलाड़ियों का मुद्दा नहीं भुना पाई पार्टी चुनाव की घोषणा से पहले महिला पहलवानों के यौन शोषण का मुद्दा पूरे देश में गूंजा, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने में कामयाब नहीं रही, जबकि आंदोलन के समय कांग्रेस ने खुलकर खिलाड़ियों का साथ दिया था, लेकिन चुनाव में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेसी नेता सरकार को घेरने में सफल नहीं हुए। इसके अलावा किसानों के मुद्दों पर भी कांग्रेस नेता उनके साथ खड़े नजर नहीं आ रहे हैं। चुनाव से पहले तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में बेरोजगारी दर बढ़ने का मुद्दा कई बार उठाया, लेकिन चुनाव आते-आते यह मुद्दा भी ठंडा पड़ गया है। कद्दावर नेताओं को सौंपी मोदी की रैली की जिम्मेदारी.

.. पिछले डेढ़ महीने से विजय संकल्प रैलियां और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जा रही भाजपा चुनाव प्रचार को इन आठ दिनों में और गति देने की तैयारी में है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां के प्रबंधन के लिए अपने कद्दावर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा गोहाना में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली का प्रबंधन संभालेंगे। अंबाला की रैली का प्रबंधन मंत्री कंवरपाल व महेंद्रगढ़ रैली की जिम्मेदारी मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव देखेंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Haryana Lok Sabha Election Congress Bjp Bhupendra Singh Hudda Haryana News Chandigarh News Lok Sabha Election 2024 Date Lok Sabha Election 2024 Lok Sabha Election Chandigarh News In Hindi Latest Chandigarh News In Hindi Chandigarh Hindi Samachar कांग्रेस में गुटबाजी हरियाणा कांग्रेस हरियाणा चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कर्नाटक: भाजपा के पास पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती, वजूद बचाने के लिए कांग्रेस कर रही है जद्दोजहदकर्नाटक: भाजपा के पास पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती, वजूद बचाने के लिए कांग्रेस कर रही है जद्दोजहदकर्नाटक: भाजपा के पास पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती, वजूद बचाने के लिए कांग्रेस कर रही है जद्दोजहद Karnataka BJP challenge of repeating previous performance Congress struggling for existence
Read more »

Election: सूरत से मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत के बाद तिलमिलाई कांग्रेस, नीलेश कुंभानी छह साल के लिए निलंबितElection: सूरत से मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत के बाद तिलमिलाई कांग्रेस, नीलेश कुंभानी छह साल के लिए निलंबितElection: कांग्रेस ने सूरत लोकसभा से उम्मीदवार नीलेश कुंभानी को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। इससे पहले इस सीट से भाजपा के मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए थे।
Read more »

हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024: क्यों गुस्सा हैं हरियाणा के किसान, क्या करेंगे बीजेपी का नुकसान?सरकार से नाराज क‍िसान हर‍ियाणा में बीजेपी और जेजेपी के प्रत्याश‍ियों का व‍िरोध कर रहे हैं।
Read more »

'फर्जी वादों, नारों और अपराधियों के सहारे सत्ता में आना चाहती है कांग्रेस, नड्डा ने बताया चुनाव जीतने के लिए कौन-कौन से हथकंडे अपना रही Congress'फर्जी वादों, नारों और अपराधियों के सहारे सत्ता में आना चाहती है कांग्रेस, नड्डा ने बताया चुनाव जीतने के लिए कौन-कौन से हथकंडे अपना रही Congressभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तेलंगाना के पेद्दापल्ली में एक जनसभा रैली को संबोधित करते हुए कहा हमने वह युग देखा है जब कांग्रेस शासन कर रही थी...
Read more »



Render Time: 2026-05-05 22:06:55