Disha Patni House Firing Update : बदमाशों की पहचान रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी गोहाना रोड सोनीपत के रूप में हुई है. दोनों एसटीएफ नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली के ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गए.
लखनऊ. बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में बड़ा अपडेट है. फायरिंग में शामिल दोनों बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं. बदमाशों की पहचान रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी गोहाना रोड सोनीपत के रूप में हुई है.
दोनों बदमाश एसटीएफ नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली के ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गए. ये मुठभेड़ ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में हुई. बदमाश रोहित गोदारा गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. रविंद्र कई वारदातों में शामिल रहा है. मौके से क्लॉक, जिगाना पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है. दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. लगाई गई थी पांच टीमें एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर दो दिन में दूसरी बार हमला हुआ था. पहली बार फायरिंग 11 सितंबर को सुबह करीब 4 बजकर 33 मिनट पर हुई थी. जबकि दूसरी घटना 12 सिंतबर को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर हुई थी. अभी तक इस फायरिंग मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी. घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं. जांच के दौरान गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ की वायरल पोस्ट और ऑडियो भी जांच का हिस्सा बनाए गए. दिशा पाटनी के पापा की हो जाती हत्या? FIR में बड़ा खुलासा, कहा- पिस्टल निकाली और फिर… रोहित गोदारा ने फायरिंग को बताया था ट्रेलर रोहित गोदारा ने अपनी पोस्ट में कहा था कि यह हमला खुशबू पाटनी की वजह से किया है. रोहित का कहना है कि खुशबू ने प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी की थी. यह उसी क बदला है. रोहित गोदारा के वायरल पोस्ट में लिखा , ‘जो हमारे धर्म और संतों के खिलाफ बोलेगा, उसके घर पर ठायं-ठायं होगी. इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी. हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा. ये तो महज एक ट्रेलर था.” पिता बोले, हम डरने वाले नहीं इस पर दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी का बड़ा बयान सामने आया था. उन्होंने कहा कि वह और उनकी बेटी ऐसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं. हिंदू धर्म गुरुओं को लेकर की गई बयानबाजी पर उनकी बेटी अडिग है. उनकी बेटी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया.
Disha Patni House Firing Case Disha Patni News Disha Patni House Firing News Disha Patni House Firing Case Criminals Encounter Disha Patni Case Criminals Encounter दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग दिशा पाटनी न्यूज बरेली न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mimi Chakraborty: মিমিকে টানা ৯ ঘণ্টার ম্যারাথন জেরা ইডির, কী কী জানতে চাইলেন অফিসাররা?Mimi Chakraborty asked for several contract paper in online betting app case by ED
Read more »
Pocso Case: പതിനാലുകാരിയെ പീഡിപ്പിച്ചു ഗർഭിണിയാക്കി; 20കാരന് 63 വർഷം കഠിന തടവ്Rape Case: ചാല സ്വദേശിയായ ഇരുപതുകാരനെയാണ് തിരുവനന്തപുരം അതിവേഗ കോടതി 63 വർഷം കഠിനതടവിന് ശിക്ഷിച്ചത്
Read more »
दिशा-पाटनी के घर पर 15 फायर...7 गोलियां दीवार पर धंसी: हमले से पहले पॉर्सल बॉय बनकर फोन किया; पिता बोले- ले...फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के 5 दिन बाद एक और CCTV मिला है। इसमें 1-1 करके 15 गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। 7 गोलियां फोरेंसिक टीम को दिशा के घर की दीवार पर धंसी हुई मिली हैं। इस हमले में Bollywood Actress Disha Patani Bareilly House Firing Case Update; फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के 5 दिन हो चुके हैं। गोली चलाने...
Read more »
Kolkata House Wife Death: আনন্দপুরে বহুতল আবাসনে মর্মান্তিক ঘটনা, ১৯ তলা থেকে ঝাঁপ! মৃত্যু গৃহবধূরHouse wife dead body recover from Arbana Complex in Anandapur
Read more »
असम की अफसर के घर मिले 2 करोड़ के जेवर: 92 लाख कैश बरामद; असम CM बोले- रिश्वत लेकर हिंदुओं की जमीन संदिग्धो...Assam Civil Services Officer Disproportionate Assets Case Update.
Read more »
Disha Patani: దిశాపటానీ ఇంటి వద్ద కాల్పులు.. రంగంలోకి దిగిన సీఎం యోగి ఆదిత్యానాథ్.. ఫోన్ చేసి మరీ..Yogi Adityanath calls to Dishapatani: బాలీవుడ్ నటి దిశాపటానీ ఇంటిదగ్గర ఇటీవల చోటు చేసుకున్న కాల్పుల ఘటనపై సీఎం యోగి ఆదిత్యనాథ్ రంగంలోకి దిగారు. అంతే కాకుండా దీనివెనకాల ఎవరున్న వదిలే ప్రసక్తిలేదని స్పష్టం చేశారు.
Read more »
