DMK-कांग्रेस में तनातनी, सीट शेयरिंग को लेकर छिड़ी जुबानी जंग, अपनी ही पार्टी के नेता पर क्यों भड़के TNCC चीफ?

Tamil Nadu News News

DMK-कांग्रेस में तनातनी, सीट शेयरिंग को लेकर छिड़ी जुबानी जंग, अपनी ही पार्टी के नेता पर क्यों भड़के TNCC चीफ?
CongressDMKAssembly Elections
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 63%

Tamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और DMK में तकरार छिड़ी है. सरकार में भागीदारी और सीट बंटवारे को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया गया है. ऐसा तब हुआ कांग्रेस सांसद ने DMK को साल 2021 का चुनाव याद दिलाया.

Congress DMK Alliance: तमिलनाडु में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. जिसे लेकर सभी पार्टियां दमखम लगा रही है. DMK की कोशिश है कि फिर से एक बार सरकार बनाई जाए जबकि विपक्षी पार्टियां उलटफेर के इरादे से मैदान में उतर रही है.

इससे पहले कांग्रेस और DMK के बीच गठबंधन को लेकर अंदरूनी तकरार छिड़ी है. सीट बंटवारे और सरकार में भागीदारी को लेकर तनाव फिर से उभर आया है. ऐसा तब हुआ जब कांग्रेस सांसद ने डीएमके को साल 2021 के चुनाव का याद दिलाया, आखिर क्या है पूरा माजरा? समझते हैं विस्तार के साथ. क्या है माजरा? तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होना है, इसे लेकर तमिलनाडु सरकार में मंत्री राजा कन्नप्पन ने एक कार्यक्रम में कहा था कि डीएमके आगामी विधानसभा चुनाव में 160 से 170 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी को भरोसा है कि वह 160 सीटें तक जीत सकती है. उनके इस बयान के बाद कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने DMK को साल 2021 का चुनाव याद दिला दिया और कहा कि 2021 में आपने 173 सीटों पर चुनाव लड़ा और 133 सीटें जीतीं. इसके बाद से दोनों के बीच चल रही अंदरूनी तकरार खुलकर सामने आ गई. कांग्रेस में हो रही है आलोचना उनके बयान के बाद जब सियासी माहौल खराब हआ तो TNCC प्रमुख के. सेल्वापेरुन्थागाई ने उनके बयानों की आलोचना की. साथ ही कहा मैं एआईसीसी के निर्देशों का सख्ती से पालन करता हूं. हमें सार्वजनिक मंचों पर गठबंधन के बारे में बात न करने के लिए कहा गया है. कांग्रेस में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और के.सी. वेणुगोपाल ने हमें सार्वजनिक रूप से राय जाहिर न करने के लिए कहा है. साथ ही कहा कि आलाकमान के निर्देशों की अवहेलना करना गलत है. बता दें कि तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के चीफ के सेल्वापेरुंथगई को कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल का करीबी माना जाता है. सीट साझेदारी को लेकर चर्चा कांग्रेस सांसद का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब कुछ ही दिनों बांद DMK गठबंधन के साथ बैठक करने वाली है. कांग्रेस चाहती है कि सरकार में उन्हें भी हिस्सेदारी मिले लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में साफ किया था कि तमिलनाडु में गठबंधन सरकार की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में पेंच फंस गया है. कांग्रेस के एक सीनियर लीडर ने कहा कि सीटों की संख्या पर बातचीत अभी भी हो सकती है. DMK कर सकती है बैठक विधानसभा चुनाव को देखते हुए आगामी 22 फरवरी को डीएमके गठबंधन दलों के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत कर सकती है. इससे पहले कांग्रेस नेताओं का सार्वजनिक तौर पर बोलने से कांग्रेस में भी नाराजगी है. साथ ही साथ DMK नेता भी नाराज हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Congress DMK Assembly Elections Tamil Nadu Assembly Elections Congress DMK Alliance Congress DMK Meeting तमिलनाडु न्यूज कांग्रेस DMK विधानसभा चुनाव तमिलनाडु विधानसभा चुनाव कांग्रेस DMK गठबंधन कांग्रेस DMK बैठक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मांगी माफी, जानें आखिर क्या है वजह?अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मांगी माफी, जानें आखिर क्या है वजह?Amit shah Tamil Nadu Visit Today Criticizes DMK Govt अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मांगी माफी, आखिर क्या रही वजह? देश
Read more »

DMK नेता की पत्नी ने राज्यपाल से डिग्री नहीं ली: बुलाने पर भी इग्नोर किया; तमिलनाडु सरकार और आरएन रवि के बी...DMK नेता की पत्नी ने राज्यपाल से डिग्री नहीं ली: बुलाने पर भी इग्नोर किया; तमिलनाडु सरकार और आरएन रवि के बी...Tamil Nadu University Convocation Case; Follow Governor RN Ravi, MK Stalin, DMK Party Dispute Latest News, Reports And Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

Language Controversy: DMK सासंद के बयान से तमिलनाडु में फिर भड़का भाषा विवाद, BJP ने कहा- हिंदी भाषियोें से माफी मांगोLanguage Controversy: DMK सासंद के बयान से तमिलनाडु में फिर भड़का भाषा विवाद, BJP ने कहा- हिंदी भाषियोें से माफी मांगोLanguage Controversy: DMK सासंद के बयान से तमिलनाडु में फिर भड़का भाषा विवाद, BJP ने कहा- हिंदी भाषियोें से माफी मांगो Language Controversy sparks after DMK MP Dayanidhi Maran Statement देश
Read more »

Cash for votes? How political parties woo Women as vote jackpot ahead of electionsCash for votes? How political parties woo Women as vote jackpot ahead of electionsJust months from polls, Tamil Nadu CM M.K. Stalins DMK drops Rs 5,000 into 1.31 crore womens accounts, advance aid plus bonus cash, sparking whispers: is this welfare or a vote grab?
Read more »

तमिलनाडु चुनाव: भाजपा का दावा- चुनाव से पहले DMK-कांग्रेस गठबंधन में दरार; महिलाओं को ₹5000 योजना चुनावी स्टंटतमिलनाडु चुनाव: भाजपा का दावा- चुनाव से पहले DMK-कांग्रेस गठबंधन में दरार; महिलाओं को ₹5000 योजना चुनावी स्टंटतमिलनाडु की सियासत में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य भाजपा ने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) और उसकी सहयोगी कांग्रेस के बीच गंभीर मतभेद होने का दावा किया
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:46:54