DDA Flats: कब से शुरू हो रही है ऑनलाइन बुकिंग, कहां-कहां बंपर छूट में मिल रहे फ्लैट्स

Dda Flats In Delhi News

DDA Flats: कब से शुरू हो रही है ऑनलाइन बुकिंग, कहां-कहां बंपर छूट में मिल रहे फ्लैट्स
Dda Flats Online BookingDda Apna Ghar Awaas YojanaDda Flats Online Booking Date
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 14 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 'अपना घर आवास योजना 2025' के तहत 7500 फ्लैट्स की पेशकश की है, जिसमें EWS से लेकर HIG तक के फ्लैट्स शामिल हैं।

दिल्ली में अपना घर का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने देश की राजधानी में घर बनाने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए नई योजना लॉन्च की है। इस योजना की खास बात है कि इसमें अमीर, गरीब और मध्यम वर्ग सभी का ध्यान रखने की कोशिश की गई है। EWS कैटेगरी से लेकर HIG फ्लैट्स अच्छी खासी छूट के साथ मिल रहे हैं। डीडीए अपना घर आवास योजना 2025 को कुछ ही दिन पहले लॉन्च किया गया है। इस योजना के तहत करीब 7500 फ्लैट्स ऐसे हैं, जिन्हें आप बहुत ही कम दाम में अपना बना सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ये फ्लैट्स बनकर तैयार हैं, इसलिए आपको चाबी मिलने के लिए लंबा इंतजार भी नहीं करना होगा। हालांकि इस योजना के तहत 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार ही फ्लैट मिलेंगे। मतलब जितनी जल्दी आप फॉर्म भरेंगे, उतनी ही जल्दी आपको फ्लैट मिल सकता है। इस तारीख से शुरू हो रही ऑनलाइन बुकिंग डीडीए फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मई से ही शुरू हो चुके हैं। इसलिए अगर आपने अभी डीडीए की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो तुरंत करा लीजिए। फ्लैट्स की बुकिंग 27 मई यानी मंगलवार से दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। आपको इसके लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। ऑनलाइन अप्लाई कैसे होगा, क्या-क्या दस्तावेजों की जरूरत होगी, इसकी जानकारी आपको DDA अपना घर आवास योजना पर क्लिक करके मिल जाएगी। इस योजना के तहत बुकिंग की आखिरी तारीख 26 अगस्त रखी गई है। हालांकि अगर आप जल्द से जल्द आवेदन करेंगे तो आपको अपनी पसंद का घर मिल सकता है। यह भी हो सकता है कि आखिरी तारीख तक फ्लैट्स ही बुकिंग के लिए न बचें।दिल्ली में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए सोलर पैनल पर आएगा कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी?दिल्ली में 10वीं पास करते ही ये लाडली बेटियां बन जाएंगी 'लखपति', जानें ये खास योजनाकहां-कहां हैं फ्लैट्स डीडीए ने इस योजना के तहत दिल्ली के 3 स्थानों पर बने फ्लैट्स की बुकिंग ओपन करने का फैसला किया है। सिरसपुर, नरेला और लोकनायकपुरम में ये फ्लैट्स मिल रहे हैं। कुल 29 लोकेशन ऐसी हैं, जहां पर फ्लैट्स उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा फ्लैट नरेला में हैं। यहां EWS, LIG, MIG और HIG सभी फ्लैट्स हैं। सिरसपुर में सिर्फ एलआईजी फ्लैट्स ही उपलब्ध हैं। जबकि लोकनायकपुरम में एलआईजी और एमआईजी फ्लैट हैं। यहां देखें Flats की पूरी लिस्ट क्या है कीमत, कितना मिल रहा डिस्काउंट डीडीए की इस योजना के तहत सभी वर्ग के लिए फ्लैटस हैं। सबसे कम कीमत के फ्लैट सिरसपुर में हैं। यहां 35-36 वर्ग मीटर के 564 फ्लैट 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद 13.

3 से 13.6 लाख रुपये में मिल रहे हैं। वहीं नरेला के पॉकेट-3, 4 और 7 में सबसे महंगे फ्लैट हैं। यहां HIG Flats की कीमत 1.27 करोड़ से 1.47 करोड़ रुपये के बीच है। डीडीए के फ्लैट्स पर 15 से 25 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। यही नहीं आप होम लोन भी ले सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Dda Flats Online Booking Dda Apna Ghar Awaas Yojana Dda Flats Online Booking Date डीडीए फ्लैट की बुकिंग कब शुरू होगी डीडीए फ्लैट के लिए ऑनलाइन अप्लाई डीडीए अपना घर आवास योजना डीडीए अपना घर आवास योजना DDA Housing Scheme डीडीए हाउस‍िंग स्‍कीम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जयपुर से शुरू हो रही स्पेशल ट्रेन सेवा, गर्मियों में यात्रा को बनाएगी आसान, पढ़ें कब से और कहां तक चलेगी नई रेलगाड़ीजयपुर से शुरू हो रही स्पेशल ट्रेन सेवा, गर्मियों में यात्रा को बनाएगी आसान, पढ़ें कब से और कहां तक चलेगी नई रेलगाड़ीJaipur-Churu Special Train: उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर और चूरू के यात्रियों के लिए एक विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन ढेहर का बालाजी स्टेशन और चूरू के बीच चलेगी। यह सेवा 1 मई से शुरू होगी और कुछ निश्चित तिथियों पर ही उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की संख्या अच्छी रही तो इसे नियमित किया जा सकता...
Read more »

आपके घर में भी बर्बाद होता है AC का पानी, इन कामों में करें यूजआपके घर में भी बर्बाद होता है AC का पानी, इन कामों में करें यूजAC waste water uses: आज आपको AC से निकलने वाले पानी को कहां-कहां यूज कर सकते हैं, उसके बारे में बताने जा रहे हैं.
Read more »

बुद्धिबल्लभ की डायरी से: "सैल्यूट-संसद और सलामी-सुशासन"बुद्धिबल्लभ की डायरी से: "सैल्यूट-संसद और सलामी-सुशासन"मध्यप्रदेश में जल्द ही एक नई क्रांतिकारी योजना शुरू हो रही है 'सेल्यूट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम'.
Read more »

रायपुर में करोल बाग की फेमस कुल्फी की धूम, स्वाद ने लोगों को बनाया दीवानारायपुर में करोल बाग की फेमस कुल्फी की धूम, स्वाद ने लोगों को बनाया दीवानारायपुर में मिल रही है करोल बाग की फेमस कुल्फी, स्वाद और रिच फ्लेवर के लिए है फेमस, रायपुरियंस हो रहे दीवाने
Read more »

कंगाल पाकिस्‍तान कहां से लाता है फाइटर जेट, ड्रोन और बम खरीदने के पैसे?कंगाल पाकिस्‍तान कहां से लाता है फाइटर जेट, ड्रोन और बम खरीदने के पैसे?कंगाल पाकिस्‍तान कहां से लाता है फाइटर जेट, ड्रोन और बम खरीदने के पैसे?
Read more »

Engineering Admissions 2025: कब शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग, IIT NIT में कितनी सीटें, कहां क्या ऑप्शन?Engineering Admissions 2025: कब शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग, IIT NIT में कितनी सीटें, कहां क्या ऑप्शन?B.E. and B.Tech Admission 2025 Seats, Counselling Updates: जेईई मेन काउंसलिंग शुरू हो रही है। साथ ही आईआईटी, एनआईटी, डीयू समेत अन्य कॉलेजों में बीई और बीटेक एडमिशन भी शुरू होगा। इंजीनियरिंग की सीट, काउंसलिंग प्रॉसेस की जानकारी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:21:17