DNA: वरदान या अभिशाप, मानवता के लिए क्या है AI? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनिया असमंजस में

DNA News

DNA: वरदान या अभिशाप, मानवता के लिए क्या है AI? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनिया असमंजस में
DNA AnalysisDNA In HindiDNA Analysis On AI Side Effects
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 285 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 148%
  • Publisher: 63%

DNA Analysis on AI side effects: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनिया असमंजस में है. कई लोग इसे मानवता के लिए वरदान मान रहे हैं तो कुछ इसे बड़ा खतरा बता रहे हैं. आखिर इसे किस रूप में लेने की जरूरत है.

DNA analysis on AI advantages and disadvantages: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इंसानों के लिए वरदान माना जा रहा है. लेकिन अब ये वरदान के साथ-साथ अभिशाप भी बनता जा रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विज्ञान के नए आयामों को खोल रहा है.

इसके साथ ही ये इंसानों के लिए बहुत बड़ा खतरा भी बन गया है..आज हम AI के इसी पहलू का विश्लेषण करने वाले हैं. इस विश्लेषण के तीन पहलू हम आज बताने वाले हैं. पहला- राजनीति में कितना खतरनाक साबित हो सकता है AI. दूसरा- क्या AI आपकी प्राइवेट जानकारियों को जुटा रहा है.. क्या इसका गलत इस्तेमाल भी हो रहा है. और तीसरा- क्या AI किसी देश में दंगा करवा सकता है? कांग्रेस को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी सबसे पहले आपको दिखाते हैं कि राजनीति में AI कितना खतरनाक है. बिहार कांग्रेस ने 10 सितंबर को अपने X हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता जी से मिलते जुलते कैरेक्टर दिख रहे थे. इनके बीच में एक संवाद हो रहा था और इसी संवाद से ऐसा विवाद शुरू हुआ कि मामला हाईकोर्ट पहुंच गया. पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस को अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस विवादित वीडियो को तुरंत हटाने का आदेश दिया. कोर्ट के फैसले में ये कहा गया कि ऐसे वीडियोज का प्रसार तुरंत रोका जाए और सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए. कोर्ट के आदेश के बाद बिहार कांग्रेस ने वीडियो तो हटा लिया. लेकिन राजनीति के नाम पर प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के AI अवतार का इस्तेमाल इस तकनीक के निगेटिव इम्पैक्ट को दर्शाता है. बड़े सितारे भी हो चुके हैं शिकार वैसे राजनीति में AI का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं है. दुनियाभर की राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी कैंपेन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भरपूर इस्तेमाल करती हैं. इसके जरिये अपने वोटर्स तक आसानी से पहुंच पाती हैं और अपने कैंपेन को धार दे पाती हैं. लेकिन यहां भी ये वरदान के साथ साथ एक अभिशाप है. साल 2024 में भारत में हुए अलग अलग चुनावों में AI-जनरेटेड कंटेंट पर लगभग 420 करोड़ रुपये का खर्च किया गया. एक स्टडी ये भी कहती है कि AI के चुनावी वीडियो में 2% वीडियो फेक यानी फर्जी थे. #DNAWithRahulSinha | पीएम भी टारगेट पर..एक्टर भी टारगेट पर! AI कितना बड़ा खतरा बन गया है?#DNA #AI #ArtificialIntelligence #Technology @RahulSinhaTV pic.twitter.com8fPuqam27q — Zee News September 17, 2025 चुनावों में AI का सकारात्मक इस्तेमाल ये हुआ कि नेता अपने भाषणों को अलग अलग भाषाओं में प्रसारित कर पाए. इसका निगेटिव या कहें फर्जी इस्तेमाल ऐसे हुआ कि रनवीर सिंह और आमिर खान जैसे फिल्मी स्टार के डीपफेक वीडियो भी वायरल हुए, जिसमें वो एक खास पार्टी का समर्थन कर रहे थे. जबकि ऐसा उन्होंने किया ही नहीं था. जरा सोचिये ये कितना खतरनाक है. विंटेज साड़ी ट्रेंड देख लोग हैरान 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में AI दुरुपयोग के प्रभाव को लेकर 78% अमेरिकियों ने चिंता जताई थी. 50% अमेरिकी मतदाताओं का मानना था कि AI ने 2024 के चुनावों का स्तर नीचे गिरा दिया है.राजनीति में AI के बाद अब आम आदमी के जीवन में AI के नकारात्मक प्रभाव का विश्लेषण करते हैं. आज की तारीख में हमारे निजी जीवन में AI इतना ज्यादा हावी है कि आप जिस टीवी या मोबाइल फोन में इस वक्त आप DNA देख रहे हैं वो भी AI से लैस है. सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी आज की तारीख में AI सेट करता है. इसी बीच एक नए वायरल ट्रेंड ने एक बार फिर AI के उपयोग को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस गंभीर सवाल की वजह है एक तिल. इंस्टाग्राम पर गूगल के जेमिनी AI टूल का इस्तेमाल करके विंटेज साड़ी ट्रेंड चल रहा है. लड़कियां इसके जरिये साड़ी में अपनी AI तस्वीर बना रही हैं. लेकिन इसी बीच एक यूजर ने तस्वीर की डीटेलिंग देखी तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने क्या बताया. पर्सनल डेटा चुरा रहा एआई झलक भावनानी नाम की इस यूजर ने जो फोटो AI टूल पर अपलोड की. उसमें उन्होंने फूल स्लीव कुर्ती पहन रखी है. लेकिन AI ने जो फोटो बनाकर दी.. उसमें झलक के बाएं हाथ पर तिल दिख रहा है. ऐसे में सवाल तो उठना लाजमी है कि AI को कैसे पता चला कि झलक भावनानी के बाएं हाथ पर तिल है. क्या गूगल का ये AI टूल लोगों की जासूसी कर रहा है. गूगल के इस AI टूल पर सिर्फ झलक ने ही सवाल नहीं उठाए हैं.. बल्कि कई ऐसे मामले भी सामने आए जहां लोगों ने बताया कि उनकी फोटो पर टैटू के निशान दिखे. जो अपलोडेड फोटो में नहीं थे. तिल वाले विवाद पर एक तर्क ये दिया जा रहा है कि जेमिनी गूगल का AI है. ऐसे में ये आपके गूगल फोटोज के रेफरेंस से तस्वीरें बनाता है. इसी वजह से झलक की तस्वीर में तिल दिख रहा है. लेकिन यहां एक बहस ये शुरू हो जाती है कि आखिर AI हमारे बारे में कितना जानता है. क्या वो हमारी अनुमति के बिना हमारे पर्सनल डाटा का इस्तेमाल कर सकता है. दंगे भी भड़का सकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI को लेकर ये कहा जाता है कि ये एक गंगा है. साफ रखो तो अमृत है..गंदा करो तो विष है. आज की तारीख में स्पेस टेक्नॉलॉजी में AI का इस्तेमाल हो रहा है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत के डिफेंस सिस्टम को AI से इंटीग्रेट करके पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को निष्क्रिय कर दिया था. अब इसी AI के जरिये देश में दंगा फैलाने की एक सुनियोजित साजिश भी रची जा रही है. इस वीडियो में प्रभु श्री राम और देश के पहले कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के बीच में फाइट दिखाई जा रही है. इस वीडियो को गौर से देखेंगे तो इसपर एक वाटरमार्क भी है. इस वीडियो को विगल..AI नाम के सॉफ्टवेयर से बनाया गया है. एक सवाल तो ये उठता है कि आखिर कोई AI टूल ऐसे आपत्तिजनक वीडियोज कैसे बना सकता है. इससे भी बड़ा सवाल तो ये है कि AI की मदद से ये वीडियोज बना कौन रहा है. समाज को बांटने की हो रही कोशिश इस वीडियो को देखकर यही लगता है कि इसके जरिए समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है. जिस राम के नाम पर 90 के दशक में हिंदुओं को एकजुट किया गया था. आज की तारीख में AI के इस्तेमाल से राम के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है. AI के जरिये समाज में जहर घोला जा रहा है. इसलिए ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग हो रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधुनिक युग की सबसे क्रांतिकारी तकनीकों में से एक है, जिसने स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, और संचार जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है. लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध, गोपनीयता, और नैतिक चुनौतियों जैसे जोखिम भी लाता है। जिसके आंकड़े आपको चौंका देंगे. 2025 तक दुनियाभर में साइबर अपराध की वजह से $10.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. 2024 में, 87% वैश्विक संगठनों ने AI-संचालित साइबर हमलों का सामना किया. डीपफेक धोखाधड़ी के मामले 2022 से 2023 तक 10 गुना बढ़े. 2023 में, 30% नौकरियों को AI से जोखिम था. भारत में, IT और BPO सेक्टर में 2024 तक AI के कारण 15% नौकरियां प्रभावित हुईं. 2024 में, 65% उपभोक्ताओं ने AI द्वारा उनकी व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

DNA Analysis DNA In Hindi DNA Analysis On AI Side Effects DNA Analysis On AI Advantages And Disadvantages डीएनए डीएनए एनेलेसिस हिंदी में डीएनए डीएनए एनेलेसिस ऑन एआई साइड इफेक्ट्सस डीएनए एनेलेसिस ऑन एआई फायदे-नुकसान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AI ಟ್ರೆಂಡ್‌ಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಎಚ್ಚರಿಕೆ.. ನ್ಯಾನೋ ಬನಾನಾ 3D ಫೋಟೋ ಅಪ್‌ಲೋಡ್ ಮಾಡಿ 70 ಸಾವಿರ ರೂ. ಕಳೆದುಕೊಂಡ ಯುವಕ..!AI ಟ್ರೆಂಡ್‌ಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಎಚ್ಚರಿಕೆ.. ನ್ಯಾನೋ ಬನಾನಾ 3D ಫೋಟೋ ಅಪ್‌ಲೋಡ್ ಮಾಡಿ 70 ಸಾವಿರ ರೂ. ಕಳೆದುಕೊಂಡ ಯುವಕ..!ಸೈಬರ್ ಅಪರಾಧಿಗಳ ಹೊಸ ತಂತ್ರಗಳು AI ಆಧಾರಿತ ಆ್ಯಪ್‌ಗಳ ಮೂಲಕ ವೈಯಕ್ತಿಕ ಫೋಟೋಗಳನ್ನು 3D ಮಾದರಿಗಳಾಗಿ ಪರಿವರ್ತಿಸುವಂತೆ ಮಾಡಿ ಬಳಕೆದಾರರನ್ನು ಆಕರ್ಷಿಸುತ್ತವೆ.
Read more »

अरे छोड़िए Saree ट्रेंड... आ गया अपने बचपन को गले लगाने वाला Trend, फटाफट जानिए कैसेअरे छोड़िए Saree ट्रेंड... आ गया अपने बचपन को गले लगाने वाला Trend, फटाफट जानिए कैसेवायरल हुए रेट्रो AI इमेजेज ने खूब लोकप्रियता पाई थी, लेकिन अब ध्यान एक और इमोशनल ट्रेंड की ओर चला गया है जिसका नाम है – ‘Hug My Younger Self’.
Read more »

ಶುರುವಾಗಿದೆ ನಿಮ್ಮ ಬಾಲ್ಯವನ್ನು ನೀವೇ ತಬ್ಬಿಕೊಳ್ಳುವ ಟ್ರೆಂಡ್ ! ಈ ಫೋಟೋವನ್ನು ಜನರೇಟ್ ಮಾಡುವ ಸುಲಭ ವಿಧಾನ ಇಲ್ಲಿದೆಶುರುವಾಗಿದೆ ನಿಮ್ಮ ಬಾಲ್ಯವನ್ನು ನೀವೇ ತಬ್ಬಿಕೊಳ್ಳುವ ಟ್ರೆಂಡ್ ! ಈ ಫೋಟೋವನ್ನು ಜನರೇಟ್ ಮಾಡುವ ಸುಲಭ ವಿಧಾನ ಇಲ್ಲಿದೆವೈರಲ್ ಆಗಿರುವ ರೆಟ್ರೊ AI ಚಿತ್ರಗಳು ಅಪಾರ ಜನಪ್ರಿಯತೆಯನ್ನು ಗಳಿಸುತ್ತಿದೆ. ಇದರ ಮಧ್ಯೆ, ಹಗ್ ಮೈ ಯಂಗರ್ ಸೆಲ್ಫ್ ಎಂಬ ಮತ್ತೊಂದು ಟ್ರೆಂಡ್ ಎಲ್ಲರ ಗಮನ ಸೆಳೆಯುತ್ತಿದೆ.
Read more »

India Denmark Relations: नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की खुली राह? डेनमार्क के पीएम की प्रधानमंत्री मोदी से बात,...India Denmark Relations: नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की खुली राह? डेनमार्क के पीएम की प्रधानमंत्री मोदी से बात,...PM modi Denmark Pm talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेटे फ्रेडरिक्सन ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, FTA, AI समिट 2026, यूक्रेन संकट और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की.
Read more »

AI से साड़ी वाली फोटो आप भी बना रहे हैं ? तो Risk कितना है वो भी सुन लें, इन्फ्लुएंसर ने शेयर किया डरावना एक्सपीरिएंसAI से साड़ी वाली फोटो आप भी बना रहे हैं ? तो Risk कितना है वो भी सुन लें, इन्फ्लुएंसर ने शेयर किया डरावना एक्सपीरिएंसAI Nano Banana Saree Trend: सोशल मीडिया पर नैनो बनाना ट्रेंड छाया हुआ है. हर कोई Google Gemini पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Viral Gemini AI Prompts: सोशल मीडिया पर छाया Google का Nano Banana AI, बनाएं अपनी तस्वीरें इन 5 तरीकों सेViral Gemini AI Prompts: सोशल मीडिया पर छाया Google का Nano Banana AI, बनाएं अपनी तस्वीरें इन 5 तरीकों सेGoogle Gemini AI Trending Prompts: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए ट्रेंड्स वायरल होते रहते हैं. इनमें से एक सबसे खास और तेजी से वायरल हो रहा है Google का Nano Banana AI टूल, जो यूजर्स को रियलिस्टिक और क्रिएटिव फोटो एडिटिंग का मौका देता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:41:10