Election Results 2019: मतगणना से पहले बीजेपी और विपक्ष कर रहे हैं सहयोगियों के साथ बैठकें, सरकार बनाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

United States News News

Election Results 2019: मतगणना से पहले बीजेपी और विपक्ष कर रहे हैं सहयोगियों के साथ बैठकें, सरकार बनाने के लिए बना रहे हैं रणनीति
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 63%

Election Results 2019: मतगणना से पहले बीजेपी और विपक्ष कर रहे हैं सहयोगियों के साथ बैठकें, सरकार बनाने के लिए बना रहे हैं रणनीति Election2019 Electionswithndtv PollOfPolls

खास बातेंनई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की मतगणना से दो दिन पहले सत्तारूढ़ और विपक्षी दल मंगलवार को आपसी चर्चा में व्यस्त रहे. एग्जिट पोलों में भाजपा नीत राजग के दोबारा सत्ता में आने की संभावनाएं जाहिर किए जाने के बीच अमित शाह ने एक बैठक की जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की.

भाजपा ने इसे 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले मंत्रियों को राष्ट्र के लिए दी गई सेवाओं के लिए शुक्रिया अदा करने का अवसर करार दिया. केन्द्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, जेपी नड्डा, और प्रकाश जावड़ेकर समेत कई मंत्रियों ने बैठक में शिरकत की. इसके अलावा भाजपा के घटक दलों लोक जनशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान, अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल और अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी बैठक में शरीक हुईं. 'आभार मिलन' नाम से आयोजित की गई इस बैठक के दौरान मोदी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार को एक तीर्थयात्रा से जोड़ते हुए कहा कि यह चुनाव अन्य चुनाव से अलग रहा क्योंकि इसे अकेले पार्टी ने नहीं बल्कि जनता ने लड़ा. भाजपा ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा ‘‘मैंने कई चुनाव देखे हैं लेकिन यह चुनाव राजनीति से परे है. इसे जनता ने लड़ा. मैंने कई विधानसभा चुनाव और पिछले लोक सभा चुनाव में प्रचार अभियान में हिस्सा लिया है. इस दौरान देशभर का दौरा भी किया, इस बार का चुनाव प्रचार मुझे ऐसा लगा कि जैसे तीर्थयात्रा हो.''शाह ने बाद में पार्टी नेताओं और सहयोगी दलों के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की. इधर, एक्जिट पोल में अपने पक्ष में नतीजे नहीं आते देख विपक्षी नेताओं ने बैठक के दौरान किसी ठोस रणनीति पर चर्चा न करते हुए चुनाव परिणामों के आधार पर, भविष्य की रणनीति बनाने के लिए निरंतर संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई. विपक्षी नेताओं की बैठक में कांग्रेस से अहमद पटेल, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद और अभिषेक मनु सिंघवी, माकपा से सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओब्रायन, तेदेपा से चंद्रबाबू नायडू, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, सपा से रामगोपाल यादव, बसपा से सतीश चंद्र मिश्रा एवं दानिश अली, द्रमुक से कनिमोई, राजद से मनोज झा, राकांपा से प्रफुल्ल पटेल एवं माजिद मेमन और कई अन्य पार्टियों के नेता शामिल हुए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

12वीं के टॉपर दीपक के पापा राजमिस्त्री तो पलक के पिता हैं टेलर12वीं के टॉपर दीपक के पापा राजमिस्त्री तो पलक के पिता हैं टेलरदैनिक भास्कर प्लस एप से दीपक ने साझा किए अपने अनुभव | HBSE Haryana Board Class 12th Results: Meet HBSE 12th toppers, Check Marks on bseh.org.in and indiaresult.in
Read more »

BHIM App से बिना इंटरनेट के भी होते हैं पैसे ट्रांसफर, जानिए खास फीचर्स के बारे में...– News18 हिंदीBHIM App से बिना इंटरनेट के भी होते हैं पैसे ट्रांसफर, जानिए खास फीचर्स के बारे में...– News18 हिंदीमोबाइल फोन से फंड ट्रांसफर करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. आइए जानें BHIM ऐप के नए फीचर्स के बारे में...
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Phase 7: 10 बड़े चेहरे जिनकी किस्मत आज EVM में हो जाएगी कैदLok Sabha Election 2019 Phase 7: 10 बड़े चेहरे जिनकी किस्मत आज EVM में हो जाएगी कैदरविवार यानी आज लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. कुल 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी. खास बात ये है कि आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोट डाले जा रहे हैं, जहां से पीएम दोबारा उम्मीदवार हैं. आज के मतदान से कई बड़े नेताओं की किस्मत का चुनाव होगा जिनमें पीएम मोदी, शत्रुघ्न सिन्हा, सुखबीर सिंह बादल, मनीष तिवारी, किरण खेर अभिषेक बनर्जी, सनी देओल, मीसा भारती, रविशंकर प्रसाद और रवि किशन प्रमुख हैं. सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. इस चरण में 918 उम्मीदवार अपने किस्मत आजमा रहे हैं. रविवार को ही पणजी विधानसभा सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद रिक्त हो गई थी. इसके साथ ही तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों-सुलूर, अरवाकुरुचि, ओत्तापिदरम (सुरक्षित) और तिरुपरंकुंद्रम पर भी रविवार को उपचुनाव होगा. यूपी में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, मिर्जापुर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, चंदौली और रॉबर्ट्सगंज सीटों के लिये मतदान शुरू हो चुका है.
Read more »

Lok Sabha Chunav 2019 Exit Polls: रिजल्ट से पहले विपक्षी दलों में हलचल तेज, शरद पवार भी हुए ऐक्टिव, ममता बनर्जी से मिलेंगे चंद्रबाबू नायडूLok Sabha Chunav 2019 Exit Polls: रिजल्ट से पहले विपक्षी दलों में हलचल तेज, शरद पवार भी हुए ऐक्टिव, ममता बनर्जी से मिलेंगे चंद्रबाबू नायडूलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: रविवार को तमाम एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी सरकार के बहुमत के साथ वापसी का अनुमान लगाया गया है। हालांकि विपक्षी दल एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर रहे हैं और केंद्र में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस में भी मंथन जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर परिणाम के बाद की स्थिति पर बात कर रहे हैं।
Read more »

भाजपा 300 के पार, क्या अमित शाह के दावे पर मोहर लगा रहे हैं Exit Pollभाजपा 300 के पार, क्या अमित शाह के दावे पर मोहर लगा रहे हैं Exit Pollउत्तर प्रदेश में बड़े नुकसान के बाद भी भाजपा नीत एनडीए एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सत्तारूढ़ हो सकती है। Exit Poll के नतीजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दावे की पुष्टि करते प्रतीत हो रहे हैं कि भाजपा को इस चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
Read more »

पाकिस्तान में सिख दुकानदारों ने दिखाई दरियादिली, इफ्तार के लिए रोजेदारों के दे रहे हैं Discountपाकिस्तान में सिख दुकानदारों ने दिखाई दरियादिली, इफ्तार के लिए रोजेदारों के दे रहे हैं Discountसिख दुकानदारों का कहना है कि यह छूट सिर्फ उन लोगों को दी जाएगी जिन्होंने रोजा रखा होगा. सिख दुकानदार ने कहा कि रोजादारों का सामान खरीदने पर छूट देने का फैसला इसलिए रखा गया है.
Read more »

मोदी-शाह के करीबी इस नेता की रणनीति होती है 'अभेद्य', बिहार में BJP को बड़ी जीत की उम्मीद– News18 हिंदीमोदी-शाह के करीबी इस नेता की रणनीति होती है 'अभेद्य', बिहार में BJP को बड़ी जीत की उम्मीद– News18 हिंदीदेश की अधिकतर सर्वे एजेंसियां और राष्ट्रीय चैनल्स बिहार में एनडीए की बंपर जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं. हर किसी के आंकड़ों में अंतर जरूर है, लेकिन सभी ये दावा कर रहे हैं कि चालीस में से दो तिहाई सीटें जीतने में एनडीए कामयाब रहेगा. इतना ही नहीं बीजेपी के लिए तो कहा जा रहा है कि वह अपने हिस्से की सभी 17 सीटें जीतने जा रही है. यानि भाजपा के लिए शत-प्रतिशत सफलता के दावे किए जा रहे हैं. जाहिर है यह उपलब्धि असामान्य है. इस उपलब्धि के पीछे जिस शख्स की रणनीति काम कर रही है वह बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेन्द्र यादव हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:41:40