Delhi Bandh: आज दिल्ली के सभी बाजार बंद, चांदनी चौक से लेकर सीपी तक पर लटका ताला; ये दुकानें रहेंगी खुली

New-Delhi-City-General News

Delhi Bandh: आज दिल्ली के सभी बाजार बंद, चांदनी चौक से लेकर सीपी तक पर लटका ताला; ये दुकानें रहेंगी खुली
Delhi Bazar BandhKashmir Terror Attack ProtestDelhi Traders Protest
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 53%

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने दिल्ली बाजार बंद का आह्वान किया है। चांदनी चौक कनॉट प्लेस और सदर बाजार समेत 700 से अधिक बाजार आज बंद रहेंगे। दवा और सब्जी जैसी आवश्यक सेवाओं को इस बंद से छूट दी गई है। व्यापारी समाज इस हमले के प्रति अपनी एकजुटता और विरोध प्रदर्शन...

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले में मासूम पर्यटकों की मौत से मर्माहत व आक्रोशित दिल्ली के लोगों ने बंद का आह्वान किया है। शु्क्रवार को दिल्ली के थोक बाजार चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, ,खान मार्केट, चावड़ी बाजार, सदर बाजार व कश्मीरी गेट समेत 700 से अधिक बाजार बंद रहेंगे। बंदी से दवा, सब्जी जैसे आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, ढुलाई और पेट्रोल पंप अछूते रहेंगे। इसी तरह, कई बाजारों में बंदी के साथ ही दुकानदार आक्रोश प्रदर्शित करेंगे। चांदनी चौक में बड़ा मार्च निकाला जाएगा। सदर बाजार के दुकानदार भी प्रदर्शन करेंगे। बंद का आह्वान दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन, चांदनी चौक ने बुधवार को पुरानी दिल्ली के प्रमुख थोक बाजारों की बैठक में लिया था, जिससे बृहस्पतिवार को दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों के बाजार भी जुड़ गए। बंद को कंफेडेरशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स , चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री , भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व दिल्ली व्यापार महासंघ जैसे प्रमुख कारोबारी संगठनों ने समर्थन किया है। अन्य संगठनों से बंद में शामिल होने की जानकारी दी डीएचएमए के महासचिव श्रीभगवान बंसल ने कहा कि यह बंदी आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति तथा सरकार के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए है। हम व्यापारी समाज के लोग साथ हैं। उन्होंने बताया कि शाम तक 150 से अधिक बाजारों व ट्रांसपोर्ट समेत अन्य संगठनों से बंद में शामिल होने की जानकारी दी है। श्रद्धांजलि और राष्ट्र के प्रति एकजुटता के लिए रखा गया बंद कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह बंद कोई विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक श्रद्धांजलि और राष्ट्र के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने बाजारों में सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती उपाय अपनाएं और सुनिश्चित करें कि बंद के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद का आह्वान बीयूवीएम के महासचिव हेमंत गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में हुए दर्दनाक और कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बेगुनाह और निहत्थे सैलानियों की नृशंस हत्या पर समस्त व्यापारिक समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। इस दुखद घटना में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने व अपना पुरजोर विरोध प्रकट करने के लिए दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया है। कनॉट प्लेस के कारोबारी संगठन नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन , खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन, चावड़ी बाजार के पेपर मर्चेंट एसोसिएशन, दिल्ली फाइल एसोसिएशन, दिल्ली स्टील टूल्स एवं हार्डवेयर ट्रेडर्स एसोसिएशन समेत दिल्ली भर के कई बाजार संगठनों ने बंद में शामिल होने की घोषणा की है। यह भी पढ़ेंः शादी समारोह में AAP MLA ने BJP के पूर्व विधायक को धमकाया, हमला करने का भी आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस.

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले में मासूम पर्यटकों की मौत से मर्माहत व आक्रोशित दिल्ली के लोगों ने बंद का आह्वान किया है। शु्क्रवार को दिल्ली के थोक बाजार चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, ,खान मार्केट, चावड़ी बाजार, सदर बाजार व कश्मीरी गेट समेत 700 से अधिक बाजार बंद रहेंगे। बंदी से दवा, सब्जी जैसे आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, ढुलाई और पेट्रोल पंप अछूते रहेंगे। इसी तरह, कई बाजारों में बंदी के साथ ही दुकानदार आक्रोश प्रदर्शित करेंगे। चांदनी चौक में बड़ा मार्च निकाला जाएगा। सदर बाजार के दुकानदार भी प्रदर्शन करेंगे। बंद का आह्वान दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन, चांदनी चौक ने बुधवार को पुरानी दिल्ली के प्रमुख थोक बाजारों की बैठक में लिया था, जिससे बृहस्पतिवार को दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों के बाजार भी जुड़ गए। बंद को कंफेडेरशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स , चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री , भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व दिल्ली व्यापार महासंघ जैसे प्रमुख कारोबारी संगठनों ने समर्थन किया है। अन्य संगठनों से बंद में शामिल होने की जानकारी दी डीएचएमए के महासचिव श्रीभगवान बंसल ने कहा कि यह बंदी आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति तथा सरकार के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए है। हम व्यापारी समाज के लोग साथ हैं। उन्होंने बताया कि शाम तक 150 से अधिक बाजारों व ट्रांसपोर्ट समेत अन्य संगठनों से बंद में शामिल होने की जानकारी दी है। श्रद्धांजलि और राष्ट्र के प्रति एकजुटता के लिए रखा गया बंद कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह बंद कोई विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक श्रद्धांजलि और राष्ट्र के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने बाजारों में सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती उपाय अपनाएं और सुनिश्चित करें कि बंद के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद का आह्वान बीयूवीएम के महासचिव हेमंत गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में हुए दर्दनाक और कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बेगुनाह और निहत्थे सैलानियों की नृशंस हत्या पर समस्त व्यापारिक समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। इस दुखद घटना में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने व अपना पुरजोर विरोध प्रकट करने के लिए दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया है। कनॉट प्लेस के कारोबारी संगठन नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन , खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन, चावड़ी बाजार के पेपर मर्चेंट एसोसिएशन, दिल्ली फाइल एसोसिएशन, दिल्ली स्टील टूल्स एवं हार्डवेयर ट्रेडर्स एसोसिएशन समेत दिल्ली भर के कई बाजार संगठनों ने बंद में शामिल होने की घोषणा की है। यह भी पढ़ेंः शादी समारोह में AAP MLA ने BJP के पूर्व विधायक को धमकाया, हमला करने का भी आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Delhi Bazar Bandh Kashmir Terror Attack Protest Delhi Traders Protest Market Shutdown Delhi Delhi Hindustani Mercantile Association Confederation Of All India Traders Chamber Of Trade And Industry Delhi Delhi Vyapar Mahasangh Pahalgam Terror Attack Delhi Market Associations Delhi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

काश! आज बंद ना होता शेयर बाजार, टैरिफ पर बड़ी राहत से बाजार में जबरदस्त तेजीकाश! आज बंद ना होता शेयर बाजार, टैरिफ पर बड़ी राहत से बाजार में जबरदस्त तेजीकाश! आज बंद ना होता शेयर मार्केट, टैरिफ पर ट्रंप की राहत से बाजार का जोश हाई, अमेरिका में ऐतिहासिक तेजी
Read more »

छात्रों के आंदोलन के बाद शिक्षकों में डर, मोतिहारी के स्कूल में एक सप्ताह से ताला बंदछात्रों के आंदोलन के बाद शिक्षकों में डर, मोतिहारी के स्कूल में एक सप्ताह से ताला बंदMotihari News: मोतिहारी के सुगौली प्रखंड स्थित मेहवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में एक सप्ताह से ताला लटका है और पठन-पाठन पूरी तरह ठप है.
Read more »

अचानक मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में आई 14% की तेजी, ₹470 के पार पहुंचा भावअचानक मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में आई 14% की तेजी, ₹470 के पार पहुंचा भावशेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखी गई, क्‍योंकि अमेरिकी राष्‍ट्रपति द्वारा टैरिफ को लेकर 90 दिनों तक छूट के ऐलान के एक दिन बाद शेयर बाजार खुला था.
Read more »

'पिया के बाजार से' लेकर 'नशा' तक, जानें तमन्ना भाटिया के सिजलिंग आइटम सांग्स की छप्पर फाड़ फीस के बारे में'पिया के बाजार से' लेकर 'नशा' तक, जानें तमन्ना भाटिया के सिजलिंग आइटम सांग्स की छप्पर फाड़ फीस के बारे मेंमनोरंजन | बॉलीवुड 'पिया के बाजार से' लेकर 'नशा' तक, जाने तमन्ना भाटिया के सिजलिंग आइटम सांग्स की छप्पर फाड़ फीस के बारे में From Piya Ke Bazaar to Nasha know about
Read more »

हिमाचल में पहलगाम आतंकी हमले का गुस्सा: शिमला समेत सारे शहरों के बाजार बंद; लोग तिरंगा-पोस्टर लेकर सड़कों पर...हिमाचल में पहलगाम आतंकी हमले का गुस्सा: शिमला समेत सारे शहरों के बाजार बंद; लोग तिरंगा-पोस्टर लेकर सड़कों पर...Himachal Pradesh markets remain closed Protest Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack Shimla जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में आज शिमला के बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। सभी दुकानें दोपहर एक बजे के बाद खुलेगी। मॉल रोड, लक्कड़ बाजार, लोअर बाजार के साथ साथ शिमला शहर के उप नगरों में भी सभी दुकानें...
Read more »

Pahalgam Terror Attack: आज दिल्ली के सभी 900 से अधिक बाज़ार रहेंगे बंदPahalgam Terror Attack: आज दिल्ली के सभी 900 से अधिक बाज़ार रहेंगे बंदPahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आज दिल्ली के सभी 900 से अधिक बाज़ार रहेंगे बंद कई व्यापारी संगठनों ने किया है दिल्ली बंद का ऐलान 8 लाख से अधिक दुकानों पर नहीं होगा कोई कारोबार क़रीब 1500 करोड़ रुपए का नहीं होगा आज दिल्ली में व्यापार | Jammu Kashmir | Omar...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:51:36