DNA Analysis: एक बड़े कवि ने कहा है एक तरफ़ है धर्म-पताका, एक तरफ है जाति-गाथा, हमसे खींची जाती नहीं, जाति है कि जाती नहीं. जाति के नाम पर इस देश में न जाने कितनी जंग हुई लेकिन जाति है कि जाति नहीं. एक बार फिर यूपी के वाराणसी में जाति वाली बहस तेज हो गई है.
एक बड़े कवि ने कहा है एक तरफ़ है धर्म-पताका, एक तरफ है जाति-गाथा, हमसे खींची जाती नहीं, जाति है कि जाती नहीं. जाति के नाम पर इस देश में न जाने कितनी जंग हुई लेकिन जाति है कि जाति नहीं. एक बार फिर यूपी के वाराणसी में जाति वाली बहस तेज हो गई है.
IND vs ENG: ड्रॉ या फिर इंग्लैंड की जीत... लॉर्ड्स में टीम इंडिया के जीतने के कितने चांस? सिर्फ 2 बार हुआ ऐसाAmarnath yatra: बस 10 दिन में अंतर्ध्यान हो गए बाबा अमरनाथ बर्फानी, भूखे को अन्न-प्यासे को पानी, वजह क्या हैअब घर पर बनाएं क्रिस्पी, स्पाइसी और सुपर टेस्टी चिली पोटैटो, नोट कर लें रेस्टोरेंट स्टाइल वाला शानदार रेसिपीकोल्हापुर से 45 किलोमीटर की दूरी पर बसा है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, फैमिली के साथ बना लें घूमने का जबरदस्त प्लान! वाराणसी में राजपूत और राजभर समाज आमने सामने आ गया है. वजह है एक गाय, एक बांस का पौधा और खेत. आपको लग रहा होगा की मामला छोटा-मोटा है लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे की इस विवाद में करीब 10 लोग अस्पताल पहुंच गए हैं. दो राजनीतिक पार्टियां आमने सामने आ गई हैं और तो और स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम यानी SIT गठित कर दी गई है. खेत से शुरू हुआ ये जाति वाला मामला कैसे राजनीति का विषय बन गया. वाराणसी के एक छोटे से गांव में हो रही ये लड़ाई यूं तो दो परिवारों के बीच में हुई है लेकिन बीते कुछ दिनों में इस कहानी में इतने मोड़ आए की कहानी दो जातियों के बीच अदावत की बन गई. इसमें राजनीति शुरू हो गई और देखते ही देखते ये इतना बड़ा मुद्दा बन गया की पुलिस को SIT गठित करनी पड़ गई. इस कहानी में इतने पेंच हैं कि आपको हर एक पहलू को बहुत गौर से देखना चाहिए. कहानी शुरू हुई इस बांस के पौधे से जिसके दो तरफ दो खेत हैं. एक के मालिक राजभर समाज से आते हैं तो दूसरे राजपूत समाज से. पौधा राजभर भाई के खेत में है लेकिन ये जब उगता है तो गाछ राजपूत भाई के खेत तक आ जाती है. इसी पेड़ को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत हुई. लेकिन दोनों के बीच का ये विवाद हिंसक तब हो गया जब राजपूत भाई ने अपने खेत में चल रही एक गाय को भगाया तो वो राजभर भाई के खेत में पहुंच गई. बस लंबे वक्त से सुलग रही इस अदावत को चिंगारी मिल गई और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई.July 12, 2025 आरोप है कि राजभर किसानों ने राजपूत किसानों पर हमला बोल दिया. तलवार और डंडों से हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना के बाद हुई इस राजपूत Vs राजभर वाली इस अदावत में लग गया राजनीति का तड़का. राजपूत समाज की तरफ से उतरी करणी सेना और राजभर समाज की तरफ से सुहेलदेव समाज पार्टी ने मोर्चा संभाला. दो परिवारों के बीच का ये जमीन विवाद कब राजपूत और राजभर के बीच का जमीर विवाद बन गया किसी को नहीं पता चला जाति और राजनीति का तड़का जब लग ही गया तो जाति की राजनीति करने वाली पार्टी यानी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक के मुद्दे पर राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी कैसे पीछे रह सकती थी. समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजपूत कहीं से कमजोर नहीं हैं राजपूत इतना मजबूत है कि वो अपनी लड़ाई खुद लड़ सकता है. अभी तक आप भी सोच रहे होंगी की भारत के 6,28,221 गांवों में हर रोज ऐसे न जाने कितने विवाद होते होंगे लेकिन खेत की कियारी से उठा विवाद राजनीतिक गलियारों में कैसे पहुंच गया ये पता ही नहीं चला. इस मामले में थाना प्रभारी लाइन हाजिर हो गए हैं. उच्च स्तरीय जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है. लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या इस टेंशन की पीछे सच में कोई ऐसी कहानी है जो अभी तक सामने नहीं आई है या फिर एसआई को ये पता लगाने के लिए बनाया गया है कि क्या सच में बांस का गाछ दूसरे खेत में आने दिक्कत हो रही है या नहीं या फिर राजपूत के खेत से राजभर के खेत में गाय ने कितना नुकसान पहुंचाया था. कुल मिलाकर यहां रैदास का एक दोहा याद आता है. जात पांत के फेर मंहि, उरझि रहइ सब लोग, मानुषता कूं खात हइ, रैदास जात कर रोग.हम PAK को 'शत्रु देश' क्यों नहीं घोषित कर पा रहे? संविधान में भी बदलाव की है जरूरतबीजेपी-कांग्रेस ड्रग माफिया और गैंगस्टरों को बचा रहीं, पंजाब के मंत्री का बड़ा आरोपblood moneyahmedabad plane crashahmedabad plane crashआईआईएम कलकत्ता की छात्रा ने नहीं हुआ रेप, पिता के दावे के बाद पलटी हॉस्टल की कहानी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
काशी विश्वनाथ धाम में रील विवाद: तेज प्रताप यादव के वीडियो पर बवाल, जांच के आदेशकाशी विश्वनाथ धाम में रील विवाद: तेज प्रताप यादव के वीडियो पर बवाल, जांच के आदेश
Read more »
पूर्णिया में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, 7 महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोपपूर्णिया में दहेज को लेकर एक और दुखद घटना सामने आई है, जहां मधुबनी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई.
Read more »
पुलिस की पकड़ से भाग कूएं में कूदा, राजस्थान के दौसा में जानें क्यों मचा बवालRajasthan Dausa latest News: दौसा के करनावर गांव में चोरी के एक आरोपी की पुलिस की मौजूदगी में कुएं में गिरने से मौत हो गई, जिससे तनाव फैल गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे धक्का दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि वह भागने के दौरान गिरा।
Read more »
लालू के बाहुबली गढ़ से PM मोदी करेंगे तोहफों की बारिश! सेंटर क्यों बना सीवान?PM Modi Bihar Visit: लालू यादव के 'बाहुबली' गढ़ में पीएम मोदी, बिहार पर करेंगे तोहफों की बारिश! सीवान ही क्यों बना सेंटर?
Read more »
बुलंदशहर: शादी समारोह में लहराया राइफल, खूब चले लाठी-डंडे, 4 लोग हिरासत मेंUP News: बुलंदशहर में एक शादी समारोह में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
Read more »
भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि जून में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचीभारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि जून में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची
Read more »
