DNA: खर्चा चलाने के लिए पाकिस्तान ने गढ़ी रेडिएशन लीक की फर्जी कहानी! किराना हिल्स में आखिर क्या छिपा है?

Kirana Hills News

DNA: खर्चा चलाने के लिए पाकिस्तान ने गढ़ी रेडिएशन लीक की फर्जी कहानी! किराना हिल्स में आखिर क्या छिपा है?
What Is Kirana HillsWhere Is Kirana HillsRadiation
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 202 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 143%
  • Publisher: 63%

India-Pakistan Tension: इतिहास और तथ्य बताते हैं कि किराना की पहाड़ियां वाकई पाकिस्तान के लिए अहमियत रखती हैं. शायद अमेरिका को भी किराना का सच मालूम था. इसी वजह से पाकिस्तान ने परमाणु रेडिएशन की अफवाह से किराना का नाम जोड़ा ताकि दुनिया उसके झूठ पर भरोसा कर सके.

DNA : खर्चा चलाने के लिए पाकिस्तान ने गढ़ी रेडिएशन लीक की फर्जी कहानी! किराना हिल्स में आखिर क्या छिपा है?इतिहास और तथ्य बताते हैं कि किराना की पहाड़ियां वाकई पाकिस्तान के लिए अहमियत रखती हैं. शायद अमेरिका को भी किराना का सच मालूम था.

इसी वजह से पाकिस्तान ने परमाणु रेडिएशन की अफवाह से किराना का नाम जोड़ा ताकि दुनिया उसके झूठ पर भरोसा कर सके.आंतों को गटर बना देते हैं ये 5 फूड्स, रोजाना खाते हैं तो हमेशा घेरे रहेंगी ये बीमारियांPhotos: लो पाकिस्तानियों देख लो अपनी तबाही के सबूत, खस्ताहाल बने एयरबेस; रो रहे मुनीर; तस्वीरें दे रहीं गवाहीपिछले 24 घंटे से पूरी दुनिया में भारत-पाकिस्तान के साथ-साथ दुनिया भर में हॉट टॉपिक किराना हिल्स बना हुआ है. इस पर चर्चा परमाणु धमाके की आग जैसी फैल रही है. पाकिस्तान में सरगोधा के नजदीक स्थित किराना पर्वत श्रृंखला से जुड़ा एक बड़ा दावा किया गया है. किराना की पहाड़ियों में कई रहस्य मौजूद हैं. ये रहस्य भी आपको बताएंगे लेकिन सबसे पहले गौर से किराना की पहाड़ियों से जुड़े दावों को समझिए. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी दावा कर रहे हैं कि किराना की पर्वत श्रृंखला पर इंडियन एयरफोर्स ने हमला किया था, जिसके बाद वहां से रेडिएशन लीक हो रही है. दावे में ये भी कहा जा रहा है कि इस पर्वत श्रृंखला में पाकिस्तान के परमाणु हथियार रखे थे और रेडिएशन लीकेज के बाद किराना से नागरिकों को निकालने का सिलसिला शुरू हो गया है. कहा गया है कि अमेरिका से न्यूक्लियर रेडिएशन की मात्रा पता करने के लिए एक स्पेशल विमान पाकिस्तान आया है और मिस्र से बोरोन से भरा एक विमान भी पाकिस्तान भेजा गया है ताकि परमाणु रेडिएशन को काबू किया जा सके.हम आपको बता दें कि ये पर्वत श्रृंखला पाकिस्तान के सरगोधा के पास हैं. सरगोधा में पाकिस्तान का एक बड़ा एयरबेस है, जहां पाकिस्तानी एयरफोर्स के J-7, JF-17 और मिराज-5 फाइटर जेट तैनात रहते हैं. किराना की लोकेशन और किराना की पहाड़ियों को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वो आपने जान लिए. अब हम आपके सामने इन वायरल दावों का फैक्ट चेक करेंगे. लेकिन उससे पहले सोमवार को वायुसेना ने कहा था कि उन्होंने किराना की पहाड़ियों में कोई हवाई हमला या मिसाइल अटैक नहीं किया है. भारतीय वायुसेना ने यहां तक कहा है कि किराना में पाकिस्तानी परमाणु हथियारों की कोई जानकारी उसके पास नहीं है यानी पाकिस्तान की तरफ से किए गए दावे सिर्फ और सिर्फ फेक न्यूज हैं.पाकिस्तान का फैक्ट चेक तो हो गया. लेकिन एक सवाल आपके अंदर जरूर उठ रहा होगा. आखिर किराना की पहाड़ियों को लेकर अफवाह क्यों फैलाई गई. क्या इस फेक न्यूज को फैलाने के पीछे भी पाकिस्तानी फौज का हाथ है या फिर ये शहबाज शरीफ सरकार का कोई नया दांव है न्यूक्लियर रेडिएशन की इस अफवाह के साथ. अगर आप पिछले कुछ दिनों की घटनाओं को देखेंगे तो आप इस अफवाह के सारे तार जोड़ पाएंगे और ऐसा करने के लिए आपको पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान जरूर जानना चाहिए जो 6 दिन पहले दिया गया था.पहले पाकिस्तानी रक्षामंत्री परमाणु हमले की हद तक जाने का दावा करते हैं. फिर अचानक पाकिस्तान से तीन बार भूकंप की खबरें आती हैं और आखिर में एक कथित न्यूक्लयिर साइट से एटमी रेडिएशन का फर्जी दावा किया जाता है. इन सभी घटनाओं को एक साथ सामने रखा जाए तो एक नई तस्वीर पैदा होती है. क्या है ये नया संभावित पाकिस्तानी प्लान आप गौर से समझिए. पाकिस्तान को हाल ही में IMF से 2.4 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद मिली है. लेकिन भारत के साथ तनाव के दौरान पाकिस्तान का सैन्य खर्चा तेजी से बढ़ा है, जो बताता है कि इस आर्थिक मदद से पाकिस्तान का काम नहीं चलेगा. मुमकिन है इसी वजह से पाकिस्तान ने परमाणु रेडिएशन लीक होने की थ्योरी गढ़ी है. ताकि परमाणु संकट से निपटने के नाम पर उसे अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय मदद मिल जाए.शहबाज और मुनीर जैसे किरदारों के दिमाग में क्या चलता है ये बताना मुश्किल है लेकिन जिन किराना की पहाड़ियों के इर्द गिर्द परमाणु रेडिएशन लीक होने की कहानी बुनी गई है, उससे जुड़े कुछ तथ्य हम आपको जरूर बताएंगे ताकि आपको पता चल सके आखिर इस थ्योरी को खड़ा करने के पीछे किराना को ही क्यों चुना गया. किराना की पर्वत श्रृंखला को ब्लैक माउंटेन यानी काले पहाड़ कहा जाता है. इन पहाड़ियों के अंदर कई गुफाएं हैं और कहा जाता है 80 के दशक में पाकिस्तान ने इन्हीं गुफाओं के जरिए एक ऐसा नेटवर्क बनाया, जहां पाकिस्तान के परमाणु हथियार रखे गए ये गुफाएं जमीन में सैकड़ों फीट अंदर तक मौजूद हैं.इस दावे को बल इस तथ्य से भी मिलता है कि किराना से सिर्फ 80 किलोमीटर दूर कुशाब में पाकिस्तान के हेवी वॉटर रिएक्टर हैं, जो यूरेनियम जैसे रेडियोएक्टिव पदार्थों के एनरिचमेंट में मदद करते हैं. जानकार ये भी कहते हैं कि सरगोधा एयरबेस को किराना की सुरक्षा के लिए ही विकसित किया गया था सामरिक हलकों में कहा जाता है. किराना को अमेरिका के AREA 51 की तर्ज पर तैयार किया गया था ताकि काले पहाड़ों के अंदर पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का सीक्रेट कभी बाहर ना आ पाए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

What Is Kirana Hills Where Is Kirana Hills Radiation Kirana Hills Kinara Hills Kinara Hills Pakistan Kirana Hills India Pakistan War Pakistan Airbase Atttack किराना हिल्स क्या है किराना हिल्स किराना हिल्स में क्या है पाकिस्तान एयरबेस DNA DNA Analysis Pakistan Latest News Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत के सख्त एक्शन के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान, अब पहलगाम हमले की जांच के लिए तैयारभारत के सख्त एक्शन के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान, अब पहलगाम हमले की जांच के लिए तैयारपहलगाम हमले की जांच के लिए पाकिस्‍तान तैयार, जानें PM शहबाज शरीफ ने क्‍या कहा
Read more »

DNA: हवा-पानी में एक साथ भारत मारेगा पंजा, घुटनों पर दिखेगा पाकिस्तान, हलक में अटकी जानDNA: हवा-पानी में एक साथ भारत मारेगा पंजा, घुटनों पर दिखेगा पाकिस्तान, हलक में अटकी जानPakistan Airspace: पाकिस्तान ने भारत के लिए अपने एयरस्पेस को सस्पेंड कर दिया और अब भारत भी पाकिस्तान के लिए अपने एयर स्पेस को बंद करने की तैयारी कर रहा है.
Read more »

पहलगाम हमला: पाकिस्तान का दावा 'भारत 24 से 36 घंटों में कर सकता है सैन्य कार्रवाई'पहलगाम हमला: पाकिस्तान का दावा 'भारत 24 से 36 घंटों में कर सकता है सैन्य कार्रवाई'क्या भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं और क्या भारत अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान पर किसी तरह की कार्रवाई कर सकता है?
Read more »

Defence Website Hacked: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान बौखलाया, डिफेंस वेबसाइट्स को बनाया निशाना, डेटा में की सेंधमारीDefence Website Hacked: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान बौखलाया, डिफेंस वेबसाइट्स को बनाया निशाना, डेटा में की सेंधमारीDefence Website Hacked: भारत की डिफेंस वेबसाइटों पर पाकिस्तान ने साइबर हमला किया है. खुफिया जानकारी के लीक होने की आशंका जताई है.
Read more »

भारत ने किराना हिल्स पर नहीं किया हमला: एयर मार्शल एके भारतीभारत ने किराना हिल्स पर नहीं किया हमला: एयर मार्शल एके भारतीएयर मार्शल एके भारती ने आज यानी सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस में स्पष्ट किया कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के किराना हिल्स को निशाना नहीं बनाया है.
Read more »

किराना हिल्स में क्या है? जानें- कैसी है पाकिस्तान की वो जगह जहां भारत ने हमले की बात नकारीकिराना हिल्स में क्या है? जानें- कैसी है पाकिस्तान की वो जगह जहां भारत ने हमले की बात नकारीएयर मार्शल भारती ने कहा, “हमने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया; मैंने कल अपनी ब्रीफिंग में इसका जिक्र नहीं किया.” ये दोनों स्थान मुश्किल से 7 किलोमीटर की दूरी पर हैं, और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी चोटियों के आधार से घने धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:06:56