देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे कुल 92 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे कुल 92 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पूर्वी दिल्ली जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 83 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जिनमें 44 महिलाएं, 39 पुरुष और 33 नाबालिग शामिल हैं। ये लोग बिना वैध दस्तावेजों के मंडावली, मयूर विहार, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आनंद विहार जैसे इलाकों में रह रहे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ये लोग बांग्लादेश से नदी मार्गों के जरिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे।इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक ने टीम के साथ लिया एक्शन स्पेशल स्टाफ की इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक ने एसीपी ऑपरेशन्स पवन कुमार के मार्गदर्शन में किया। टीम ने इनपुट्स का इस्तेमाल करते हुए इन नागरिकों को चिन्हित किया और उनके पास से डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए। सभी को उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत विदेशियों के पंजीकरण कार्यालय के साथ समन्वय कर डिटेंशन और निष्कासन की कार्रवाई में लगाया गया है, वहीं नाबालिगों के लिए बाल कल्याण मानकों के अनुसार कदम उठाए जा रहे हैं।राजस्थान में भी पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी वहीं, राजस्थान के अजमेर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब तक की 19वीं कार्रवाई करते हुए दो पुरुष, दो महिलाएं और पांच बच्चों सहित 9 लोगों को हिरासत में लिया है। दरगाह क्षेत्र, अन्दरकोट, तारागढ़ की पहाड़ी व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में चलाए गए इस संयुक्त अभियान में करीब 50 संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिनमें से 9 ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक स्वीकार किया। पूछताछ में सामने आया कि ये लोग बेनापोल बॉर्डर से भारत में दाखिल हुए और मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। दिल्ली और राजस्थान पुलिस ने अवैध घुसपैठियों की पहचान, हिरासत और निष्कासन की नीति को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, नवंबर 2024 से अब तक 120 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है। वहीं, अजमेर पुलिस ने कुल 52 नागरिकों को अब तक चिन्हित किया है। पुलिस ने दोहराया कि यह अभियान कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहरी बस्तियों में छुपे ऐसे अवैध विदेशी नागरिकों को पहचान कर निष्कासित किया जा सके।.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे कुल 92 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पूर्वी दिल्ली जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 83 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जिनमें 44 महिलाएं, 39 पुरुष और 33 नाबालिग शामिल हैं। ये लोग बिना वैध दस्तावेजों के मंडावली, मयूर विहार, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आनंद विहार जैसे इलाकों में रह रहे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ये लोग बांग्लादेश से नदी मार्गों के जरिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे।इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक ने टीम के साथ लिया एक्शन स्पेशल स्टाफ की इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक ने एसीपी ऑपरेशन्स पवन कुमार के मार्गदर्शन में किया। टीम ने इनपुट्स का इस्तेमाल करते हुए इन नागरिकों को चिन्हित किया और उनके पास से डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए। सभी को उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत विदेशियों के पंजीकरण कार्यालय के साथ समन्वय कर डिटेंशन और निष्कासन की कार्रवाई में लगाया गया है, वहीं नाबालिगों के लिए बाल कल्याण मानकों के अनुसार कदम उठाए जा रहे हैं।राजस्थान में भी पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी वहीं, राजस्थान के अजमेर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब तक की 19वीं कार्रवाई करते हुए दो पुरुष, दो महिलाएं और पांच बच्चों सहित 9 लोगों को हिरासत में लिया है। दरगाह क्षेत्र, अन्दरकोट, तारागढ़ की पहाड़ी व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में चलाए गए इस संयुक्त अभियान में करीब 50 संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिनमें से 9 ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक स्वीकार किया। पूछताछ में सामने आया कि ये लोग बेनापोल बॉर्डर से भारत में दाखिल हुए और मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। दिल्ली और राजस्थान पुलिस ने अवैध घुसपैठियों की पहचान, हिरासत और निष्कासन की नीति को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, नवंबर 2024 से अब तक 120 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है। वहीं, अजमेर पुलिस ने कुल 52 नागरिकों को अब तक चिन्हित किया है। पुलिस ने दोहराया कि यह अभियान कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहरी बस्तियों में छुपे ऐसे अवैध विदेशी नागरिकों को पहचान कर निष्कासित किया जा सके।
Delhi Bangladeshi Arrest Delhi Crime News Delhi Police Delhi News Today Illigal Bangladeshi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आठ साल पहले चुपके से पहुंचे दिल्ली, भागने वाले थे पंजाब, पकड़े गए 43 अवैध बांग्लादेशीदिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली से 43 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया, जो लगभग 8 साल पहले भारत में प्रवेश कर मेवात और पलवल में बस गए थे।
Read more »
दिल्ली में महंगे पानी के बिल पर 90% तक छूट, सरकार ला रही नई योजना..मिलेगा एक ही मौकादिल्ली के लोगों की लंबे समय से शिकायत थी कि उन्हें महंगे पानी के बिल थमाए जा रहे हैं। अब सरकार इसको लेकर नई योजना लाने की तैयारी कर रही है।
Read more »
'मनई विधायक होय जात है तो लखनऊ-दिल्ली के नीचे सांसै नहीं लेत', जब प्रतापगढ़ में राजा भैया ने लिए मजेराजा भैया ने राम वन गमन मार्ग कन्हैया नगर त्रिलोकपुर की करीब 9 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसी रास्ते से प्रभु श्रीराम अयोध्या से वन गए थे।
Read more »
राजधानी दिल्ली के दो इलाकों में पुलिस का एक्शन, पकड़े गए 66 अवैध बांग्लादेशी प्रवासीउत्तर-पश्चिम दिल्ली से हिरासत में लिए गए ये लोग 11 परिवारों से हैं और राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे थे. इस सिलसिले में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी. जिसके चलते 6 जून को इस संबंध में बड़ी कार्रवाई की गई.
Read more »
देवर ने भाभी की गला दबाकर हत्या की: हाथ-पैर तोड़कर लाश सूटकेस में भरी, गाजियाबाद में फेंकी; बोला-अच्छी नहीं थीUttar Pradesh (UP) Ghaziabad Suitcase Murder Case Update गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली की कविता की निकली। दिल्ली से लाकर यहां फेंकी गई थी।
Read more »
कश्मीरी स्टूडेंट ईरान से लौटे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 घंटे फंसे रहे, जानें क्योंईरान से ऑपरेशन सिंधु के तहत निकाले गए 110 छात्रों में से 75 जम्मू-कश्मीर के थे, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर बसों की खराब हालत के कारण फंसे रहे।
Read more »
