SP-BSP गठबंधन और कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, कहा- 'जात पात जपना, जनता का माल अपना'
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस को 'महामिलावटी' करार देते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टियों का एक ही मंत्र है 'जात पात जपना, जनता का माल अपना.
' नरेंद्र मोदी ने कन्नौज की एक चुनावी जनसभा में आरोप लगाया, 'जात पात जपना, जनता का माल अपना ... सपा बसपा और कांग्रेस का यही हाल है.' उन्होंने आरोप लगाया, 'ये यही धंधा करते हैं इसलिए उन्हें दिल्ली में एक ऐसी सरकार चाहिए जो मजबूर है ताकि वो मनमर्जी कर सकें और लूट कर सकें... जैसे 2014 से पहले ये करते थे.' यह भी पढ़ें: General Election 2019: अखिलेश यादव का बड़ा बयान- देश को नया प्रधानमंत्री देगा SP-BSP-RLD गठबंधन, जानें वजह... नरेंद्र मोदी ने दावा किया, 'लेकिन तीन चरणों के चुनाव के बाद आधा देश इनका ये सपना तोड चुका है.' जनसमूह को देखकर प्रधानमंत्री ने दावा किया, 'इतनी संख्या में आपके यहां आने से एक बार फिर से निश्चित हो गया है कि 2014 का रिकॉर्ड इस बार टूट जाएगा.' उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया, 'इन महामिलावटी लोगों ने चौकीदार को गाली दी, राम भक्तों को गाली दी, लेकिन परिणाम ये हुआ है ये सभी लोग खत्म हो गए.'मोदी ने सीतापुर की जनसभा में कहा, 'बुआ और बबुआ की दुकान पर ताला लग गया तो इस बार नया काउंटर खोल दिया...महामिलावट का काउंटर.' उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि आप ये काउंटर भी बंद करने वाले हैं.' उन्होंने कहा, 'आज मोदी का प्रचार वो बहन कर रही है, जिसने पूरी जिंदगी चूल्हे के धुएं में निकाल दी थी और उसे उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिला.' प्रधानमंत्री ने दावा किया, 'मोदी का प्रचार वो बेटी कर रही है, जिसके घर शौचालय बना और उसे इज्जत घर मिल गया.' यह भी पढ़ें: अखिलेश के सामने ही मायावती ने दी नसीहत: SP के लोगों को BSP से अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत, देखें VIDEO उन्होंने कहा, 'आज मोदी का प्रचार वो किसान कर रहे हैं, जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना से मदद राशि मिली. आज मोदी का प्रचार वो परिवार कर रहा है जिसके बेटे मातृभूमि की रक्षा में हैं, जिन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियार मोदी ने दिए हैं.' मोदी ने जनसमूह से सवाल किया, 'आतंकवाद से देश की रक्षा होनी चाहिए कि नहीं ... सपा-बसपा वाले एक बार भी आतंकवाद पर बोले क्या? मोदी को इतनी गाली दी, लेकिन आतंकवाद को एक भी गाली दी क्या? क्या सपा-बसपा वाले आतंकवादियों से डरते हैं या उनको बचाने के लिए चुप बैठे हैं?' यह भी पढ़ें: फर्जी दोस्ती टूटेगी, बुआ और बबुआ 23 मई को अपनी दुश्मनी का 'पार्ट टू' शुरू करेंगे : पीएम मोदी पीएम मोदी ने पूछा, 'आज जितने लोग खुद को भावी प्रधानमंत्री बता रहे हैं, इन्होंने देश को मजबूत बनाने की, जवानों की रक्षा की कोई योजना सामने रखी है क्या?' उन्होंने आरोप लगाया कि जो मोदी को हराने के लिए पाकिस्तान के झूठ को सच मानते हों, पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हों, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है. मोदी ने आरोप लगाया कि बसपा ने बाबा साहेब के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखा था, लेकिन सपा सरकार आई तो उनके नाम की पट्टी को उखाड़ के फेंक दिया. आज वही मायावती सपा के लिए वोट मांग रही हैं. जिन्होंने बाबा साहेब का अपमान किया, उन्हें गले लगा रही हैं. सत्ता के लिए सब भुला दिया. उन्होंने कहा, 'नया हिंदुस्तान अब डरेगा नहीं. नया हिंदुस्तान आतंकियों के घर में घुसकर मारेगा.'टिप्पणियांप्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश सुरक्षित होगा, तभी सामान्य मानव का जीवन सही से चलेगा. आपके इस चौकीदार की नीयत और नीति बिल्कुल साफ है. मोदी ने आरोप लगाया कि विरोधी दल जब चुनाव हारने लगते हैं तो गाली-गलौज करने पर आ जाते हैं. इसके बाद वो मोदी को गाली देने लगते हैं. ये लोग मोदी को कहते हैं कि वह तो नीच जाति का है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा, 'हमारे देश में ऐसे बुद्धिमान और तेजस्वी लोग हैं जो आलू से सोना बनाते हैं. वो काम हम नहीं कर सकते, ना मेरी पार्टी कर सकती है. जिसको आलू से सोना बनाना है, वो उनके पास जाये, हम ऐसा नहीं कर सकते. हम तो कोल्ड स्टोरेज बनाएंगे, वैल्यू एडिशन बढ़ाएंगे जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सकेगी.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव आयोग से PM मोदी की शिकायत करेगी कांग्रेस, राजनीतिक भाषण देने का आरोपकांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. इस मामले में कांग्रेस की एक टीम आज यानी मंगलवार को शाम 5 बजे आयोग जाएगी और शिकायत दर्ज कराएगी.
Read more »
प्रधानमंत्री पद की नीलामी होती तो कांग्रेस और TMC में मचती होड़ः PM मोदी– News18 हिंदीपीएम narendramodi ने कहा- वे झूठे आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं और अब वे खुद ही कठघरे में खड़े हैं. INCIndia BattleOf2019 ElectionsWithNews18
Read more »
PM मोदी को घेरने में असफल रही कांग्रेस, अब तंत्र-मंत्र का ले रही सहारा: BJPउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाल में हल्द्वानी में दिये उस बयान पर भसीन प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी की कुंडली में कालसर्प योग है और वे एक महिला से चुनाव हार जाएंगे.
Read more »
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना-जनता के सामने, चौकीदार मक्कारी नहीं चलतीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा-हकीकत रूबरू हो तो अदाकारी नहीं चलती.जनता के सामने, चौकीदार मक्कारी नहीं चलती
Read more »
दंगल: क्या पीएम मोदी को फिर बुलाएंगी मां गंगा ? Dangal: Will Varanasi welcome PM Modi,again? - Dangal AajTakवाराणसी से कल दोबारा उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी. पर्चा दाखिल करने से पहले आज नरेंद्र मोदी का रोड शो होना है. प्रधानमंत्री के इस रोड शो के लिए वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. बीजेपी वाराणसी से इस बार नरेंद्र मोदी की पहले से भी बड़ी जीत का दावा कर रही है. इसकी एक वजह ये है कि मोदी से मुकाबले के लिए कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता मैदान में नहीं है. आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी से लड़ने की अटकलें तब खत्म हो गईं जब कांग्रेस ने 2014 के ही उम्मीदवार अजय राय को फिर टिकट देने का फैसला किया. महागठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर शालिनी यादव मैदान में हैं. हम आज वाराणसी में मोदी की दोबारा उम्मीदवारी में कैसा मुकाबला होगा इस पर बहस करेंगे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
खबरदार: वाराणसी में पीएम मोदी से सीधे टकराव से हटीं प्रियंका! Massive crowd in road show reflects presence of Modi magic - khabardar AajTakआज वाराणसी में पीएम मोदी का करीब ढाई घंटे का रोड शो हुआ, रोड शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया. जहां- जहां से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला निकला, वहां हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. कुछ इसी प्रकार की तस्वीर हमने 2014 में पहली बार देखी थी जब नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार वाराणसी में नामांकन भरने के लिए आए थे. पांच साल बाद वो प्रधानमंत्री के तौर पर नामांकन भरने आए हैं और इस नामांकन से पहले आज जो वाराणसी की सड़कों पर नरेंद्र मोदी के नाम का माहौल दिखा वो इस बात को पुख्ता करता है कि आज के दौर में राजनीति के सबसे बड़े ब्रांड नरेंद्र मोदी की चमक और धमक अभी बनी हुई है. आज पीएम मोदी भगवामय दिखे, तो काशी मोदीमय दिखी. आज खबरदार में हम आपको बताएंगे आज वाराणसी की सड़कों का क्या माहौल था, किस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी समर्थक अलग अलग रंग में दिख रहे थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
विपक्षी उम्मीदवार का आरोप- पीएम मोदी का ‘फकीरीपन’ और ‘बनारस प्रेम’ दिखावटीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में गुरूवार को यहां जुटे अपार जनसैलाब को भाड़े की भीड़ करार देते हुए उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि उनका ‘फकीरीपन’ और बनारस प्रेम दिखावटी है।
Read more »
कांग्रेस मुख्यालय में दिखा अनोखा नजारा, पोस्टर राहुल गांधी का और टी-शर्ट पीएम मोदी कीRahul Gandhi Poster and PM Modi T shirt कुछ मजदूर पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम की टी-शर्ट पहने हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बैनर लगाते हुए नजर आए।
Read more »
तेल और पानी का मिलन था PDP और BJP का गठबंधन: पीएम मोदीPM Narendra Modi Interview लोकसभा चुनाव 2019 के रण में जीत हासिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नंबर एक चैनल ‘आजतक’ से खास बातचीत की. इस बातचीत में पीएम ने अपने कार्यकाल, 5 साल में उठे हर मुद्दे, विपक्ष के हर आरोप पर खुलकर एक नए अंदाज में बात की. जम्मू कश्मीर समस्या के लिए क्या बेस्ट समाधान हो सकता है, इस पर आजतक की एग्जीक्यूटिव एडिटर श्वेता सिंह ने प्रधानमंत्री से सीधे सवाल किया. इस सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट माना कि जम्मू कश्मीर की सरकार चलाने में जो हुआ, वह तेल और पानी का मिलन था.
Read more »
मुंबई की रैली में पीएम मोदी का हमला, बोले-कन्फ्यूजन का दूसरा नाम कांग्रेस हैलोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार करने पीएम मोदी शुक्रवार को मुंबई पहुंचे. उन्होंने चुनावी रैली में पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे को छोटा भाई कहा. इस मौके पर चुनावी रैली में उन्होंने कहा, 5 वर्ष में आपने अनुभव किया है कि भ्रष्टाचार की खबरें अखबार से गायब हो गई हैं. भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं,
Read more »
