Delhi ka Mausam: दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। बच्चों और दफ्तर जा रहे लोग इस कारण से देरी से पहुंचे। आगे के लिए मौसम विभाग ने 22 से 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। मॉनसून ट्रफ दिल्ली के उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई...
नई दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह हुई तेज बारिश के बाद कई सड़कों और अंडरपास में पानी भर गया। बारिश ने ट्रैफिक की रफ्तार को थाम दिया। स्वतंत्रता दिवस, वीकेंड और रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद मंगलवार को पहला वर्किंग डे था। इसके चलते आधे घंटे की बारिश ने ही दिल्ली का चक्का जाम कर दिया। कई बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच पाए। दफ्तर जा रहे लोग भी देरी से पहुंचे। दोपहर तक सड़कों पर यही स्थिति देखने को मिली।सुबह बारिश के बाद मौसम साफ रहा। बीच बीच में घने काले बादल भी आए लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह कुछ जगहों पर 50 एमएम से भी अधिक बारिश हो गई। दिल्ली में 29.
7 एमएम, पालम में 3.2 एमएम, लोदी रोड में 26.7 एमएम, रिज में 78.1 एमएम, आया नगर में 3 एमएम, डीयू में 63 एमएम, पूसा में 3 एमएम, नरेला में 15.5 एमएम, नजफगढ़ में 37.5 एमएम, पीतमपुरा में 62 एमएम और मयूर विहार में 46 एमएम बारिश हुई। सुबह हुई इस बारिश की वजह से तापमान में कमी आई।22 से 24 अगस्त तक येलो अलर्ट22 से 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 25 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। स्काईमेट के अनुसार मॉनसून ट्रफ रेखा इस समय दिल्ली के करीब बनी हुई है। अब यह दिल्ली के उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है। हालांकि अब भी यह दिल्ली से बहुत दूर नहीं है। दिल्ली में अगले एक हफ्ते में तेज बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम की यह स्थिति अगस्त के अंत तक बनी रह सकती है। वहीं, कम दबाव का एक क्षेत्र बांग्लादेश और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। यह अगले 48 घंटे तक पूर्वी राज्यों में पहुंचेगा। उस समय मॉनसून ट्रफ दक्षिण की तरफ शिफ्ट होगी। इससे बारिश में मामूली वृद्धि हो सकती है। जैसे ही यह सिस्टम राजस्थान और गुजरात के ऊपर तेजी से पश्चिम की ओर बढ़ेगा, मॉनसून ट्रफ दिल्ली के दक्षिण में दूर तक जाएगा। इससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिर से बारिश का दौर आ सकता है।12 साल बाद अगस्त में इतनी बरसात 12 साल बाद इतनी अच्छी बारिश'>किस महीने कितनी बारिश? कब कितनी बारिश'>इन इलाकों में जाम बना मुसीबतमिंटो रोड, जखीरा, आजाद मार्केट, भैरा एनक्लेव अंडरपास में जलभराव होने की वजह से ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। इंद्रप्रस्थ मार्ग और रिंग रोड पर जलभराव होने से आईटीओ का इलाका चक्का जाम हो गया। निगम बोध घाट, यमुना बाजार हनुमान मंदिर, मांगी ब्रिज और सलीमगढ़ रेलवे अंडरपास में पानी भरा तो कश्मीरी गेट बस अड्डे के आस-पास जाम रहा। वहीं एनएच-24 पर हाइवे के किनारे जगह-जगह हुए जलभराव ने गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
Delhi Weather Delhi Weather Update Delhi Rain Todaym Delhi Ka Mausam Delhi Rain Forecast दिल्ली का मौसम दिल्ली वेदर रिपोर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
12 साल बाद बृहस्पति ने किया शुक्रदेव के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की लगेगी लॉटरीदेवगुरु बृहस्पति ने 12 साल बाद 13 जून को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया और 20 अगस्त तक रोहिणी नक्षत्र में ही रहेंगे.
Read more »
चंडीगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी: तापमान में गिरावट नहीं, कल ट्राईसिटी के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिशचंडीगढ़ में मौसम विभाग ने आज और 1 अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों दिन शहर में तेज बारिश होगी।
Read more »
Delhi Weather: बादल, हवाएं और बारिश... दिल्ली में हफ्तेभर खुशनुमा रहेगा मौसम, IMD का ताजा अपडेट जानिएDelhi Ka Mausam: दिल्ली में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखा गया है। अधिकतम तापमान 35.
Read more »
देश का मानसून ट्रैकर: MP-राजस्थान सहित 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाइ...मौसम विभाग ने रविवार (11 अगस्त) को राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 10 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। 10 अगस्त पर पूरे देश में 570.
Read more »
Delhi Weather: तड़के चुपके से आई बारिश,संडे को मौसम बना सुहाना, दिल्ली पर मेहरबान मॉनसूनदिल्ली और एनसीआर में संडे सुबह बारिश ने दस्तक दी, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। गुरुग्राम में भारी बारिश से जलभराव, पावर कट और पेड़ गिरने की समस्याएं उत्पन्न हुईं। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया...
Read more »
Delhi Rains: दिल्ली में बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, बीते तीन साल में हुई इस महीने सर्वाधिक वर्षामौसम विभाग के मुताबिक अगस्त 2023 में 91.8 मिमी और 2022 में केवल 41.6 मिमी वर्षा हुई थी। हालांकि वर्ष 2021 के अगस्त में 214.
Read more »
