DTC बस एक्सिडेंट केस; नांगलोई पुलिस ने क्यों दर्ज किए 2 केस? सामने आई असली वजह

Delhi DTC Bus Accident News

DTC बस एक्सिडेंट केस; नांगलोई पुलिस ने क्यों दर्ज किए 2 केस? सामने आई असली वजह
Nihal Vihar Police FIRNangloi Accident NewsDTC Driver Deepak Arrested
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

राजधानी दिल्ली के निहाल विहार (नांगलोई) इलाके में डीटीसी बस (DTC Bus) हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया. इस जानलेवा एक्सीडेंट में स्कूटी और बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद भड़की उग्र भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए बस में आग लगा दी.

नई दिल्ली: सड़क हादसे से एक फिर से दिल्ली दहल उठी. सोमवार को एक दिल्ली ट्रांस्पोर्ट की बस से कुचलकर दो लगों की जान चली गई जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर भारी बवाल मच गया और गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी.

इस दोहरे घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस ने मामले में 2 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. अब सवाल ये है कि डीटीसी की बस ने ये हादसा किया और पुलिस ने इस मामले में दो प्राथमिकी क्यों दर्ज की. पुलिस ने तो आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है. चलिए जानते हैं पूरा मामला कि पुलिस ने दो एफआईआर क्यों दर्ज किए. पुलिस ने बताया कि एक जब तेज रफ्तार डीटीसी बस ने दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक एक्सीडेंट में दो लोगों की जान चली गई. पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कर ली है. जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:- रवि कांत शर्मा : निहाल विहार के रहने वाले रवि कांत शर्मा घटना के वक्त अपनी स्कूटी चला रहे थे. बस की टक्कर से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. कमल जीत : शिव राम पार्क के निवासी कमल जीत मोटरसाइकिल पर सवार थे. हादसे में उन्हें भी गंभीर चोटें आईं और उन्होंने दम तोड़ दिया. दो बाइक सवार घायल इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग भी इस हादसे का शिकार हुए हैं. घायलों में 23 वर्षीय अमन और एक 20 वर्षीय महिला शामिल हैं. ये दोनों शिव राम पार्क, नांगलोई के ही रहने वाले हैं. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने क्यों दर्ज की 2 अलग-अलग FIR? इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएस निहाल विहार में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं, जिसकी असली वजह घटना के बाद हुआ बवाल है: पहली एफआईआर ड्राइवर के खिलाफ: पुलिस ने पहली एफआईआर उस आरोपी डीटीसी बस ड्राइवर के खिलाफ दर्ज की है, जिसकी लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से यह जानलेवा एक्सीडेंट हुआ. आरोपी ड्राइवर की पहचान दीपक के रूप में हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक को पहले ही हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. दूसरी एफआईआर उपद्रवियों के खिलाफ: हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई. कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए डीटीसी बस में आग लगा दी. पुलिस ने साफ किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. इसलिए, दूसरी एफआईआर उन अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज की गई है, जिन्होंने बस को नुकसान पहुंचाया और आगजनी की. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर इन उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Nihal Vihar Police FIR Nangloi Accident News DTC Driver Deepak Arrested Delhi Bus Fire Vandalism Ravi Kant Sharma Kamal Jeet Hindi News Delhi Crime डीटीसी बस एक्सीडेंट नांगलोई पुलिस निहाल विहार हादसा दिल्ली क्राइम न्यूज़

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DTC Bus Marshal: DTC के हटाए गए बस मार्शल्स का सहारा बनी दिल्ली सरकार, देगी नौकरी!DTC Bus Marshal: DTC के हटाए गए बस मार्शल्स का सहारा बनी दिल्ली सरकार, देगी नौकरी!Bengaluru Building Collapse: Bengaluru में दर्दनाक हादसा, पांच ने तोड़ा दम, मची चीख-पुकार |Amar Ujala
Read more »

दिल्ली में 150 करोड़ महिलाओं ने फ्री में किया ट्रैवल, जानें कैसे होगा आपको फायदादिल्ली में 150 करोड़ महिलाओं ने फ्री में किया ट्रैवल, जानें कैसे होगा आपको फायदाDelhi DTC Bus 150 crore Women free bus Travel with Pink Tickets Arvind Kejriwal AAP दिल्ली में 150 करोड़ महिलाओं ने फ्री में किया ट्रैवल, जानें कैसे होगा आपको फायदा यूटिलिटीज
Read more »

Delhi Assembly में पेश हुई DTC पर CAG रिपोर्ट, DTC को 8,433,000,000 का घाटाDelhi Assembly में पेश हुई DTC पर CAG रिपोर्ट, DTC को 8,433,000,000 का घाटाDelhi Assembly | CAG Report: दिल्ली में सोमवार से बजट सत्र शुरू हो गया है और दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के कामकाज पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की. रिपोर्ट के अनुसार डीटीसी को 8433 करोड़ का घाटा हुआ है. साथ ही DTC बसों की संख्या 4344 से घटकर 3937 हो गई है.
Read more »

बूढ़ी बसें, 7 साल में 14 हजार करोड़ का घाटा! DTC पर CAG रिपोर्ट की 10 बड़ी बातें जानिएबूढ़ी बसें, 7 साल में 14 हजार करोड़ का घाटा! DTC पर CAG रिपोर्ट की 10 बड़ी बातें जानिएDelhi Assembly में पेश हुई DTC पर CAG रिपोर्ट, DTC को 8,433,000,000 का घाटा
Read more »

कैसे 'आप' ने दिल्लीवालों के करोड़ों रुपए किए बर्बाद, DTC को गर्त में धकेल दियाकैसे 'आप' ने दिल्लीवालों के करोड़ों रुपए किए बर्बाद, DTC को गर्त में धकेल दियाDTC CAG Report: कैसे 'आप' ने दिल्लीवालों के टैक्स के करोड़ों रुपए किए बर्बाद, DTC को धीरे-धीरे धकेला गर्त में
Read more »

Delhi: नांगलोई में DTC बस ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत; गुस्साई भीड़ ने किया पथराव और आगजनीDelhi: नांगलोई में DTC बस ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत; गुस्साई भीड़ ने किया पथराव और आगजनीनांगलोई इलाके में बेकाबू डीटीसी बस ने कुछ लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। आक्रोशित लोगों ने बस को रोक कर उसपर पथराव कर दिया। तोड़फोड़ करने
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:24:03