Doctors Strike Today: कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस में घमासान थमता नहीं दिख रहा है। डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में भी रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों का बुरा हाल है। कोलकाता की घटना से डॉक्टर आक्रोश में हैं। कहीं शांतिपूर्ण प्रदर्शन तो कहीं शोक सभा का आयोजन किया जा रहा। आईएमए ने आज ग्लोबल ब्लैक डे मनाने का फैसला लिया...
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : कोलकाता मामले में जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे पर देश की सबसे बड़ी अदालत ने भी चिंता जाहिर की है। बावजूद रेजिडेंट डॉक्टरों की स्ट्राइक दिल्ली, बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में जारी रही। वहीं, बुधवार को इस मामले को लेकर ग्लोबल ब्लैक डे मनाने का ऐलान किया है। वहीं, मंगलवार को डॉक्टरों के अलग-अलग ग्रुप की बैठक जारी रही। इस प्रदर्शन में आम लोगों की मौजूदगी को बढ़ाने की दिशा में कवायद की जा रही है।नहीं थम रहा डॉक्टरों का प्रदर्शनदरअसल, कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर के मामले के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कुछ अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया, तो कहीं शोक सभा का आयोजन किया। हालांकि, आगे की रणनीति को लेकर मंगलवार को सभी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की मीटिंग कई दौर में चली।दिल्लीवाले ध्यान दें! आज प्राइवेट अस्पताल भी रहेंगे बंद, जारी रहेगी डॉक्टरों की हड़तालइलाज के लिए भटक रहे मरीजएम्स, लेडी हार्डिंग, सफदरजंग, एलएनजेपी, डीडीए, जीटीबी, इहबास समेत कई सरकारी अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि सर्जरी से लेकर जांच कराने के लिए मरीज भटक रहे हैं। वहीं, इमरजेंसी में ही मरीजों को इलाज मिल पा रहा है। मंगलवार को हेडगेवार अस्पताल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कोलकाता में लेडी डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, इहबास में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।सीपीए के मुद्दे पर अड़े डॉक्टरसुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन ने मीटिंग की। कई घंटे तक चली इस मीटिंग पर यह बात कही गई कि जब तक स्वास्थ्य मंत्रालय सीपीए यानी सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट के मुद्दे पर ठोक कार्रवाई नहीं करेगा। तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, मंगलवार को शाम को राम मनोहर लोहिया रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन द्वारा हड़ताल खत्म करने का लेटर जारी किया गया, जिसका सभी रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन ने विरोध किया।कोलकाता रेप-मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, देश भर में डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारीIMA आज मनाएगा ब्लैक डेकोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में आईएमए बुधवार को ग्लोबल ब्लैक डे मनाएगा। इसमें लोग काले कपड़े पहनकर इस आंदोलन का समर्थन देंगे। डॉक्टरों का कहना है कि यह आंदोलन केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। 'ग्लोबल ब्लैक मूवमेंट' तब तक जारी रहेगा, जब तक कि जमीनी स्तर पर बदलाव नहीं दिखता। इस आंदोलन के तहत सरकार से न्याय और सुरक्षा की मांग की जा रही है। आईएमए एकजुट होकर अपना मौन विरोध दर्ज करेगा।.
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : कोलकाता मामले में जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे पर देश की सबसे बड़ी अदालत ने भी चिंता जाहिर की है। बावजूद रेजिडेंट डॉक्टरों की स्ट्राइक दिल्ली, बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में जारी रही। वहीं, बुधवार को इस मामले को लेकर ग्लोबल ब्लैक डे मनाने का ऐलान किया है। वहीं, मंगलवार को डॉक्टरों के अलग-अलग ग्रुप की बैठक जारी रही। इस प्रदर्शन में आम लोगों की मौजूदगी को बढ़ाने की दिशा में कवायद की जा रही है।नहीं थम रहा डॉक्टरों का प्रदर्शनदरअसल, कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर के मामले के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कुछ अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया, तो कहीं शोक सभा का आयोजन किया। हालांकि, आगे की रणनीति को लेकर मंगलवार को सभी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की मीटिंग कई दौर में चली।दिल्लीवाले ध्यान दें! आज प्राइवेट अस्पताल भी रहेंगे बंद, जारी रहेगी डॉक्टरों की हड़तालइलाज के लिए भटक रहे मरीजएम्स, लेडी हार्डिंग, सफदरजंग, एलएनजेपी, डीडीए, जीटीबी, इहबास समेत कई सरकारी अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि सर्जरी से लेकर जांच कराने के लिए मरीज भटक रहे हैं। वहीं, इमरजेंसी में ही मरीजों को इलाज मिल पा रहा है। मंगलवार को हेडगेवार अस्पताल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कोलकाता में लेडी डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, इहबास में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।सीपीए के मुद्दे पर अड़े डॉक्टरसुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन ने मीटिंग की। कई घंटे तक चली इस मीटिंग पर यह बात कही गई कि जब तक स्वास्थ्य मंत्रालय सीपीए यानी सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट के मुद्दे पर ठोक कार्रवाई नहीं करेगा। तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, मंगलवार को शाम को राम मनोहर लोहिया रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन द्वारा हड़ताल खत्म करने का लेटर जारी किया गया, जिसका सभी रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन ने विरोध किया।कोलकाता रेप-मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, देश भर में डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारीIMA आज मनाएगा ब्लैक डेकोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में आईएमए बुधवार को ग्लोबल ब्लैक डे मनाएगा। इसमें लोग काले कपड़े पहनकर इस आंदोलन का समर्थन देंगे। डॉक्टरों का कहना है कि यह आंदोलन केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। 'ग्लोबल ब्लैक मूवमेंट' तब तक जारी रहेगा, जब तक कि जमीनी स्तर पर बदलाव नहीं दिखता। इस आंदोलन के तहत सरकार से न्याय और सुरक्षा की मांग की जा रही है। आईएमए एकजुट होकर अपना मौन विरोध दर्ज करेगा।
Doctors Strike Black Day Kolkata Doctor Rape Murder Case Kolkata Doctor Case Latest Update डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस कोलकाता डॉक्टर्स ब्लैक डे Kolkata
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोलकाता में सीएनएमसीएच के छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने संदीप घोष की नियुक्ति का किया विरोधकोलकाता में सीएनएमसीएच के छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने संदीप घोष की नियुक्ति का किया विरोध
Read more »
कृपया ध्यान दें!: आज भी डॉक्टरों की हड़ताल, 24 घंटे काम बंद... प्राइवेट अस्पताल भी शामिल; जंतर-मंतर तक रैलीकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है।
Read more »
Doctors on strike: कोलकाता कांड के बाद डॉक्टरों में आक्रोश, सभी मेडिकल सेवाएं बंदकोलकाता रेप के बाद आज टैनी डॉक्टरों हड़ताल कर रहे है. सभी डॉक्टरों की हड़ताल रविवार सुबह 6 बजे तक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
कृपया ध्यान दें!: दिल्ली-NCR में डॉक्टरों की हड़ताल, काम बंद... निजी अस्पताल भी शामिल; जंतर-मंतर तक मार्चकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है।
Read more »
डॉक्‍टरों के हाथों में काली पट्टी, मरीजों की लगी भारी भीड़... हड़ताल का यूपी पर ये पड़ा असरDoctors Protest: लखनऊ में केजीएमयू के जूनियर डॉक्टरों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
Read more »
"हर 2 घंटे में रिपोर्ट भेजें", डॉक्‍टरों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र का राज्‍यों को निर्देशDoctors Protest: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से कथित रेप और हत्या की घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है.
Read more »
