Delhi : शाहदरा में शादी के दौरान विवाद में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, आरोपी CISF हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Delhi News

Delhi : शाहदरा में शादी के दौरान विवाद में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, आरोपी CISF हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
MurderDelhi NCR News In HindiLatest Delhi NCR News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि एक नाबालिग (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक शादी के दौरान कुछ लोगों का उससे विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। #WATCH | Delhi | Shahdara DCP Prashant Gautam says, "A minor was shot dead.

.. According to the information, some people got involved in a conflict with him during a wedding here. We are investigating further..." pic.twitter.com/KgJiBUBawK — ANI November 29, 2025 आरोपी CISF हेड कांस्टेबल गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जो सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल है और अभी कानपुर यूपी में तैनात है। उसके पास से एक पिस्टल भी मिली है। उससे और जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह मौके पर मृतक और आरोपी के बीच अचानक हुई कहासुनी का मामला था। आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके में पहले हुई युवक की हत्या इससे पहले शाहदरा इलाके में ही बर्थडे मनाने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की शिनाख्त गगन आही के रूप में हुई है। गगन में घर में बर्थडे केक काटने की तैयारी कर रहा था। इस बीच उसके दो जानकार युवक घर पहुंचे। आरोपियों ने उसे कॉल कर बाहर बुलाया। बाद में गला लगाकर विश करने के दौरान सिर में गोली मार दी। एक आरोपी गिरफ्तार बाद में आरोपी हवा में 2-3 राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। दो दिन पहले हुआ था क्लब में गगन का झगड़ा छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि गगन का आरोपियों से दो दिन पहले किसी क्लब में झगड़ा हुआ था। कहासुनी के बाद जमकर विवाद हुआ था। उसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए आरोपी गगन के घर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही आरोपी गगन के जानकार हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 18 दिन पहले बना था बच्चे का पिता शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गगन अपने परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहता था। इसके परिवार में पिता रवि कुमार के अलावा मां, पत्नी व 18 दिन का बेटा है। इसी साल फरवरी में गगन की शादी हुई थी। गगन का प्रॉपर्टी के अलावा फाइनेंस का काम करता था। शुक्रवार रात को वह घर पहुंचा था। केक काटने से पहले सिर में मारी गोली शनिवार उसका जन्मदिन था। पत्नी व परिजनों ने रात करीब 12.00 बजे केक काटने की तैयारी की हुई थी। इस बीच रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। उन्होंने कॉल कर गगन को बुलाया। दोनों ही उसके जानकार थे। गगन के बाहर आते ही दोनों उसे एक ओर ले गए। इस बीच एक युवक ने उसे बर्थडे विश करने के लिए गले लगा लिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Murder Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR In Bengal: চুপিচুপি বাঙালিদের বাদ দেওয়াই উদ্দেশ্য? দিল্লিতে কমিশনের কাছে SIR নালিশ তৃণমূলের..SIR In Bengal: চুপিচুপি বাঙালিদের বাদ দেওয়াই উদ্দেশ্য? দিল্লিতে কমিশনের কাছে SIR নালিশ তৃণমূলের..TMC Complain on SIR to Election Commission in Delhi
Read more »

Delhi Blast: ചെങ്കോട്ട സ്ഫോടനം: വനിതാ ഡോക്ടറുടെ മുറിയിൽ നിന്നും 18 ലക്ഷം രൂപ കണ്ടെത്തി, വാർഡ് ബോയ് കസ്റ്റഡിയിൽDelhi Blast: ചെങ്കോട്ട സ്ഫോടനം: വനിതാ ഡോക്ടറുടെ മുറിയിൽ നിന്നും 18 ലക്ഷം രൂപ കണ്ടെത്തി, വാർഡ് ബോയ് കസ്റ്റഡിയിൽചെങ്കോട്ട സ്ഫോടനത്തിൽ പ്രതിയായ വനിതാ ഡോക്ടർ ഷഹീൻ ഷാഹിദിൻ്റെ മുറിയിൽ നിന്നും അന്വേഷണസംഘം 18 ലക്ഷം രൂപ കണ്ടെത്തി.
Read more »

MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट; केदारनाथ में तापमान -15°C, हिमाचल में 4-...MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट; केदारनाथ में तापमान -15°C, हिमाचल में 4-...IMD Weather Update; MP Rajasthan Bihar Haryana Delhi Cold Wave | Uttarakhand Himachal snowfall
Read more »

Toxic Smog And Cold Grip Delhi: AQI At 257, Temperature May Dip To 8°CToxic Smog And Cold Grip Delhi: AQI At 257, Temperature May Dip To 8°CAs Delhi woke up this morning, dense smog continued to blanket the city. On Sunday, at 8 am, AQI stands at 257, indicating poor air quality. The national capital is also experiencing a chilling cold wave, with the IMD predicting temperatures may drop
Read more »

National Herald Case: Delhi Police Files Fresh FIR Naming Rahul, Sonia GandhiNational Herald Case: Delhi Police Files Fresh FIR Naming Rahul, Sonia GandhiThe Delhi Police’s Economic Offences Wing (EOW) has filed a fresh FIR in the National Herald money laundering case, naming Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, and six others.
Read more »

Delhi AQI Update: प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार, अब 'खराब' श्रेणी में पहुंचा एक्यूआईDelhi AQI Update: प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार, अब 'खराब' श्रेणी में पहुंचा एक्यूआईपॉल्यूशन से परेशान दिल्ली के लोगों को अब थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। एक्यूआई में मामूली सुधार हुआ है। हालांकि, अभी भी ये खराब श्रेणी में ही बना हुआ है। कई इलाकों में रविवार सुबह धुंध का असर नजर आया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:04:32