DMK पार्षद ने दलित कर्मचारी से पैरों पर गिरकर मंगवाई माफी, Video वायरल

Villupuram News

DMK पार्षद ने दलित कर्मचारी से पैरों पर गिरकर मंगवाई माफी, Video वायरल
Villupuram Viral VideoDMK Councilor Viral Videoतमिलनाडु

तमिलनाडु का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो तिंडीवनम नगर पालिका कार्यालय का बताया जा रहा है. जिसमें अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाला एक सरकारी कर्मचारी एक महिला पार्षद के पैरों पर गिरकर माफी मांग रहा है. हालांकि, इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने डीएमके पर हमला बोला है.

तमिलनाडु के विल्लुपुरम के तिंडीवनम नगर पालिका कार्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाला एक सरकारी अधिकारी डीएमके पार्षद राम्या राजा के पैरों पर गिर गया. इस वीडियो ने नौकरशाही में व्याप्त जाति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया है.

बीजेपी के अन्नामलाई ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए डीएमके पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि डीएमके एक ऐसी पार्टी है, जो सामाजिक न्याय का दिखावा करती है. लेकिन वास्तव में केवल सामाजिक अन्याय करती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारी मुनियप्पन, डीएमके पार्षद राम्या राजा के पैरों में गिरकर माफ़ी मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं.यह भी पढ़ें: 'तुम विमान उड़ाने लायक नहीं, जाओ चप्पलें सिलो', इंडिगो के ट्रेनी पायलट ने लगाया जातिवादी दुर्व्यवहार का आरोप This is DMK’s model of Social Justice.A public servant belonging to the Scheduled Caste community in Tindivanam was cornered continuously by DMK Councillors and was made to apologise by falling at the feet of the DMK Councillor Ramya. This is not the first time DMK has… pic.twitter.com/XrjNvtPvAN— K.Annamalai September 3, 2025राम्या ने वायरल वीडियो पर क्या कहा?वीडियो में यह भी साफ़ दिखाई दे रहा है कि ऑफिस में बैठे लोगों ने मुनियप्पन से माफी मांगने को कहा था. फिलहाल यह मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया है और इस अपमानजनक व्यवहार के लिए राम्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. Advertisement हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि मुनियप्पन से ऐसा क्यों कराया गया. मामले में डीएमके पार्षद राम्या राजा ने इंडिया टुडे से कहा किसी ने भी उसे मेरे पैरों में गिरने के लिए नहीं कहा था. वह भावुक हो गया और खुद ही मेरे पैरों में गिर पड़ा. पूरे मामले को लेकर अनुसूचित जाति समुदाय के लोक सेवक मुनियप्पन द्वारा डीएमके पार्षद राम्या के खिलाफ तिंडीवनम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.यह भी पढ़ें: मांझी-लालू विवाद है जातिवादी राजनीति का साइड इफेक्ट, लालू को दलित विरोधी क्यों बताया जा रहा है? | Opinionमुनियप्पन ने राम्या और उनके पति पर लगाया धमकाने का आरोपआरोप है कि राम्या और उनके पति राजा ने उन्हें धमकाया और गालियां दीं. मुनियप्पन का कहना है कि डीएमके पार्षद रम्या राजा ने उन्हें एक दस्तावेज़ लाने को कहा था और उन्हें उसे ढूंढ़ने में कुछ समय लगा. इससे क्रोधित होकर पार्षद और उनके पति ने दस्तावेज़ न ढूंढ़ पाने के लिए उन्हें जातिवादी गालियां दीं. वहीं बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने एक बैठक की और उनसे पैरों पर गिरकर माफी मांगने को कहा. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Villupuram Viral Video DMK Councilor Viral Video तमिलनाडु कर्मचारी ने पैरों पर गिरकर मांगी माफी तमिलनाडु वायरल वीडियो

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हे भगवान, पूजा करने के बाद अब बाढ़ में स्विमिंग करता नजर आया पुलिस वााला, दूसरे माले से लगाई छलांग, वीडियो हुआ वायरलहे भगवान, पूजा करने के बाद अब बाढ़ में स्विमिंग करता नजर आया पुलिस वााला, दूसरे माले से लगाई छलांग, वीडियो हुआ वायरलViral Video: इंटरनेट पर कई दिनों से वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें कुछ लोग इलाके में बाढ़ की वजह Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

जंगल से निकलकर हाइवे पर आ गया हाथी, कार पर कर दिया हमला, वीडियो वायरलजंगल से निकलकर हाइवे पर आ गया हाथी, कार पर कर दिया हमला, वीडियो वायरलElephant came out of the jungle and onto the highway, attacked a car, video goes viral जंगल से निकलकर हाइवे पर आ गया हाथी, कार पर कर दिया हमला, वीडियो वायरल
Read more »

स्टूडेंट हैं या फिर पिछले जन्म के दुश्मन! क्लासरूम में 2 बच्चों में हुई भयंकर मारपीट, जमकर चलाए घूसे, वीडियो हो रहा वायरल!स्टूडेंट हैं या फिर पिछले जन्म के दुश्मन! क्लासरूम में 2 बच्चों में हुई भयंकर मारपीट, जमकर चलाए घूसे, वीडियो हो रहा वायरल!Students Fight Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्लासरूम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

कीचड़ में फिसल-फिसलकर क्रिकेट खेलता दिखा लड़कों का ग्रुप, मस्तीभरा वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स को आ गई बचपन की याद!कीचड़ में फिसल-फिसलकर क्रिकेट खेलता दिखा लड़कों का ग्रुप, मस्तीभरा वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स को आ गई बचपन की याद!Cricket in Mud Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर इंटरनेट Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

कौन हैं MLA रोमी साहनी? लखीमपुर में दलित के घर बुलडोजर चलने पर भड़के, दोबारा बसाएंगेकौन हैं MLA रोमी साहनी? लखीमपुर में दलित के घर बुलडोजर चलने पर भड़के, दोबारा बसाएंगेलखीमपुर खीरी के बांकेगंज में एक दलित परिवार कई सालों से रहा है। प्रशासन ने तीन दिन पहले बुलडोजर से झोपड़ा ढहा दी। विधायक रोमी साहनी ने इस पर नाराजगी जताई है।
Read more »

Mathura: बच्ची की दुष्कर्म-हत्या मामले में दोषी को मृत्युदंड, मां बोली- 'पति और बेटी की आत्मा को अब मिली शांति'Mathura: बच्ची की दुष्कर्म-हत्या मामले में दोषी को मृत्युदंड, मां बोली- 'पति और बेटी की आत्मा को अब मिली शांति'दलित बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी महेश उर्फ मसुआ को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ब्रिजेश कुमार ने दोषी पर 3.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 05:53:16