आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी और पदयात्रा के दौरान खुद पर हुए हमले को लेकर जानकारी साझा की।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली के गैंगस्टरों और गुंडों को गिरफ्तार करके दिखाइए। महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों को गिरफ्तार करके दिखाइए। मुझ पर हमला कराकर और मेरे विधायक को गिरफ्तार करके क्या दिल्ली के लोग सुरक्षित हो जायेंगे? आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर अमित शाह ने दो संदेश दिए। अगर कोई गैंगस्टर की शिकायत करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और गैंगस्टरों को भी संदेश दिया है कि अमित शाह उनकी सुरक्षा करेंगे, उन्हें कुछ नहीं होने देंगे। गैंगस्टर की शिकायत करने वाले आप विधायक को ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।' केजरीवाल ने कहा, 'नरेश बाल्यान खुद कपिल सांगवान उर्फ नंदू नाम के गैंगस्टर की धमकियों के पीड़ित हैं। नरेश बाल्यान ने इसकी कई शिकायतें दिल्ली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और कल उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया।' दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को जबरन उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया। विधायक नरेश बाल्यान को आज यानि रविवार को कोर्ट ने पेश किया जाएगा। विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी की गई। ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर व विधायक के बीच व्यापारियों से जबरन वसूली के लेकर बातचीत हो रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने आप विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'वीरेंद्र सचदेवा को नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी की पहले से जानकारी थी। उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक में घोषणा की थी कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जबकि इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। भाजपा ने लगातार एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। नरेश बाल्यान के मामले पर स्टे था, ये कोर्ट की अवमानना है। नरेश बाल्यान कह रहे थे कि उन्हें रंगदारी के लिए फोन आ रहे थे, इस पर पूछताछ के बावजूद उन्हें भाजपा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा सोचती है कि वे आप को डरा सकते हैं, लेकिन हमारे नेता दो साल जेल में बिताने के बाद बाहर आ गए हैं और मजबूती से खड़े हैं। भाजपा को आने वाले चुनावों में यह बात समझ आ जाएगी।' वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को ग्रेटर कैलाश इलाके में हमला हुआ था। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई। हमलावर ने उनके ऊपर कुछ तरल पदार्थ फेंक दिया था। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को फौरन पकड़ लिया था।.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली के गैंगस्टरों और गुंडों को गिरफ्तार करके दिखाइए। महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों को गिरफ्तार करके दिखाइए। मुझ पर हमला कराकर और मेरे विधायक को गिरफ्तार करके क्या दिल्ली के लोग सुरक्षित हो जायेंगे? आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर अमित शाह ने दो संदेश दिए। अगर कोई गैंगस्टर की शिकायत करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और गैंगस्टरों को भी संदेश दिया है कि अमित शाह उनकी सुरक्षा करेंगे, उन्हें कुछ नहीं होने देंगे। गैंगस्टर की शिकायत करने वाले आप विधायक को ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।' केजरीवाल ने कहा, 'नरेश बाल्यान खुद कपिल सांगवान उर्फ नंदू नाम के गैंगस्टर की धमकियों के पीड़ित हैं। नरेश बाल्यान ने इसकी कई शिकायतें दिल्ली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और कल उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया।' दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को जबरन उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया। विधायक नरेश बाल्यान को आज यानि रविवार को कोर्ट ने पेश किया जाएगा। विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी की गई। ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर व विधायक के बीच व्यापारियों से जबरन वसूली के लेकर बातचीत हो रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने आप विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'वीरेंद्र सचदेवा को नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी की पहले से जानकारी थी। उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक में घोषणा की थी कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जबकि इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। भाजपा ने लगातार एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। नरेश बाल्यान के मामले पर स्टे था, ये कोर्ट की अवमानना है। नरेश बाल्यान कह रहे थे कि उन्हें रंगदारी के लिए फोन आ रहे थे, इस पर पूछताछ के बावजूद उन्हें भाजपा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा सोचती है कि वे आप को डरा सकते हैं, लेकिन हमारे नेता दो साल जेल में बिताने के बाद बाहर आ गए हैं और मजबूती से खड़े हैं। भाजपा को आने वाले चुनावों में यह बात समझ आ जाएगी।' वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को ग्रेटर कैलाश इलाके में हमला हुआ था। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई। हमलावर ने उनके ऊपर कुछ तरल पदार्थ फेंक दिया था। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को फौरन पकड़ लिया था।
Arrest Of Naresh Balyan Attack On Naresh Balyan Arvind Kejriwal Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar अरविंद केजरीवाल दिल्ली की खबरें नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी नरेश बाल्यान अरविंद केजरीवाल पर हमला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नौकरीपेशा हो तो छुट्टी ले लो, लेकिन AAP के लिए प्रचार शुरू करो... कार्यकर्ताओं से अरविंद केजरीवाल की अपीलDelhi Assembly Election News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब आते ही पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने की अपील की है.
Read more »
दिल्ली का गैंगस्टर मोगली गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर कई अपराधियों के ठिकानों पर की थी छापेमारीगोगी गैंग के गैंगस्टर मोगली ने 4 नवंबर को नांगलोई में व्यापारी के ठिकानों पर फायरिंग की थी. जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में गैंगस्टर मोगली के पैर में गोली लगी थी और इसके बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है.
Read more »
Delhi में सक्रिय Gangs पर पुलिस की कार्रवाई शुरू, कुख्यात गैंगस्टर मोगली गिरफ़्तार Delhi News: जबरन वसूली के लिए इन कारोबारियों के पास आए दिन अलग अलग गैंग्स के अपराधियों के फोन आते हैं... बीते 300 दिन में दिल्ली में 160 ऐसी कॉल आई हैं जिनमें जबरन वसूली की मांग की गई और न देने पर हत्या की धमकी दी गई... कई जगह गैंगस्टर्स ने फ़ायरिंग भी की...
Read more »
कारोबारियों को डरा रही गैंग्स ऑफ दिल्ली, 300 दिन में आए रंगदारी के 160 कॉल, पुलिस की 'हिट लिस्ट' में ये 11 गैंगDelhi में सक्रिय Gangs पर पुलिस की कार्रवाई शुरू, कुख्यात गैंगस्टर मोगली गिरफ़्तार | NDTV India
Read more »
तमिल अभिनेत्री कस्तुरी शंकर हैदराबाद से गिरफ्तार, तेलुगू समुदाय पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणीतमिल अभिनेत्री कस्तुरी शंकर हैदराबाद से गिरफ्तार, तेलुगू समुदाय पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Read more »
कल मुझ पर हमला और मेरे MLA की गिरफ्तारी... अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को दी ये चुनौतीदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते अपराध और व्यापारियों में डर के माहौल पर चिंता जाहिर की और कहा कि बीजेपी ने उन पर हमला करवाया। केजरीवाल ने विधायक नरेश बालियान की गिरफ्तारी को गलत ठहराते हुए गैंगस्टर कपिल सांगवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की...
Read more »
