Delhi: यमुना पथ के तीन गतिरोध... बारापुला एक्सटेंशन, RRTS और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, मलबा बिगाड़ सकता है काम

Delhi Yamuna River News

Delhi: यमुना पथ के तीन गतिरोध... बारापुला एक्सटेंशन, RRTS और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, मलबा बिगाड़ सकता है काम
Delhi FloodBarapullah ExtensionRrts
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 2 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 51%

मानसूनी बारिश से यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच अभी भी दिल्ली में इसका बाढ़ क्षेत्र अवरोध मुक्त नहीं है। नदी के प्रवाह में बाधाएं कई जगहों पर हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत यमुना पर निर्माणाधीन पुलों के पास है।

यमुना का पानी शहर में विभिन्न महत्वपूर्ण रिहायशी इलाकों में फैल गया। कश्मीरी गेट के पास रिंग रोड तक यमुना का पानी पहुंच गया। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। यमुना बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण और किसी भी तरह से मलबा डालने पर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी का रवैया बिल्कुल सख्त है। दोनों ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को बिल्कुल खाली रखने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके सराय काले खां से बारापुला निर्माण स्थल की ओर जाएं तो यमुना बाढ़ क्षेत्र में एक सिरे से मलबे का ढेर नजर आएगा। मलबे को समतल करतीं जेसीबी मशीनें मिलेंगी। कमोबेश ऐसा ही हाल आरआरटीएस व दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस-वे के निर्माण स्थल के पास भी है। आरआरटीएस का मलबा तेजी से उठाया जा रहा आरआरटीएस परियोजना के दौरान यमुना बाढ़ क्षेत्र में जो मिट्टी, मलबा निकला था, यहां इसे उठाने का काम तेजी से चल रहा है। कई जेसीबी मशीनें और ट्रक मलबे की ढुलाई के लिए लगाए गए हैं। शनिवार को भी मलबा निकालने का काम यहां तेजी से होता नजर आया, लेकिन अभी भी भारी मात्रा में मलबा बाढ़ क्षेत्र से निकाला जाना है। बारापूला एक्सटेंशन के कारण बंध गई यमुना सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 के बीच बारापूला एक्सटेंशन परियोजना के तहत यमुना पर पीपे के पुल बनाने की जरूर पड़ी। निर्माण सामग्री को यमुना पार लाने, ले जाने में आसानी के लिए ऐसा किया गया। अब यमुना का जल स्तर बढ़ रहा तो पीपे के पुल को समाप्त कर दिया गया है। बताया जा रहा कि अभी दो पीपे यमुना में रह गए हैं, जिन्हें निकाला जाएगा। यमुना की मुख्य धारा का दायरा सीमित है। पीछे से अधिक पानी आया तो यहां पानी आगे बढ़ने के बजाय फैलने लगेगा, दूसरे यमुना बाढ़ क्षेत्र में पुलों के नीचे मलबे का ढेर है। हां, कुछ जेसीबी मशीनें, ट्रक जरूर मलबा हटाने के लिए लगाए गए हैं, लेकिन मौजूदा समय पर ये पर्याप्त नहीं। यदि इस बार पिछले साल जैसे पानी दिल्ली आया तो फिर से बाढ़ जैसी संभावना बन सकती है। दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे से बना यमुना का बॉटल नेक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे परियोजना के चलते यहां यमुना का बॉटल नेक बन गया है। पूरा बाढ़ क्षेत्र निर्माण सामग्री और मलबे से पटा है। तैमूर नगर एक्सटेंशन, जाकिर नगर, बटला हाउस, अबुल फजल एनक्लेव से लेकर ओखला बैराज तक दाहिनी ओर निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे और बाईं ओर मलबा है। यमुना को जलाशय की में तब्दील कर दिया गया है। पिछली बाढ़ का सबक यह है कि बाढ़ क्षेत्र में जल का प्रवाह अवाधित होना चाहिए, यदि बाढ़ क्षेत्र में निर्माण सामग्री या निर्माण संबंधित मलबा पड़ा है तो यह गैरकानूनी है। बाढ़ आने की सूरत में इस तरह की गतिविधि नुकसानदेह साबित होगी। -डॉ.

शशांक शेखर, प्रोफेसर, डीयू

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Delhi Flood Barapullah Extension Rrts Flood Alert Today Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rashial: मंगलवार को इन राशि वालों को संभलकर करने होंगे कार्य, व्याघात योग बिगाड़ सकता है कामRashial: मंगलवार को इन राशि वालों को संभलकर करने होंगे कार्य, व्याघात योग बिगाड़ सकता है कामRashial: मंगलवार को इन राशि वालों को संभलकर करने होंगे कार्य, व्याघात योग बिगाड़ सकता है काम
Read more »

Mumbai-Goa Highway: मुंबई-गोवा हाईवे दिसंबर तक हो सकता है चालू, इस 84 किमी के हिस्सा पर काम हुआ लगभग पूराMumbai-Goa Highway: मुंबई-गोवा हाईवे दिसंबर तक हो सकता है चालू, इस 84 किमी के हिस्सा पर काम हुआ लगभग पूराMumbai-Goa Highway: मुंबई-गोवा हाईवे दिसंबर तक हो सकता है चालू, इस 84 किमी के हिस्सा पर काम हुआ लगभग पूरा
Read more »

केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका, शराब घोटाले में CBI को मिली 3 दिन की रिमांडकेजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका, शराब घोटाले में CBI को मिली 3 दिन की रिमांडDelhi liquor scam News: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई की तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है.
Read more »

दिल्ली में तीन नए कोर्ट का शिलान्यास: LG बोले- न्यायिक प्रणाली को मजबूत करना जरूरी, आतिशी ने गिनाई उपलब्धियांदिल्ली में तीन नए कोर्ट का शिलान्यास: LG बोले- न्यायिक प्रणाली को मजबूत करना जरूरी, आतिशी ने गिनाई उपलब्धियांराजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने तीन अदालत परिसरों की आधारशिला रखी है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मौजूद रहे।
Read more »

दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार का मामला, हैदराबाद और मुंबई समेत 4 शहरों में ED की छापेमारीदिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार का मामला, हैदराबाद और मुंबई समेत 4 शहरों में ED की छापेमारीप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) से जुड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भ्रष्टाचार मामले के संबंध में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद में कई स्थानों पर छापेमारी की है.
Read more »

Traffic: NH-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 14 दिनों के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध, 22 जुलाई से होगी शुरुआतTraffic: NH-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 14 दिनों के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध, 22 जुलाई से होगी शुरुआतDelhi Traffic Advisory: NH-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 14 दिनों के लिए यातायात प्रतिबंध, 22 जुलाई से होगी शुरुआत, जानें डिटेल्स
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:05:46