Delhi Accident: दिल्ली में एक कार ने शख्स को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से शख्स कार के पहिए में फंस गया. उसके बाद कार ड्राइवर शख्स को करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा. जिससे उसकी मौत हो गई.
Delhi Accident : दिल्ली में एक कार ने शख्स को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से शख्स कार के पहिए में फंस गया. उसके बाद कार ड्राइवर शख्स को करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को हादसे के अगले दिन गिरफ्तार कर लिया.
राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक कार ने शख्स को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद कार करीब 10 मीटर तक शख्स को घसीटकर ले गई. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद कार ड्राइवर शिवम दुबे फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे अगले दिन गिरफ्तार कर लिया. घटना 4 सितंबर की बताई जा रही है. हादसे में 45 वर्षीय शख्स की मौत हो गई.पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रहने वाले शिवम दुबे ने कनॉट प्लेस में किसी से मिलने के लिए दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर में एक दोस्त से कार उधार ली थी. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक कार से कुचलकर और कथित तौर पर उसे लगभग 10 मीटर तक घसीटे जाने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शिवम दुबे बुधवार दोपहर करीब 3.25 बजे कनॉट प्लेस से लौट रहा था. तभी रास्ते में उसने एक बेघर व्यक्ति को टक्कर मार दी. kolkata Rape Murder Case: आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में हैरान कर देने वाला दिया बयान, कहा-मुझे फंसाया जा रहा शख्स का नाम लेखराज बताया जा रहा है. हादसा कनॉट प्लेस के बाहरी सर्कल में बाराखंभा रेडियल रोड के पास हुआ. उस वक्त लेखराज सड़क पार कर रहा था. बताया जा रहा है कि कार से टकराने के बाद लेखराज कार के पहिये के नीचे फंस गया. उसके बाद भी शिवम कार को चलाता रहा जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि करीब 10 मीटर तक घसीटे जाने के बाद शिवम व्यक्ति को सड़क पर छोड़कर भाग गया. उसके बाद कुछ लोग शख्स को अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दुबे ने कार वापस अपने दोस्त को सौंप दी.हादसे के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार की तलाश की. पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से कार मालिक का पता लगा लिया. उसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर शिवम दुबे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने कार को भी जब्त कर दिया और आगे की जांच की जा रही है.दिल्ली में इस साल 15 मई तक हुए 511 सड़क हादसे दिल्ली पुलिस की ओर से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 15 मई तक राष्ट्रीय राजधानी में 511 सड़क हादसे हुए. इन सड़क हादसों में कुल 518 लोगों की मौत हुई. हालांकि, यह आंकड़ा पिछले साल इसी अवधि की तुलना कम है. 2023 में इस अवधि के दौरान 544 हादसे हुए जिनमें 552 लोगों की जान गई थी.
Delhi Accident News Delhi Accident News In Hindi Road Accident Car Accident Delhi News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ग्वालियर एसपी की कार को ट्रक ने मारी ने टक्कर, मौके पर ड्राइवर की मौतGwalior Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने एसपी की कार को टक्कर मार दी। कार में एसपी का परिवार भी बैठा था। घटना स्थल पर ही ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
Read more »
BMW Hit-And-Run Case: मिहिर शाह की ब्लड सैंपल रिपोर्ट का हुआ खुलासा, पुलिस के लिए खड़ा हो गया नया चैलेंजदरअसल, 7 जुलाई की सुबह अटरिया मॉल के पास आरोपी ने अपनी तेज रफ्तार BMW कार से बाइक को टक्कर मारी थी, जिसमें 45 वर्षीय कावेरी नखवा की मौत हो गई थी.
Read more »
VIRAL VIDEO: गुस्साए बेटे ने SUV से परिवार के सदस्य को 1 मीटर तक घसीटा, फिर पिता की कार को सामने से मार दी टक्करAmbernath Hit and Run: मुंबई से सटे ठाणे जिले के अंबरनाथ का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. आपसी रंजिश के बीच एक कार चालक ने पहले व्हाइट कार से बाहर निकले लोगों को कुचला. फिर एक शख्स को 1 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. उसके बाद यू-टर्न लेकर वापस व्हाइट कार को टक्कर मार दी.
Read more »
Bhopal News: नाबालिग की कार से बाइक सवार को टक्कर लगने से मौत, अस्पताल संचालक के बेटे ने की फायरिंगनाबालिग ने कार से बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक 10 फीट उछलकर सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, अस्पताल संचालक के बेटे ने फायरिंग कर दी।
Read more »
हरियाणा में सड़क हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारा टक्कर, 10 घायलHaryana Road Accident in Jind truck and TATA Magic seven killed हरियाणा में सड़क हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारा टक्कर, 10 घायल राज्य
Read more »
Dehradun News: स्कूटी चालक ने सिपाही को मारी टक्कर, रोकने पर 200 मीटर तक घसीटादेहरादून में वाहन चालकों की दबंगई बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में घंटाघर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे सिपाही को एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी और 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया...
Read more »
