राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में बासी छोला खाने से बीमार पड़े छात्रों के मामले में सोमवार की देर रात 17 और छात्रों को विद्यालय से मेडिकल कॉलेज में गंभीरावस्था में भर्ती कराया गया। इसमें एक छात्र की मौत हो गई है। बाकी का उपचार चल रहा है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले छात्रों की कुल संख्या अब 61 हो गई...
जागरण संवाददाता, देवरिया। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में बासी छोला खाने से बीमार पड़े 62 छात्रों में से एक छात्र की बुधवार को गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। मंगलवार की रात करीब 11.
30 बजे शिवम यादव कक्षा छह निवासी रामनगर फरेंदा जिला महराजगंज को कंपकपी होने के साथ ही तेज बुखार व सुबह से चार बार उल्टी होने लगी। उसके बाद उसे सामान्य वार्ड से पीआइसीयू में शिफ्ट किया गया। वहां हालत और बिगड़ गई। जिसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात भर उपचार किया गया। सुबह करीब 11 बजे हालत और खराब हो गई। उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। छात्रों के स्टूल की होगी जांच महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया में 61 छात्रों का अभी उपचार चल रहा है। इन छात्रों के स्टूल मल का नमूना लिए जाने की तैयारी है, जिसे जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा जाएगा। इसे भी पढ़ें-राजधानी समेत पूर्वी यूपी में आज से तीन दिनों तक बारिश, IMD ने जारी किया 48 जिलों के लिए अलर्ट बीमार बच्चों की एक झलक पाने को परेशान स्वजन मेडिकल कालेज के नवीन ओपीडी के तृतीय तल पर बने वार्ड में भर्ती बीमार बच्चों का उपचार वार्ड में अंदर डाक्टर कर रहे हैं। ऐसे में वार्ड में भर्ती छात्रों से मिलने के लिए महराजगंज व देवरिया के विभिन्न क्षेत्रों से मिलने व उन्हें देखने के लिए आए स्वजन पूरे दिन परेशान हैं। वार्ड के बाहर फर्श पर बैठ कर बारी-बारी से अंदर जाकर छात्रों से मिले। सुबह से लेकर शाम तक यहां स्वजन की भीड़ लगी रही। हास्टल में वार्डेन की तैनाती नहीं पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में शिक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हास्टल में वार्डेन की तैनाती नहीं है। वर्तमान सत्र में छठीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक कुल 326 बच्चों का नामांकन हुआ है, जिसमें से करीब तीन सौ छात्रों की उपस्थिति सदैव बनी रहती है। प्रवक्ता व एलटी के 20 पद के सापेक्ष महज पांच शिक्षक तैनात हैं। इसे भी पढ़ें-गंगा में उफान से सभी घाट डूबे, मणिकर्णिका की छत पर जल रहीं चिताएं; PHOTOS वर्तमान समय में चार शिक्षक, प्रधानाचार्य व फार्मासिस्ट के भरोसे विद्यालय संचालित हो रहा है। दो माली व आउटसोर्सिंग से छह स्टाफ अन्य कार्यों के लिए रखे गए हैं। प्रवक्ता के आठ पद, एलटी के सात पद व वार्डेन का एक पद रिक्त है।
Deoria News Eating Chickpeas In A School 40 Children Fell Ill Latest Deoria News Deoria News In Hindi News In Hindi UP Hindi News Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पूरी बारात पहुंची अस्पताल, बस एक भूल पड़ी बराती-घराती पर भारीसंभल में एक शादी की दावत में एक्सपायरी डेट वाले मसालों से बने खाने को खा कर 24 से ज्यादा बराती और Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
MP News: हाथों में तख्तियां लेकर हाइवे पर बैठे छात्र और टीचर, जानें क्यों कर रहे हैं मौत की मांगSheopur News: श्योपुर जिले में स्कूली छात्र और टीचर हाथों में तख्तियां लेकर मौत की मांग करते नजर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
आइसक्रीम खाते ही मौत: स्कूल में छात्र गर्मी से था परेशान, लंच में आइसक्रीम खाते ही सीने में दर्द, नहीं बची जानBihar News : छठी का छात्र स्कूल में गर्मी से परेशान था। इसी परेशानी में लंच ब्रेक के दौरान उसने आइसक्रीम खाई। आइसक्रीम खाने के बाद सीने में दर्द हुआ।
Read more »
Ballia Road Accident: बलिया में बेकाबू स्कूली बस ट्रक में जा घुसी, देखिए वीडियोनागा जी स्कूल की तेज रफ्तार गाड़ी ट्रक में घुसी, स्कूल वाहन में सवार एक छात्र की मौत, आधा दर्जन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Bihar News: बेगूसराय में तालाब में डूबने से दो लड़कों की मौत, पटना में गंगा में एक छात्र डूबा, सुपौल में भी एक बच्चा बहाBihar News: बेगूसराय में तालाब में दो लड़कों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. पटना में 18 वर्षीय छात्र गंगा नदी में डूब गया. सुपौल में भी एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई.
Read more »
Kota News: संदिग्ध हालात में कोचिंग छात्र की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिसKota Breaking News: कोटा में कोचिंग छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. कोचिंग छात्र मृतक विशाल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
