Delhi में BMW ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी,वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत, 3 घायल

Delhi News

Delhi में BMW ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी,वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत, 3 घायल
BMWBMW Collidedदिल्ली
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.

रिंग रोड पर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार को एक बीएमडब्ल्यू कार ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मोटरसाइकिल को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे अधिकारी की मौत हो गई तथा उनकी पत्नी समेत तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अनुसार मृतक की पहचान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव नवजोत सिंह के रूप में हुई है। वह हरि नगर के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि दोपहर में धौला कुआं- दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन मार्ग पर मेट्रो खंभा संख्या 67 के पास यातायात जाम होने की तीन पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और देखा कि एक बीएमडब्ल्यू कार सड़क के एक तरफ और एक मोटरसाइकिल सड़क के डिवाइडर के पास खड़ी है। ALSO READ: पत्थर व्यापारी के पोते को अगवा कर 4 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले 5 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार एक महिला चला रही थी और उस कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि सिंह मोटरसाइकिल चला रहे थे और उनकी पत्नी पीछे बैठी थीं। कार चला रही महिला और उसके साथ मौजूद उसके पति ने सिंह एवं उनकी पत्नी को टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया। बाद में अस्पताल ने पुलिस को बताया कि सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, सिंह और उनकी पत्नी को नजदीकी चिकित्सा सुविधा में भर्ती कराने के बजाय दुर्घटना स्थल से लगभग 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में बीएमडब्ल्यू चालक और उसके पति भी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं। दोनों गुरुग्राम निवासी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में शामिल बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना स्थल की जांच एक अपराध दल द्वारा की गई और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों को सहायता के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना से जुड़ी घटनाओं और परस्थितियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण इलाके में कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात बहाल हो गया। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma.

रिंग रोड पर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार को एक बीएमडब्ल्यू कार ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मोटरसाइकिल को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे अधिकारी की मौत हो गई तथा उनकी पत्नी समेत तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अनुसार मृतक की पहचान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव नवजोत सिंह के रूप में हुई है। वह हरि नगर के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि दोपहर में धौला कुआं-दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन मार्ग पर मेट्रो खंभा संख्या 67 के पास यातायात जाम होने की तीन पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और देखा कि एक बीएमडब्ल्यू कार सड़क के एक तरफ और एक मोटरसाइकिल सड़क के डिवाइडर के पास खड़ी है। ALSO READ: पत्थर व्यापारी के पोते को अगवा कर 4 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले 5 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार एक महिला चला रही थी और उस कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि सिंह मोटरसाइकिल चला रहे थे और उनकी पत्नी पीछे बैठी थीं। कार चला रही महिला और उसके साथ मौजूद उसके पति ने सिंह एवं उनकी पत्नी को टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया। बाद में अस्पताल ने पुलिस को बताया कि सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, सिंह और उनकी पत्नी को नजदीकी चिकित्सा सुविधा में भर्ती कराने के बजाय दुर्घटना स्थल से लगभग 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में बीएमडब्ल्यू चालक और उसके पति भी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं। दोनों गुरुग्राम निवासी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में शामिल बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना स्थल की जांच एक अपराध दल द्वारा की गई और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों को सहायता के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना से जुड़ी घटनाओं और परस्थितियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण इलाके में कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात बहाल हो गया। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

BMW BMW Collided दिल्ली बीएमडब्ल्यू बीएमडब्ल्यू ने मारी टक्कर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mizoram-Delhi Rajdhani Express: दिल्‍ली समेत इन तीन राज्‍यों की लग गयी ‘लाटरी’Mizoram-Delhi Rajdhani Express: दिल्‍ली समेत इन तीन राज्‍यों की लग गयी ‘लाटरी’Mizoram-Delhi Rajdhani Express: दिल्‍ली समेत इन तीन राज्‍यों की लग गयी ‘लाटरी’, अब केवल किराए में रहना-घूमना सब कुछ
Read more »

Delhi Firing: दिल्ली में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौतDelhi Firing: दिल्ली में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौतDelhi Firing: दिल्ली में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत वीडियो Delhi Karawal Nagar Firing one killed News in hindi
Read more »

Delhi News: एसओएल के छात्रों के लिए गुड न्यूज, विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंDelhi News: एसओएल के छात्रों के लिए गुड न्यूज, विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंदिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग एसओएल के पूर्वी दिल्ली परिसर का उद्घाटन 22 सितंबर को होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसका लोकार्पण करेंगे। इस सात मंजिला इमारत में आधुनिक सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लासरूम डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब मौजूद हैं। पूर्वी दिल्ली के छात्रों को अब सभी सुविधाएं यहीं मिलेंगी जिससे उनका समय बचेगा...
Read more »

Delhi News: ड्राइवर ही निकला लूट का मास्टरमाइंड, 55 लाख रुपये का कॉपर स्क्रैप बरामदDelhi News: ड्राइवर ही निकला लूट का मास्टरमाइंड, 55 लाख रुपये का कॉपर स्क्रैप बरामददिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे के अंदर एक सनसनीखेज मामले को सुलझाया है। न्यू उस्मानपुर इलाके में एक ट्रक ड्राइवर को नशे का इंजेक्शन देकर 55 लाख रुपये का कॉपर स्क्रैप लूट लिया गया था। पुलिस ने ड्राइवर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि ड्राइवर ने ही लूट की साजिश रची...
Read more »

Delhi: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौतDelhi: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौतDelhi: Deputy Secretary of Finance Ministry dies in a road accident, Delhi: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत, दिल्ली एनसीआर
Read more »

Delhi News: दिल्ली में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत; धौलाकुआं में BMW कार ने बुरी तरह से कुचलाDelhi News: दिल्ली में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत; धौलाकुआं में BMW कार ने बुरी तरह से कुचलाDhaula Kuan BMW accident: दिल्ली में धौला कुआं के पास एक भीषण सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। एक बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे यह दुखद घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें आरोपी महिला और उसके पति भी घायल हुए...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:46:05