दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज बड़ा दिन है। दोनों राज्यों में सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच, अलग-अलग पार्टियों के तमाम नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां भाजपा के नेता अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी अपने पक्ष में बयान दे रहे हैं। देखिए किसने क्या कहा.
.. चिराग पासवान बोले- जनता का प्रधानमंत्री और भाजपा पर भरोसा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दोनों राज्यों के रुझानों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "रुझान अभी आने शुरू हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से भाजपा ने दोनों जगहों पर मेहनत की है और जिस तरह से हरियाणा में भाजपा का 10 साल का कार्यकाल रहा है, मैं मानता हूं कि जनता का प्रधानमंत्री और भाजपा पर भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि शाम तक जो नतीजे आएंगे, वो वैसे ही होंगे, जैसी हम उम्मीद कर रहे हैं।" ओम प्रकाश धनखड़ बोले- शानदार परिणामों की प्रतीक्षा वहीं, बादली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा के चुनावों पर कहा, "हमें शानदार परिणामों की प्रतीक्षा है, दोपहर के बाद तय हो जाएगा कि सरकार बन रही है। जितने शानदार तरीके से चुनाव लड़ा गया है उतनी ही शानदार जीत की प्रतीक्षा है... एग्जिट पोल कभी सत्य कभी असत्य होते हैं..." उमर अब्दुल्ला बोले- दोपहर तक सब होगा साफ जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और गांदरबल और बडगाम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आज दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा। पारदर्शिता होनी चाहिए। जनादेश के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। अगर जनादेश भाजपा के खिलाफ आता है तो भाजपा को कोई जुगाड़ या ऐसी कोई हरकत नहीं करनी चाहिए.... हमने गठबंधन इसलिए किया कि चुनाव में कामयाबी मिले और हमें कामयाबी की उम्मीद है..." दोनों राज्यों के नतीजों पर सबकी नजर दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।
Results Haryana Haryana Election Result Jammu Kashmir Election Jammu Kashmir Election Results 2024 Assembly Election Results 2024 India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs BAN Test: भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बैटरभारत और बांग्लादेश के बीच शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले जानें कि टेस्ट क्रिकेट मैचों में दोनों टीमों के खिलाफ सबसे ज़्यादा शतक किसने बनाए हैं।
Read more »
Dal Lake से खास चुनावी पेशकश: 'कई Artist के पास पैसे नहीं है काम करने के लिए'Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में चुनावी सरगर्मी के बीच पेश है दल के किनारे से सियासी किस्से और जनता के मुद्दे, देखिए ख़ास पेशकश NDTV House Vote
Read more »
DNA: हरियाणा..जम्मू-कश्मीर एग्जिट पोल का विश्लेषणहरियाणा में आज वोटिंग खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव के नतीजे आठ जून को आएंगे । Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Jammu: सत्ता पे सट्टा...बाजार को फारूक अब्दुल्ला से ज्यादा शाह के नाम पर भरोसा; सटोरियों को BJP से अधिक उम्मीदजम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले सट्टा बाजार गर्म है। मुंबई और जयपुर के फलौदी सट्टा बाजार ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर भी अपना भाव लगाया है।
Read more »
J&K Polls: बागी, निर्दलीयों, छोटे दलों पर BJP की नजर, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे तो सरकार बनाने की होगी कोशिशजम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनावों के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे, लेकिन एग्जिट पोल अनुमान सामने आने के बाद से ही भाजपा की सक्रियता बढ़ गई है।
Read more »
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किसकी बनेगी सरकार? आज आएगा जनता का फैसला; सुबह 8 बजे पहला रुझानElection Result हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। इन प्रदेशों में किसकी सरकार होगी...
Read more »
