DNA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज नहीं, स्वर्ग चाहिए

DNA News

DNA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज नहीं, स्वर्ग चाहिए
DNA AnalysisDonald TrumpUS President
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 217 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 63%

DNA Analysis: इन दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी पाकिस्तान के गुण गाते दिख रहे हैं लेकिन आज हम ट्रंप के पाकिस्तान प्रेम नहीं बल्कि उनकी स्वर्ग यात्रा वाले स्वप्न का विश्लेषण करने वाले हैं.

US President Donald Trump : अब तक आपने ये सुना होगा कि ट्रंप की आखिरी ख्वाहिश नोबेल पाने की है लेकिन नई बात ये है कि ट्रंप की आखिरी ख्वाहिश नोबेल पाना नहीं बल्कि जन्नत पाना है. बिल्कुल, ट्रंप को नोबेल नहीं स्वर्ग में स्थान चाहिए.

उन्होंने हाल ही में एक रिपोर्टर के सामने अपनी स्वर्ग वाली अंतिम इच्छा जताई है. ट्रंप ने कहा मैं कोशिश कर रहा हूं कि स्वर्ग पहुंच जाऊं, पर लगता है मैं सबसे नीचे हूं; सुनने में आ रहा है कि मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है. ट्रंप की इच्छा स्वर्ग पहुंचने की तो है लेकिन उन्हें इस बात का भी एहसास है कि उनके कर्म ऐसे नहीं रहे हैं जिसके लिए स्वर्ग में उनका स्थान सुरक्षित हो सके. नोबेल के लिए पाक ने की पैरवी उन्हें ये भी पता होना चाहिए कि नोबेल की तरह स्वर्ग जाने के लिए भी किसी की पैरवी काम नहीं आने वाली. क्योंकि, वहां भी पैरवी नहीं चलती है. ये सब कर्म के आधार पर तय होता है. नोबेल पुरस्कार के लिए तो ट्रंप ने शहबाज और मुनीर से पैरवी करा ली थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. वैसे शहबाज शरीफ जैसे पाकिस्तानी नेता ट्रंप की तारीफ और चापलूसी के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं. हालांकि, हो सकता है कि वो ट्रंप को खुश करने के लिए ये भी कह दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति को जन्नत नसीब होनी चाहिए लेकिन जब इनके कहने से नोबेल नहीं मिला तो जन्नत कहां से मिलेगी?. वैसे भी पाकिस्ता को जन्नत का नहीं..सिर्फ जहन्नुम का रास्ता पता है. डील क्रैक का कोई चांस नहीं ट्रंप की स्वर्ग वाली अंतिम इच्छा पर अमेरिका से जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के सलाहकार पीटर वेनर ने ट्रंप की डील करने की योग्यता पर संदेह तो नहीं किया लेकिन यह साफ किया कि ईश्वर के साथ ट्रंप की डील क्रैक होने का कोई चांस ही नहीं है, इसलिए ट्रंप HEAVEN में एंट्री के बारे में तो मन में विचार भी न लाएं. पीटर वेनर ने कहा ट्रंप अब ईश्वर से डील करने की सोच रहे हैं ताकि, किसी तरह स्वर्ग में जगह बना लें लेकिन ईश्वर को न तो धमका सकते हैं न उन पर केस कर सकते हैं. अभी मैं स्वर्ग में हूं धीरे-धीरे शायद ट्रंप को भी समझ आने लगा है कि स्वर्ग के रास्ते से उनका कोई खास वास्ता नहीं रहने वाला है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में तेलअवीव की यात्रा के लिए जाते वक्त एयरफोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत में अपने स्वर्ग जाने को लेकर संदेह जताया था. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मेरे स्वर्ग जाने की कोई संभावना है क्योंकि मुझे लगता है कि शायद मैं स्वर्ग जाने वाला नहीं हूं, हो सकता है कि मैं अभी ही स्वर्ग में हूं खासकर जब हम एयरफोर्स वन में उड़ रहे हैं. मुझे यकीन नहीं है कि मैं स्वर्ग तक पहुंच पाऊंगा लेकिन मैंने बहुत से लोगों का जीवन बेहतर बनाया है और उदाहरण के तौर पर अगर 2020 का चुनाव धांधली भरा न होता तो आज रूस और यूक्रेन में लाखों लोग जिंदा होते. प्रेस सचिव का बयान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लैविट ने भी ट्रंप के स्वर्ग जाने की इच्छा पर मुहर लगाई थी. कैरोलीन लेविट ने कहा था मुझे लगता है कि राष्ट्रपति वाकई में स्वर्ग जाना चाहते हैं, जैसा कि हम सभी चाहते हैं. इस खबर से पहले ट्रंप द्वारा अपने समर्थकों से स्वर्ग जाने में मदद के लिए 15 डॉलर का दान मांगने की खबर भी सामने आई. उनके समूह नेवर सरेंडर इंक द्वारा की गई यह अपील ट्रंप की मौत की ऑनलाइन अफवाहों के बाद आई. 79 की उम्र में किसी भी व्यक्ति के लिए मृत्यु के बाद की संभावनाओं पर विचार करना बड़ी बात नहीं है लेकिन ट्रंप जैसे आत्ममुग्ध व्यक्ति के मुंह से खुद पर संदेह करने की बात हैरान करती है. ट्रंप को मिलेगा स्वर्ग ? ट्रंप ये जान रहे हैं कि ऊपर जाकर भी उनका कुछ होना-जाना नहीं है. इस जहां में नोबेल तो मिला नहीं उस जहां में जन्नत मिलेगा कि नहीं, यह पता नहीं; कुछ ऐसा प्रबंध किया जाए कि धरती पर रह कर ही अपने आप को अमर करने का रास्ता निकल आए. यही वजह है कि ट्रंप अब स्मारकों में अपना भविष्य तलाश रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने व्हाइट हाउस का ईस्ट विंग तोड़ कर 90 हजार वर्ग क्षेत्र में ट्रंप बॉलरूम बनाने की योजना शुरू की है. वॉशिंगटन की एंट्री पर वे फ्रांस के आर्क डे ट्रिओम्फट जैसी बड़ी मेहराब बनवाना चाहते हैं. अपनी तस्वीर वाला 1 डॉलर का नया सिक्का जारी करने पर भी विचार कर रहे हैं, जो 100 साल में कभी नहीं हुआ. सुपर से ऊपर तक उनको बटर लगाने वाले रिपब्लिकन सहयोगी भी पीछे नहीं हैं, वे तो जॉन.एफ.कैनेडी सेंटर या डल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम ट्रंप पर करने की प्लानिंग में लगे हैं. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में फिर भड़केगी हिंसा, चुनाव से पहले यूनुस और जमात में पड़ी फूट ट्रंप का अगल कदम क्या होगा? अपना नाम अमर करने के लिए ट्रंप ने जाने क्या-क्या नहीं किया, क्या-क्या नहीं करवाया. वॉशिंगटन में रोज गार्डन दोबारा बनवाया, ओवल ऑफिस में सोना जड़वाया और अब ट्रंप भव्य ट्रंप प्रेसिडेंशियल बॉलरूम बनवाने की योजना है. भले ही वे इसे फेक न्यूज बताएं लेकिन उन्हें एतराज नहीं होगा अगर लोग इसे इसी नाम से बुलाएं.ट्रंप का अगला कदम क्या होगा, इस बारे में पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता लेकिन एक बात यकीनी तौर पर कही जा सकती है कि आप उन्हें भले पसंद न करें लेकिन उन्हें खारिज नहीं कर सकते. आप भले उनसे सहमत न हों लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते और आप भले उनका विरोध करें लेकिन रोक नहीं सकते.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

DNA Analysis Donald Trump US President Nobel Peace Prize डीएनए डीएनए विश्लेषण डोनाल्ड ट्रंप नोबेल प्राइज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: देश के कट्टरपंथियों को ‘वंदे मातरम’ से परेशानी, 150वीं वर्षगांठ पर किया विरोधDNA: देश के कट्टरपंथियों को ‘वंदे मातरम’ से परेशानी, 150वीं वर्षगांठ पर किया विरोधमुसलमानों के लिए इस्लाम मां को बहुत इज़्ज़त देता है, उनकी सेवा करना जन्नत का रास्ता माना जाता है, जो उनके पैरों के नीचे है.
Read more »

DNA: अभिशाप नहीं, वरदान हैं सफेद बाल, जानिए कैसे करते हैं कैंसर से बचाने का इशाराDNA: अभिशाप नहीं, वरदान हैं सफेद बाल, जानिए कैसे करते हैं कैंसर से बचाने का इशारासिर पर सफेद बाल आते ही लोगों का मन टेंशन से भर जाता है, क्योंकि ये बढ़ती उम्र के संकेत माने जाते हैं, लेकिन इसकी पॉजिटिव बातों को जानेंगे तो शायद आपके विचार बदल जाएंगे.
Read more »

DNA: लद्दाख से लेकर गुजरात के रण तक भारतीय सेनाएं क्यों कर रहीं युद्धाभ्यास? क्या बड़े मिशन का संकेत तो नहींDNA: लद्दाख से लेकर गुजरात के रण तक भारतीय सेनाएं क्यों कर रहीं युद्धाभ्यास? क्या बड़े मिशन का संकेत तो नहींDNA in Hindi: भारत की तीनों सेनाओं के करीब 30 हजार सैनिक इन दिनों लद्दाख से लेकर गुजरात के रण तक बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास करने में जुटे हुए हैं. आखिर यह किस बात का संकेत है. क्या भारत किसी बड़े मिशन की तैयारी कर रहा है.
Read more »

DNA: हिंदुस्तान, तालिबान और शहंशाह, भारत का त्रिशूल कैसे पाकिस्तान के लिए नासूर?DNA: हिंदुस्तान, तालिबान और शहंशाह, भारत का त्रिशूल कैसे पाकिस्तान के लिए नासूर?पाकिस्तान का आतंकी हाफिज सईद भले ही कितनी भी शेखी बघार ले, लेकिन सच तो ये है कि वो एक खौफ के साये में जी रहा है, इसलिए सार्वजनिक मंचों पर आने से कतरा रहा है.
Read more »

DNA: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पुतिन-जिनपिंग और खामेनेई का वेनेजुएला ट्रायंगलDNA: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पुतिन-जिनपिंग और खामेनेई का वेनेजुएला ट्रायंगलऐसी खबरें कई दिनों से आ रही हैं कि अमेरिका अब वेनेजुएला पर हमला कर सकता है, लेकिन वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ट्रंप के खिलाफ अपना अलग प्लान बना लिया है.
Read more »

DNA: China Unveils Claimed Sixth-Generation Fighter Jet Amid Global TensionsDNA: China Unveils Claimed Sixth-Generation Fighter Jet Amid Global TensionsIn today’s DNA, Zee News Managing Editor Rahul Sinha decoded China’s claimed sixth-generation fighter jet.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:35:12