DUSU चुनाव में नियमों का उल्लंघन, हाईकोर्ट ने इन मुद्दों पर DU प्रशासन और पुलिस को फटकारा

DUSU Election 2025 News

DUSU चुनाव में नियमों का उल्लंघन, हाईकोर्ट ने इन मुद्दों पर DU प्रशासन और पुलिस को फटकारा
Delhi High Court WarningDUSU ElectionDUSU Election Campaign Violations

DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में नियमों का उल्लंघन होने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने डीयू प्रशासन को फटकार लगाई है.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव प्रचार में हो रही अव्यवस्थाओं, संपत्तियों के नुकसान , भारी वाहनों के इस्तेमाल और नियमों के उल्लंघन को लेकर हाईकोर्ट ने डीयू प्रशासन को फटकार लगाई है. दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की बेंच ने दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी उल्लंघन पाया गया तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा.

याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत में तस्वीरें और वीडियो सबूत पेश करते हुए आरोप लगाया कि उम्मीदवारों द्वारा ट्रैक्टर, जेसीबी मशीनें और लग्जरी गाड़ियों का उपयोग कर चुनाव प्रचार किया जा रहा है. यहां तक कि छात्राओं के हॉस्टल में भीड़ के साथ घुसने जैसी घटनाएं हुईं हैं. आरोप लगाया गया कि उम्मीदवार करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं, बाउंसरों की फौज लेकर घूम रहे हैं और यह सब सीधे तौर पर लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन है.क्या एक वकील को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करना होगा?मुख्य न्यायाधीश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पूछा- क्या आप जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से होंगे? क्या हम एक वकील को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दें? अदालत ने पुलिस से भी सवाल किया कि क्या वे इन तस्वीरों को झूठा मानने को तैयार हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस और डीयू प्रशासन केवल कोर्ट के आदेश का इंतजार नहीं कर सकते, उन्हें खुद सक्रिय होकर कदम उठाने होंगे. Advertisement सुनवाई में बताया गया कि 100 से अधिक चालान जारी किए जा चुके हैं, कई वाहन जब्त भी हुए हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के मामलों में कोई चालान नहीं हुआ क्योंकि ऐसा कोई केस सामने नहीं आया. अदालत ने कहा कि यह मामला केवल छात्रों का नहीं बल्कि दिल्ली की पूरी आबादी से जुड़ा है.अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि अगर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक नियमों का पालन नहीं हुआ, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा और सीधे-सीधे अवमानना की कार्यवाही होगी. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को तय की है और सभी अथॉरिटी व छात्र संगठनों से स्टेटस रिपोर्ट और उठाए गए कदमों का ब्यौरा मांगा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Delhi High Court Warning DUSU Election DUSU Election Campaign Violations Delhi University Election Controversy DUSU Election Latest Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Do You Know: नेपाल ही नहीं, दुनिया के कई देशों के नेताओं ने BHU, DU, JNU से की है पढ़ाईDo You Know: नेपाल ही नहीं, दुनिया के कई देशों के नेताओं ने BHU, DU, JNU से की है पढ़ाईDo You Know, general knowledge: नेपाल की नई कार्यवाहक पीएम सुशीला कार्की उत्‍तर प्रदेश के बनारस हिन्‍दू यूनिवर्सिटी (BHU) से पढ़ी हैं. इसी तरह दुनिया के कई नेताओं ने BHU, DU, JNU से पढ़ाई की है.
Read more »

DUSU चुनाव में घमासान, NSUI और ABVP आमने-सामने, एक-दूसरे पर नियम तोड़ने के आरोपDUSU चुनाव में घमासान, NSUI और ABVP आमने-सामने, एक-दूसरे पर नियम तोड़ने के आरोपडूसू चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं. एनएसयूआई ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया, जबकि एबीवीपी ने एनएसयूआई को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी बताया.
Read more »

DUSU Election 2025: चुनाव में पर्चों पर रोक, छात्रों ने इसे बनाया प्रचार का हथियार; बड़ी हस्तियां भी शामिलDUSU Election 2025: चुनाव में पर्चों पर रोक, छात्रों ने इसे बनाया प्रचार का हथियार; बड़ी हस्तियां भी शामिलदिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पर्चों पर रोक के बाद इंटरनेट मीडिया प्रचार का मुख्य हथियार बन गया है। एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों ही सोशल मीडिया वॉर रूम बनाकर एआई आधारित वीडियो और रील्स का उपयोग कर रहे हैं। मशहूर हस्तियों से भी वोट की अपील की जा रही है। छात्र इंटरनेट मीडिया के जरिए प्रचार को साफ-सुथरा मान रहे...
Read more »

DUSU चुनाव प्रदेश कांग्रेस के लिए अस्तित्व बचाने की चुनौती, अब ये कार्यकर्ता बचाएंगे लाजDUSU चुनाव प्रदेश कांग्रेस के लिए अस्तित्व बचाने की चुनौती, अब ये कार्यकर्ता बचाएंगे लाजदिल्ली कांग्रेस डूसू चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अन्य नेता एनएसयूआई पैनल की जीत के लिए रणनीति बना रहे हैं। पूर्व छात्र नेताओं और सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों से समर्थन मांगा जा रहा है। कांग्रेस को इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद...
Read more »

DUSU Election: दिल्ली CM रेखा गुप्ता सहित.. पूर्व डूसू अध्यक्ष जो आगे चलकर बने देश के बड़े राजनेता और मंत्र...DUSU Election: दिल्ली CM रेखा गुप्ता सहित.. पूर्व डूसू अध्यक्ष जो आगे चलकर बने देश के बड़े राजनेता और मंत्र...DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के इलेक्शन हमेशा से ही देश भर में चर्चा का विषय रहे हैं. वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ने और दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रहे कुछ वो छात्र जो देश के बड़े पॉलिटिशियन भी बने हैं. जिनके बारे में हम आपको इस फोटो गैलरी के जरिए बताने जा रहे हैं.
Read more »

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: MP पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती​, DDA में 1732 वैकेंसी; DUSU इलेक्शन में पोस्ट...जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: MP पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती​, DDA में 1732 वैकेंसी; DUSU इलेक्शन में पोस्ट...करेंट अफेयर्स 1. SC ने वक्फ बिल के 3 संशोधन पर रोक लगाई वक्फ (संशोधन) कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 15 सितंबर को अंतरिम फैसला सुनाया। कोर्ट ने पूरे कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया
Read more »



Render Time: 2026-04-04 04:22:27